भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन ऐतिहासिक टपकेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और आरती में भाग लिया तथा मंदिर का भ्रमण भी किया। इस दौरान टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज और दिगंबर भरत गिरी ने उन्हें टपकेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया। मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गढ़ी कैंट स्थित बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर पहुंचे। वहां उन्होंने बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार से मुलाकात की तथा जलपान किया। इसके बाद उन्होंने प्रबुद्ध गोष्ठी में भाग लिया…
Author: News Desk
नई दिल्ली भारतीय कुश्ती में 30 मई (शनिवार) को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित एशियन गेम्स ट्रायल्स के सेमीफाइनल में दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट को हार का सामना करना पड़ा. विनेश को युवा रेसलर मीनाक्षी गोयत ने विमेंस 53 किलो भारवर्ग के मुकाबले में 6-4 से हरा दिया. इस हार के साथ विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में जगह बनाने का सपना टूट गया. हालांकि मुकाबले के बाद उनका रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। हार के तुरंत बाद विनेश फोगाट मैट से बाहर गईं, लेकिन कुछ ही पलों…
राजधानी देहरादून में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन साथ मुश्किल भी खड़ी की। तेज आंधी तूफान चलने से कई पेड़ सड़कों पर गिर गए। मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलों को सतर्क रहने को कहा है। दून में मौसम का मिजाज अचानक बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ टूटकर रास्तों पर गिर गए। कई…
बुडापेस्ट यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी चैंपियंस लीग के फाइनल में शनिवार को फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और इंग्लिश क्लब आर्सेनल आमने-सामने होंगे। मौजूदा चैंपियन पीएसजी के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। अगर लुइस एनरिक की टीम यह मुकाबला जीतती है तो वह 1992 में यूरोपियन कप के चैंपियंस लीग बनने के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाली केवल दूसरी टीम बन जाएगी। अब तक केवल रीयल मैड्रिड ही 2016 से 2018 तक लगातार तीन बार खिताब जीत पाई है आर्सेनल के पास पहली ट्रॉपी जीतने का मौका वहीं मिकेल…
सिंगापुर भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व नंबर एक एन से यंग के सामने लगातार दबाव बनाए रखने के लिए जरूरी निरंतरता नहीं दिखा सकीं और शुक्रवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर उनका अभियान समाप्त हो गया, लेकिन पुरुष डबल्स की दिग्गज जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना ली। कोरिया की खिलाड़ी एन से यंग ने इस मुकाबले को 21-17, 21-14 से जीतकर सिंधू पर अपना दबदबा कायम रखा। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधू ने बीच-बीच में अपने आक्रामक खेल…
ओस्लो विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन ने नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए मौजूदा क्लासिकल विश्व चैंपियन डी गुकेश को गुरुवार को करारी शिकस्त दी, जिससे युवा भारतीय खिलाड़ी अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गए। वहीं, आर प्रगनानंद ने विंसेंट कीमर को आर्मगेडन टाईब्रेक में हराकर दूसरा स्थान बरकरार रखा। कार्लसन की दमदार वापसी सात बार के नॉर्वे शतरंज चैंपियन कार्लसन ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की। इस जीत से उन्हें पूरे तीन अंक मिले और वह अंतिम स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गए। दूसरी ओर, निराश गुकेश मुकाबले के…
नई दिल्ली आईपीएल-2026 का रोमांच खत्म होने में अब सिर्फ एक मैच ही बचा है। बहुत संभावना है कि ये मैच इस सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। ये दोनो टीमें पहले क्वालिफायर में भी भिड़ चुकी हैं जहां आरसीबी ने जीत हासिल की थी। आरसीबी ने वहां से सीधे फाइनल में जगह बनाई तो वहीं गुजरात दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात देने के बाद खिताबी मुकाबले में आ रही है। दोनों ही टीमें दमदार फॉर्म…
ओटीटी पर कुछ धमाकेदार, सस्पेंस से भरपूर और कड़क कंटेंट तलाश रहे हैं, तो जी5 (ZEE5) पर आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं. यहां बदले की आग में झुलसती हाई-प्रोफाइल कहानियों से लेकर असल जिंदगी के खूंखार अपराधियों की सच्ची दास्तां और दिमाग को चकरा देने वाले सस्पेंस थ्रिलर का एक बेहतरीन कॉकटेल देखने को मिलता है. चाहे आपको देसी मिजाज का क्राइम ड्रामा पसंद हो या फिर पंकज त्रिपाठी का कड़क अंदाज, ZEE5 की ये चुनिंदा फिल्में और वेब सीरीज आपके वीकेंड को पूरी तरह से एंटरटेनिंग बनाने के लिए तैयार हैं. पॉइजन 2 (Poison 2)…
हांगकांग एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की 19 वर्षीय पूजा सिंह ने ऊंची कूद में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 14 वर्ष से चले आ रहे इस स्पर्धा के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। पूजा ने 1.93 मीटर की छलांग लगाते हुए सहाना कुमारी के 2012 में बनाए गए 1.92 मीटर के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। प्रतियोगिता से पहले पूजा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.90 मीटर था। इसलिए पूजा का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना कोई हैरानी की बात नहीं थी। पिछले साल भी दिखाया कमाल पिछले साल दक्षिण कोरिया में हुई…
मुंबई मुंबई में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. अब सीएनजी 86 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में सरकारी गैस डिस्ट्रीब्यूटर महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इस बदलाव के बाद, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और MMR के अन्य हिस्सों में CNG की कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी. हाल के हफ़्तों में यह दूसरी बढ़ोतरी है; इससे पहले MGL ने 14 मई को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। जानकारी के…