नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लोकसभा सांसद यूसुफ पठान ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है। इस मीटिंग के बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, उन्होंने या भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर आधिकारिक रूप से बैठक के एजेंडा को लेकर कुछ नहीं कहा है। गुरुवार को उन्होंने नाबन्न में सीएम से मुलाकात की थी। बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान और बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय ने भी मुख्यमंत्री से हाल के समय में अलग-अलग मुलाकात की है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है…
Author: News Desk
बदलते मौसम में शरीर को अंदरूनी रूप से मजबूत और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में बाजार के सप्लीमेंट्स की जगह हमारे पारंपरिक गोंद और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू सबसे बेहतरीन और नेचुरल तरीका हैं. प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर ये लड्डू न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और थकान से भी राहत दिलाते हैं. नई माओं के लिए तो इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है. अच्छी बात यह है कि यह सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब होते हैं. आइए जानते हैं घर…
नई दिल्ली वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं. इसलिए तीन पारियों के आधार पर उनके भविष्य का फैसला सुनाना जल्दबाजी होगी. क्रिकेट का इतिहास गवाह है कि प्रतिभा आपको पहचान दिला सकती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबी सफलता तकनीक, धैर्य और परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने की क्षमता से मिलती है. इंग्लैंड में वैभव अभी यही सबक सीख रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने रातोरात पहचान बनाई और सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के…
फॉक्सबोरो स्टार फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी चूकने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपना 20वां विश्व कप गोल दागा और मोरक्को पर 2-0 की जीत के साथ फ्रांस को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की। इस जीत के साथ फ्रांस लगातार तीन बार विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बन गया है। फ्रांस की फुटबॉल टीम के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स की टीम ने गुरुवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दूसरे हाफ की शुरुआत में ही छह मिनट के भीतर दो गोल करके मैच पर नियंत्रण हासिल कर लिया और अंतिम चार में स्पेन या…
चेन्नई अभिनेता से नेता बने विजय थलपति धर्मांतरण कराकर मुस्लिम बने लोगों को भी आरक्षण दिला के पक्ष में हैं। यही वजह है कि तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया था कि धर्मांतरण के बाद इस्लाम अपनाने वाला कोई भी व्यक्ति पिछड़ा वर्ग मुस्लिम के दर्जे का दावा नहीं कर सकता है। हाईकोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी साल 2024 के एक आदेश को असंवैधानिक घोषित कर दिया था। तमिलनाडु की सरकार के सचिव की ओर से दायर इस अपील में…
कलकत्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने पार्टी के तीन बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है, जिनमें करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए गए हैं. ED का दावा है कि जांच के दौरान ऐसे वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं, जिनसे यह संदेह पैदा हुआ है कि पार्टी के पैसों से एक लग्जरी बिजनेस जेट और एक वीआईपी हेलिकॉप्टर खरीदा गया, लेकिन बाद में उन्हीं विमानों को किराए पर लेकर इस्तेमाल किया गया। यह पहली बार है जब ED किसी राजनीतिक दल…
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने खाली हुई राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. इस हादसे की सबसे दिलचस्प बात ये है कि उपचुनाव के बाद भी संसद के उच्च सदन में भेजने वाले चेहरे वही रहने की उम्मीद है, बस उनकी पार्टी का रंग बदल चुका है। BJP इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है. दूसरी तरफ, आपसी गुटबाजी और बिखराव से जूझ रही तृणमूल कांग्रेस के सामने राज्यसभा में अपनी ताकत और कम होने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जून में टीएमसी…
नासिक महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए टीसीएस (TCS) धर्म परिवर्तन मामले में गर्भवती आरोपी निदा खान को इसी सप्ताह जमानत मिल गई है. निदा खान पांच महीने की गर्भवती हैं. जमानत देते समय कोर्ट ने कहा कि जेल में बच्चे का जन्म होना किसी भी महिला और बच्चे के लिए बहुत मुश्किल स्थिति होती है. अदालत ने इसकी तुलना भगवान कृष्ण के जन्म की परिस्थितियों से की। अदालत ने कहा, 'भगवान कृष्ण की तरह जेल में बच्चे को जन्म देने का ट्रॉमा और उससे जुड़ा सामाजिक कलंक किसी के लिए भी सहने योग्य नहीं है.' स्पेशल जज के.जी. जोशी…
ब्रिस्टल भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल में हुआ. भारतीय टीम को सीरीज में जिंदा रहने के लिए और सीरीज ड्रॉ करने के लिए यह मैच जरूरी था, लेकिन भारतीय टॉप ऑर्डर की नाकामी और फिर गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को इस मैच में भी हार मिली। भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की.कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली. श्रेयस अय्यर की 49 गेंदों पर 80 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. इंग्लैंड…
मेलबर्न अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. इस खास दौरे पर उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को बढ़ाने के लिए एक बेहद ऐतिहासिक फैसला लिया गया. इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग 'बिग बैश लीग' (BBL) का शुरुआती मैच चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. यह इतिहास में पहली बार होगा जब कोई विदेशी…