Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘मुंज्या’10 दिनों में हुई  50 करोड़ के पार
    मनोरंजन

    फिल्म ‘मुंज्या’10 दिनों में हुई  50 करोड़ के पार

    By June 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘मुंज्या’10 दिनों में हुई  50 करोड़ के पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शरवरी वाघ की लेटेस्ट रिलीज़ ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इस हॉरर कॉमेडी की क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस खींची चली आ रही है. दिलचस्प बात ये है कि कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट रिलीज चंदू चैंपियन के आगे भी ‘मुंज्या’ शानदार कलेक्शन कर रही है. पहले हफ्ते में गर्दा उड़ान के बाद ‘मुंज्या’ ने दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई कर ली है. चलिए यहां जानते हैं ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी सेकंड संडे को कितने करोड़ का कारोबार किया?

    ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 10वें दिन कितना किया कलेक्शन?

    ‘मुंज्या’ अपने टीजर से लेकर ट्रेलर और वीएफएक्स तक हर चीज के लिए सुर्खियां बटोर रही है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से छाई हुई है और दमदार कमाई कर रही है. यूं कहिए कि बिना बड़े बजट और बड़ी स्टार पावर वाली इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कंटेंट अच्छा हो तो छोटे बजट वाली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती हैं. फिल्म के वीएफएक्स की हर जगह चर्चा हो रही है. बता दें कि फिल्म का वीएफएक्स प्राइम फोकस ग्रुप ने दिया है.

    ‘मुंज्या’ फिलहाल रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इस फिल्म को देखने के लिए अब भी सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ उमड रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 7.25 करोड़, तीसरे दिन 8 करोड़, चौथे दिन 4 करोड़, पांचवें दिन 4.15 करोड़, छठे दिन 4 करोड़, और सातवें दिन 3.9 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘मुंज्या’ ने एक हफ्ते में 35.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं रिलीज के दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 3.5 करोड़ और दूसरे शनिवार 6.5 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के दूसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं

    ‘मुंज्या’ ने ‘मैदान’ के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड

    अप्रैल और मई का महीना बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रहा था. इस दौरान तमाम बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं. वहीं जून के महीने में मुंज्या की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस एक बार फिर गुलजार हो चुका है. इस फिल्म ने 10 दिनों में ही 53.80 करोड़ का कलेक्शन कर हैरान कर दिया है इसी के साथ इस फिल्म ने अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ के लाइफटाइम कलेक्शन 53.03 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. फिलहाल ‘मुंज्या’ जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है उसे देखतेहुए लग रहा है कि ये 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली है.

    ‘मुंज्या’ स्टार कास्ट

    आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मुंज्या’ में शरवरी वाघ ने बेला की भूमिका निभाई है, और अभय वर्मा ने बिट्टू की भूमिका निभाई है. फिल्म में सत्यराज, सुहास जोशी और मोना सिंह ने भी अहम रोल प्ले किया है. मुंज्या को दिनेश विजान और अमर कौशिक की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. स्त्री, रूही और भेड़िया के बाद ‘मुंज्या’ मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है।

    Related Posts

    ‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी

    May 19, 2026

    तलाक की अफवाहों पर भड़कीं भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया के साथ रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

    May 19, 2026

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?

    May 19, 2026

    राम चरण की ‘पेद्दी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 4 जून 2026 को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

    May 18, 2026

    तलाक के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने दी सफाई, एलिमनी और अफवाहें खारिज

    May 18, 2026

    Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा

    May 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भुवन चंद्र खंडूरी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा…..

    May 19, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भुवन चंद्र खंडूरी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा…..

    May 19, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.