Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»जिम्बाब्वे में फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका
    खेल

    जिम्बाब्वे में फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिम्बाब्वे में फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    इंग्लैंड दौरे के फ्लॉप प्रदर्शन को पीछे छोड़कर वैभव सूर्यवंशी के पास अब एक नई शुरुआत करने का मौका है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव के बल्ले से रनों का अंबार देखने को मिल सकता है. इंग्लैंड में शॉर्ट गेंदों के खिलाफ मिली असफलता से सबक लेते हुए वैभव ने अपनी कमियों पर कड़ी मेहनत की है. अब जिम्बाब्वे की पिचों पर उनकी नजरें फॉर्म हासिल कर टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करने पर होगी। 

    11 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास
    वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब तक अपने टी-20 करियर की 37 पारियों में 139 छक्के जड़ दिए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर वह 11 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. मौजूदा समय में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड यूएई के मोहम्मद वसीम के नाम दर्ज है, जिन्होंने 66 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

    एक साथ कई दिग्गजों को पछाड़ सकते हैं वैभव
    सबसे कम टी20 पारियों में 150 छक्के लगाने के मामले में मोहम्मद वसीम टॉप पर हैं. उन्होंने 150 छक्के लगाने के लिए 66 पारियों का सहारा लिया. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के इविन लुईस का नाम है. लुईस ने 70 टी20 पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे. जबकि क्रिस गेल ने ऐसा करने के लिए 72 पारियों का समय लिया था. भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने यह रिकॉर्ड 86वीं पारी में पूरी की थी. अब वैभव के पास इन सबको पछाड़ने का मौका होगा। 

    जिम्बाब्वे की सरजमीं पर वैभव का रिकॉर्ड
    वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे कोई नया मैदान नहीं है. यहां की पिचें और परिस्थितियां उन्हें बेहद रास आती हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे में खेले गए 7 यूथ वनडे मैचों में 62.71 की शानदार औसत और 169.49 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए हैं. इसी सरजमीं पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महज 80 गेंदों में यूथ वनडे इतिहास की सबसे बड़ी 175 रन की पारी खेली थी. जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से अब तक 41 चौके और 30 छक्के आए हैं. ऐसे में टी20 सीरीज के दौरान फैन्स का उनसे 11 छक्कों की उम्मीद करना बेईमानी नहीं होगी। 

    इंग्लैंड दौरे पर वैभव का बल्ला शांत रहा था, जहां विपक्षी गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट गेंदों पर काफी परेशान किया. इस कमजोरी से उबरने के लिए वैभव ने जिम्बाब्वे रवाना होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के सपोर्ट स्टाफ के साथ प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। 

    News Desk

    Related Posts

    WTC फाइनल 2027 का बदला वेन्यू, द ओवल में होगा टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला

    July 23, 2026

    लवलीना बोर्गोहैन को मिला आसान ड्रॉ, कॉमनवेल्थ में पदक पक्का

    July 23, 2026

    डूरंड कप 2026 का आगाज 25 जुलाई से, मोहन बागान-ईस्ट बंगाल भिड़ेंगे

    July 23, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जानिए कैसे खेला जाता है लॉन बॉल्स

    July 23, 2026

    यूएस ओपन 2026 में सबालेंका और सिनर होंगे शीर्ष वरीय खिलाड़ी

    July 23, 2026

    चीन ओपन में पीवी सिंधु की हार, चेन युफेई ने किया कमाल

    July 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा पर अमल, महामाया गेट के लिए 24.53 लाख स्वीकृत…

    July 23, 2026

    प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव विकासशील…..

    July 23, 2026

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त, राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत….

    July 23, 2026

    अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.