नई दिल्ली भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया है कि हालिया समय में भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस एक प्रमुख समस्या बनकर उभरी है और यह भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं मिल पा रही है, खासकर जब अगला वनडे विश्व कप सिर्फ एक साल दूर है। भारतीय टीम इस समय अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्याओं से जूझ रही है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी रिहैब पर हैं और उन्हें वापसी करने के लिए इंडिया ए मैचों का सहारा लेना पड़ रहा…
Author: News Desk
नागोया एशियाई खेलों के लिए बहुचर्चित कोस्टा सेरेना क्रूज जहाज में ठहरे कुछ भारतीय खिलाड़ियों को दो लोगों के लिए बने कमरे में तीन खिलाड़ियों को साथ रहना पड़ रहा है। उद्घाटन समारोह से महज दो दिन पहले आवास व्यवस्था को लेकर मेजबान जापान के खिलाड़ियों को भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, कुछ जापानी खिलाड़ी वैकल्पिक आवास की तलाश कर रहे हैं। ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों को साझा कमरे आवंटित किए गए हैं। जापान के उप मिशन प्रमुख हिसाशी मिजुतोरी ने यहां मीडिया…
नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की पोल खुल गई है। सट्टेबाजी के आरोप में उनके खिलाफ जांच चल रही है। रिजवान पर सट्टेबाजी और जुएं से जुड़े कामों में लिप्त होने का आरोप है। उनका मोबाइल फोन भी जांच टीमों के पास है। अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनका करियर खत्म हो सकता है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस बीच रिजवान की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह अपने जर्सी पर टेप लगाए दिख रहे हैं। यह फोटो तब की है, जब रिजवान ने टीम की जर्सी पर छपे बेटिंग…
67 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड में पिछले कुछ समय के अंदर अपना बड़ा नाम बनाने में कामयाब रही हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी उनके बोल्ड अंदाज सुर्खियां बटोरते हैं. नीना अक्सर प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी छाई रहती हैं. कुछ वक्त पहले वो हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रिसेप्शन में गई थीं, जहां उनके प्रेग्नेंट होने की बातें सामने आने लगीं. प्रेग्नेंसी पर बोलीं नीना गुप्ता नीना गुप्ता को रेड कार्पेट पर ऐसे अंदाज में देखा गया, जैसे वो प्रेग्नेंट हों. उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसमें उनका पेट ऐसा…
गाजियाबाद दिल्ली और नोएडा में iPhone 18 के लिए रात के 12 बजे से ऐसी भीड़ उमड़ी कि एप्पल स्टोर के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची. कोई रातभर लाइन में खड़ा रहा तो कोई सुबह होते ही अपना नंबर आने का इंतजार करता दिखा, लेकिन गाजियाबाद में कहानी बिल्कुल उलट नजर आई. यहां एप्पल स्टोर के बाहर न लंबी कतार दिखी, न भीड़ का शोर… बस कुछ ग्राहक और खाली पड़ा स्टोर. खास बात ये है कि जिस फोन को खरीदने के लिए लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं, उसकी कीमत 1.5 लाख से भी ज्यादा पहुंच…
कोलकाता/नई दिल्ली चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए नाम की मंजूरी दे दी है। ममता बनर्जी गुट ने तीन नामों का विकल्प पेश किया था, इस आधार पर आयोग ने ' ऑल इंडिया तृणमूल ममता कांग्रेस ( AITMC ) का नाम दिया है। उनका चुनाव चिन्ह फुटबॉल खिलाड़ी होगा। जबकि बागी रितब्रत गुट को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस नाम के साथ लिफाफा चुनाव चिन्ह दिया गया है। रितब्रत गुट ने आयोग को दो नाम सुझाए थे। गुरुवार को विवाद पर सुनवाई के बाद निर्वाचन आयोग ने टीएमसी का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज कर…
रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत एवं एकीकृत अधोसंरचना तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। लोक निर्माण विभाग को मिशन का नोडल विभाग बनाया गया है। बैठक में मिशन के तहत प्रदेश के सड़क, ऊर्जा, ट्रांसमिशन, जल, सिंचाई, संचार, फाइबर नेटवर्क तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचना के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने प्रदेश के रोड नेटवर्क के लिए…
रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय की सरकार कौशल विकास, रोजगार, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और खेल क्षेत्र में अवसरों का विस्तार कर रही है। पिछले करीब तीन वर्षों में जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सत्ता संभाली है, युवाओं को सक्षम, रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं और पहल शुरू की हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य शिक्षा और प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ते हुए राज्य की युवा आबादी को विकास की नई ताकत में बदलना है। लक्ष्य केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें कुशल,…
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और डार्क स्पॉट्स आना स्वाभाविक है. आजकल स्किनकेयर में रेटिनॉल को एंटी-एजिंग के लिए सबसे असरदार माना जाता है. लेकिन बाजार में मिलने वाले रेटिनॉल सीरम बेहद महंगे होते हैं और कई बार संवेदनशील त्वचा पर जलन, लालिमा या ड्राइनेस पैदा कर देते हैं. अगर आप बिना किसी केमिकल और जलन के त्वचा में कसाव, बेदाग निखार और जवानी जैसा ग्लो पाना चाहते हैं, तो विटामिन A से भरपूर गाजर और एलोवेरा की मदद से घर पर ही 100% नेचुरल प्लांट-बेस्ड रेटिनॉल सीरम बनाकर इस्तेमाल कर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आए उद्यमियों, निवेशकों और औद्योगिक प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने और यहां उपलब्ध निवेश की व्यापक संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपनी पारंपरिक औद्योगिक ताकत के साथ नई अर्थव्यवस्था और उभरते उद्योगों की दिशा में तेजी से आगे बढ़…