Author: News Desk

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18, 19 एवं 20 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ) की तैयारियों, उद्देश्यों एवं आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक आयोजन प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को नई दिशा देने के साथ-साथ निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को भी गति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

रायपुर: सीड बॉल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और वनीकरण (रिफॉरेस्टेशन) का एक बेहद सरल, किफायती और अत्यधिक प्रभावी माध्यम है। इसमें बीजों को मिट्टी और जैविक खाद के मिश्रण से छोटी-छोटी गोलियों के रूप में सुरक्षित कर दिया जाता है, जिससे वे बिना मेहनत के दुर्गम स्थानों पर भी उग जाते हैं। सीड बॉल- बीज, मिट्टी (मुख्य रूप से चिकनी मिट्टी) और जैविक खाद (गोबर या वर्मीकम्पोस्ट) का एक छोटा और सूखा गोला होता है। बीजों को इस प्राकृतिक आवरण में लपेटकर सुखा लिया जाता है। मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद जब मिट्टी में पर्याप्त नमी हो, तब…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद् की बैठक में प्रदेश के किसानों को खरीफ एवं रबी मौसम में उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं प्रबंधन से संबंधित विषयों पर सुझाव, अनुशंसा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इस उप समिति में उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को अध्यक्ष…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन तथा बच्चों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के पोषण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है और इन क्षेत्रों में स्थायी सुधार के लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव हैं।…

Read More

नई दिल्ली इंग्लैंड दौरे के फ्लॉप प्रदर्शन को पीछे छोड़कर वैभव सूर्यवंशी के पास अब एक नई शुरुआत करने का मौका है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव के बल्ले से रनों का अंबार देखने को मिल सकता है. इंग्लैंड में शॉर्ट गेंदों के खिलाफ मिली असफलता से सबक लेते हुए वैभव ने अपनी कमियों पर कड़ी मेहनत की है. अब जिम्बाब्वे की पिचों पर उनकी नजरें फॉर्म हासिल कर टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करने पर होगी। 11 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया…

Read More

अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद अब दूसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. हालांकि, 11वें दिन आते-आते इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. 10वें दिन के मुकाबले 11वें दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 74.5% की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 'धमाल 4' ने 11वें दिन कितनी कमाई की और फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है. Sacnilk की रिपोर्ट…

Read More

अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले की आशंका है. अनंतनाग के लाल चौक पर कथित आतंकी हमले से दहशत फैल गई है. जी हां, अनंतनाग जिले में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की गई. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई . यह गोलीबारी दोपहर करीब 12.30 बजे अनंतनाग शहर के लाल चौक पर हुई, जहां पुलिस की एक टीम ड्यूटी पर तैनात थी। सूत्रों के अनुसार, लालचौक पर हुए इस कथित आतंकी हमले में जो हेड कॉन्स्टेबल शहीद हुए हैं, उनकी पहचान बडगाम जिले के बीरवाह के रहने वाले आशिक…

Read More

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच एक बड़ी सियासी खबर सामने आई है. एनसीपी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही शरद पवार और सुप्रिया सुले ने जंतर-मंतर पहुंचकर CJP और प्रदर्शनकारी छात्रों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था और पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी. संसद सत्र के दौरान हुई इस…

Read More

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका को तुरंत सुनवाई के लिए लिस्ट करने से इनकार कर दिया, जिसमें परीक्षा के पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के हमले का मुद्दा उठाया गया था। जिस वकील ने इस मामले को अदालत में उठाया उससे भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, "हमारा समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।" अदालत पहुंचे वकील की तरफ से वीडियो पेश किए जाने का अनुरोध किया था। साथ ही गुरुवार को याचिका पर सुनवाई…

Read More

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के मामले में उन्होंने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले में अब 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी. वॉर्नर के इस कबूलनामे के बाद सिडनी थंडर की कप्तानी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार को वेवरली लोकल कोर्ट में सुनवाई के दौरान वॉर्नर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं पड़ी. उनके वकील बॉबी हिल ने कोर्ट को बताया कि वॉर्नर ईस्टर संडे को मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग के आरोप को…

Read More