Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»Dehardun Weather: मौसम ने दिखाए तीन रंग…डराया, सताया फिर दी राहत, झमाझम बारिश, तेज आंधी-तूफान से गिरे पेड़
    राज्य

    Dehardun Weather: मौसम ने दिखाए तीन रंग…डराया, सताया फिर दी राहत, झमाझम बारिश, तेज आंधी-तूफान से गिरे पेड़

    News DeskBy News DeskMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Dehardun Weather: मौसम ने दिखाए तीन रंग…डराया, सताया फिर दी राहत, झमाझम बारिश, तेज आंधी-तूफान से गिरे पेड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी देहरादून में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन साथ मुश्किल भी खड़ी की। तेज आंधी तूफान चलने से कई पेड़ सड़कों पर गिर गए। मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलों को सतर्क रहने को कहा है।

    दून में मौसम का मिजाज अचानक बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ टूटकर रास्तों पर गिर गए। कई वाहन बाल-बाल बचे। मौसम विभाग की ओर से आज 30 व 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का पत्र भेजा है।

    संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    इससे पहले शुक्रवार को भी उत्तराखंड में मौसम बदला तो 24 घंटे के भीतर तीन रंग देखने को मिले। मौसम ने ऐसा रंग बदला कि पहाड़ से लेकर मैदान तक रात को चली आंधी-तूफान और बारिश ने लोगों को खूब डराया तो सुबह मौसम साफ हुआ तो गर्मी ने कुछ देर के लिए सताया भी हालांकि देर शाम को मौसम बदला और गर्मी से राहत मिली।

    देर रात अचानक तेज आंधी-तूफान ने शहर में दस्तक दी। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने लोगों को चौंका दिया। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं और लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

    सुबह होते-होते मौसम पूरी तरह साफ हो गया। आसमान खुलते ही चटक धूप निकल आई और गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम ढलते-ढलते मौसम ने फिर करवट ली।

    News Desk

    Related Posts

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी ने सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत कई परियोजनाओं के लिए जारी की करोड़ों की राशि….

    July 29, 2026

    मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…

    July 29, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी ने सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत कई परियोजनाओं के लिए जारी की करोड़ों की राशि….

    July 29, 2026

    संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता

    July 29, 2026

    सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..

    July 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

    July 29, 2026

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026

    भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

    July 29, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी ने सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत कई परियोजनाओं के लिए जारी की करोड़ों की राशि….

    July 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.