रायपुर: छत्तीसगढ़ के किसानों को मक्का की फसल से ज्यादा से ज्यादा पैदावार दिलाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय कृषि निर्देशिका जारी की गई है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने प्रदेश के वर्तमान मौसम को देखते हुए किसानों को सही समय पर और वैज्ञानिक पद्धति से बोनी कार्य पूर्ण करने की सलाह दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अनुकूल मौसम को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने कृषकों को तत्काल खेतों में मक्का की सीधी बुवाई और कतार बोनी का कार्य शुरू करने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने उन्नत…
Author: News Desk
हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' दुनिया भर में इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म हमेशा चर्चा का विषय बनती है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। यही वजह है कि 'द ओडिसी' को लेकर काफी क्रेज है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टिकट बेचने वाले (स्केल्पर्स) पहले दिन के टिकट 500 डॉलर (लगभग 47500 रुपये) तक में बेच रहे हैं। फिल्म के लिए दीवाने हैं फैंस क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के लिए फैंस की दीवानगी चरम पर है।…
रायपुर: पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम. श्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, लखनपुर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेण्ड्राकला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, अध्ययन सामग्री वितरित कर तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र के सफल एवं प्रेरणादायी होने की मंगलकामना की। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव है। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार…
नई दिल्ली 19 जुलाई, रविवार को न्यू जर्सी में होने वाले FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 'सुपर बाउल' जैसा हाफ-टाइम शो होगा। 11 मिनट के इस शो में मैडोना, शकीरा और BTS को हेडलाइनर के तौर पर घोषित करने के बाद, FIFA ने अब कनाडाई पॉप स्टार जस्टिन बीबर को भी इसमें शामिल कर लिया है। कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन द्वारा तैयार किया गया यह 11 मिनट का परफॉर्मेंस न्यू जर्सी स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान होगा। इसमें फुटबॉल और संस्कृति के यादगार जश्न के लिए संगीत की दुनिया के बड़े नामों और ग्लोबल स्पोर्ट्स…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों को सोयाबीन की खेती से बम्पर पैदावार दिलाने और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय कृषि निर्देशिका जारी की गई है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने प्रदेश के मौसम को देखते हुए किसानों को सही समय पर और वैज्ञानिक पद्धति से बोनी कार्य पूर्ण करने की सलाह दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की पूरी संभावना है। इस अनुकूल मौसम को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने…
रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के वैज्ञानिकों ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को फसल सुरक्षा और बेहतर उत्पादन का लाभ दिलाने के लिए राज्य स्तरीय मौसम आधारित विशेष कृषि निर्देशिका जारी की है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने वर्तमान में गन्ने की वृद्धि काल अवस्था (ग्रोथ स्टेज) को देखते हुए किसानों को हानिकारक कीटों के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए विशेष सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने मौसम को ध्यान में रखते हुए गन्ना उत्पादकों को खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव केवल मौसम साफ रहने पर ही, सुबह या शाम के समय करने को कहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने…
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस मैं कोई गुटबाजी बड़ी नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर चुनाव की लड़ाई लड़ रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह दावा किया। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में उन्होंने आरएसएस, भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही इस मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने मांग की कि प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाए उन्होंने बदरी नाथ धाम…
रायपुर: नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित नए एल्डरमैन को कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एल्डरमैन नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शपथ…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता और सुचारू संचालन को लेकर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ संचालन एवं रखरखाव नीति पर व्यापक चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। ’पंचायतों को हस्तांतरित होगी व्यवस्था’ बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य में निर्मित सभी नल-जल योजनाओं का सफल संचालन शासन के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाए। उन्होंने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा गया है कि तीर्थ स्थलों पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसलिए कॉरपोरेट समूहों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में, सीएसआर के तौर पर दिए गए योगदान का…