Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»फिल्क ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
    मनोरंजन

    फिल्क ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

    By June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्क ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शरवीर वाघ और अभय वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म की शुरुआत तो अच्छी रही थी और  इसके बाद शनिवार और रविवार को तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया. चलिए यहां जानते हैं ‘मुंज्या’ ने संडे यानी तीसरे दिन कितनी कमाई की?

    ‘मुंज्या’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?

    आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मुंज्या’ मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की स्त्री, रूही और भेड़िया के बाद चौथी फिल्म है. ये फिल्म लीजेंड ऑफ मुंज्या के इर्द-गिर्द घूमती है जो भारतीय लोककथाओं से इंस्पायर है. ये फिल्म साल की मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक रही है और इसमें मोना सिंह, सुहास जोशी और सत्यराज भी मुख्य भूमिका में हैं. दिलचस्प बात यह है कि, मुंज्या सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों से शानदार रिव्यू मिला और इसी के साथ इस फिल्म की दमदार ओपनिंग हुई. इसके बाद वीकेंड पर तो ये फिल्म तूफान बन गई और इस पर नोटों की बारिश हुई.

    ‘मुंज्या’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 81.25 फीसदी की तेजी आई और इसने 7.25 करोड़ का कारोबार किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

    'मुंज्या' बजट वसूलने से रह गई इंचभर दूर

    30 करोड़ के बजट में बनी 'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस पर बुलेट की स्पीड से भी तेज रफ्तार से कमाई कर रही है.इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में ही छप्परफाड़ कमाई कर दी है. 19 करोड़ का कलेक्शन कर 'मुंज्या' अब अपने बजट वसूलने से चंद कदम दूर रह गई है. फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि 'मुंज्या' पहले हफ्ते में ही अपनी लागत वसूल कर लेगी.

    मुंज्या ने राजकुमार-जाह्वी की फिल्म को दी मात

    बता दें कि 'मुंज्या' ने आते ही राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की बैंड बजा दी है. 'मुंज्या'  के आगे मिस्टर एंड मिसेज माही कमाई नहीं कर पा रही है. जहां राजकुमार-जाह्नवी की फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में 30 करोड़ की कमाई की है तो वहीं 'मुंज्या' तीन दिन में ही 20 करोड़ के करीब कमाई कर चुकी है. 'मुंज्या' की कमाई की रफ्तार के आगे मिस्टर एंड मिसेज माही की हालत पस्त नजर आ रही है.

    क्या है 'मुंज्या' की कहानी?

    'मुंज्या' की कहानी साल 1952 के बैकड्राप पर सेट है. फिल्म में एक लड़का अपने से सात साल बड़ी मु्न्नी से शादी करना चाहता है लेकिन लड़के की मां को जब इस बात का पता चलता है तो वो उसका सिर मुंडवा देती है. इधर मुन्नी की शादी किसी और से कर दी जाती है. बाद में लड़का काला जादू करने लगता है. इस दौरान वो अपनी बहन की बलि देने की कोशिश करता है लेकिन खुद मारा जाता है. मरने के बाद वो ब्रह्मराक्षस बन जाता है और फिर फिल्म में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो रूह कंपा देती हैं.  

    Related Posts

    ‘मैं वापस आऊंगा’ ट्रेलर रिलीज: इम्तियाज अली की नई इमोशनल प्रेम कहानी

    May 19, 2026

    तलाक की अफवाहों पर भड़कीं भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया के साथ रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

    May 19, 2026

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?

    May 19, 2026

    राम चरण की ‘पेद्दी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 4 जून 2026 को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

    May 18, 2026

    तलाक के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने दी सफाई, एलिमनी और अफवाहें खारिज

    May 18, 2026

    Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा

    May 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकन नेक इलाके की जमीन केंद्र को सौंपने पर मुहर, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

    May 19, 2026

    तमिलनाडु में सियासी भूचाल के संकेत, पूर्व CM का दावा- कभी भी गिर सकती है विजय सरकार

    May 19, 2026

    पाकिस्तान के दावे की खुली पोल, जिन एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने की बात कही वो मौजूद ही नहीं

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.