Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»चैंपियंस लीग फाइनल: PSG बनाम आर्सेनल, बुडापेस्ट में खिताबी जंग
    खेल

    चैंपियंस लीग फाइनल: PSG बनाम आर्सेनल, बुडापेस्ट में खिताबी जंग

    News DeskBy News DeskMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैंपियंस लीग फाइनल: PSG बनाम आर्सेनल, बुडापेस्ट में खिताबी जंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     बुडापेस्ट

    यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी चैंपियंस लीग के फाइनल में शनिवार को फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और इंग्लिश क्लब आर्सेनल आमने-सामने होंगे। मौजूदा चैंपियन पीएसजी के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है।

    अगर लुइस एनरिक की टीम यह मुकाबला जीतती है तो वह 1992 में यूरोपियन कप के चैंपियंस लीग बनने के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाली केवल दूसरी टीम बन जाएगी। अब तक केवल रीयल मैड्रिड ही 2016 से 2018 तक लगातार तीन बार खिताब जीत पाई है

    आर्सेनल के पास पहली ट्रॉपी जीतने का मौका
    वहीं मिकेल अर्टेटा की आर्सेनल के पास अब अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का मौका है। टीम 20 साल बाद फाइनल में पहुंची है और इस बार इतिहास रचने को बेताब है। फाइनल मुकाबला हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम पुस्कास एरिना में खेला जाएगा।

    पीएसजी के कोच एनरिक ने कहा कि उनका लक्ष्य क्लब के साथ इतिहास बनाना था और टीम अब भी नई ऊंचाइयों को छूना चाहती है। पिछले दो वर्षों में पीएसजी ने अपने आक्रामक खेल, तेज रफ्तार फुटबॉल और युवा खिलाड़ियों की बदौलत यूरोप में अलग पहचान बनाई है। पिछले साल फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से हराकर टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

    युवा खिलाड़ियों की भरमार
    पीएसजी की मौजूदा टीम युवा खिलाड़ियों से भरी हुई है। पिछले फाइनल में दो गोल करने वाले डिजायर डुए केवल 20 वर्ष के हैं, जबकि मिडफील्डर जोआओ नेवेस 21 साल के हैं। सेमीफाइनल में बायर्न म्यूनिख पर 5-4 की रोमांचक जीत ने भी साबित किया कि यह टीम लंबे समय तक यूरोपीय फुटबॉल पर राज कर सकती है। कतर समर्थित पीएसजी ने लियोनल मेसी, नेमार, किलियन एम्बाप्पे और ज्लाटन इब्राहिमोविच जैसे सुपरस्टार खिलाड़ियों पर अरबों डालर खर्च किए, लेकिन असली सफलता तब मिली जब क्लब ने व्यक्तिगत सितारों के बजाय टीम आधारित मॉडल अपनाया।

    अब ओस्मान डेंबले, ख्विचा क्वारात्सखेलिया और युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी टीम की ताकत बनी हुई है।दूसरी ओर, आर्सेनल पहली बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। कोच मिकेल अर्टेटा की टीम पिछले साल सेमीफाइनल में पीएसजी से हार गई थी, लेकिन इस बार उलटफेर की उम्मीद कर रही है। अर्टेटा ने कहा कि दोनों टीमें बेहद आक्रामक और ऊर्जावान फुटबाल खेलती हैं और खिताब जीतने के लिए उनकी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

    News Desk

    Related Posts

    अश्विन का गंभीर पर वार, बोले टीम इंडिया की रणनीति में नहीं दिख रही स्पष्टता

    July 24, 2026

    ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू, 123 भारतीय खिलाड़ी मैदान में

    July 24, 2026

    जोस बटलर ने क्रिस गेल को पछाड़ा, टी20 रन में बने दूसरे नंबर

    July 24, 2026

    चाइना ओपन से सिंधू बाहर, चेन युफेई ने कड़े मुकाबले में हराया

    July 24, 2026

    IND vs AFG: भारत में ही अफगानिस्तान करेगा टीम इंडिया की मेजबानी, T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

    July 24, 2026

    IND vs ZIM: भारत की 7 विकेट से धमाकेदार जीत, वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक से सीरीज में 1-0 की बढ़त

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट! 7 और 10 अगस्त को होगी अहम बैठक, कर्मचारी-पेंशनर्स आवेदन की डेडलाइन नोट करें

    July 24, 2026

    मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

    July 24, 2026

    द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना, नए कानून को कैबिनेट की मंजूरी

    July 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.