Author: News Desk

इंदौर सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते सप्ताह लगातार टूटने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं के दाम भरभराकर टूटे हैं. वायदा चांदी की कीमत में अचानक 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है और ये गिरकर 2.17 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है. जुलाई महीने के 13 दिनों में अब तक चांदी 13000 रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी है। चांदी में जारी गिरावट के साथ ही दूसरी कीमती धातु सोना भी फिसलता चला जा रहा…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Read More

तेहरान अमेरिका और ईरान के बीच फिर से जंग शुरू हो गई है. यदि यह लड़ाई लंबी खिंचती है तो फिर क्‍या होगा? दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका के हथियारों का जखीरा खतरनाक स्‍तर तक कम हो गया है. THAAD और पैट्रियट इंटरसेप्‍टर का स्‍टॉक तो आधे पर पहुंच चुका है. ऐसे में यदि ईरान जंग ज्‍यादा लंबे समय तक खिंचती है तो अमेरिका के लिए खतरनाक हालात पैदा हो सकते हैं. बता दें कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड…

Read More

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में संजू सैमसन का नाम हमेशा उन खिलाड़ियों में लिया जाएगा, जिनकी प्रतिभा पर शायद ही कभी किसी ने सवाल उठाया हो. लेकिन यह भी उतना ही बड़ा सच है कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के साथ हमेशा 'अगर' और 'मगर' जुड़े रहे. कभी टीम में जगह नहीं मिली, कभी लगातार मौके नहीं मिले और जब मिले तो टीम का संयोजन बदल गया. अब एक बार फिर घटनाक्रम ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या संजू सैमसन टीम इंडिया की टी20 योजनाओं से धीरे-धीरे बाहर होते जा रहे हैं या…

Read More

नई दिल्ली विश्व नंबर-1 यानिक सिनर ने विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है. सेंटर कोर्ट पर रविवार को खेले गए फाइनल में इटली के इस स्टार खिलाड़ी ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विम्बलडन चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया. करीब 3 घंटे 46 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले के साथ सिनर ने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम और 30वां एटीपी खिताब भी जीत लिया. ज्वेरेव ने शुरुआत में सिनर को कड़ी चुनौती दी. पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने…

Read More

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण क्रमश: ओडीआई सीरीज और जिम्बाब्वे टूर से बाहर हो गए. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया। हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती की जगह लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 टीम का हिस्सा होंगे. हर्षित को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले…

Read More

मुंबई शेयर बाजार में सोमवार को खुलने के साथ ही भूचाल देखने को मिला है. इस बड़ी गिरावट के संकेत पहले से ही एशियाई बाजारों से मिल रहे हैं, जो मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी जंग के चलते बिखरे हुए नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 700 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स खुलने के अगले ही पल 200 अंक फिसल गया। सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को अपने पिछले कारोबारी बंद 77569 की तुलना में तेज…

Read More

बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में सोमवार सुबह तड़के भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं, जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 22 लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंचने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने ऑनलाइन वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें पब के दरवाजे के आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। इसके बीच में लोगों को भागने की कोशिश करते देखा जा सकता है। आधी रात को पब में लगी आग अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आधी रात…

Read More

नई दिल्ली सौंफ का डिब्बा ज्यादातर घरों में मेज पर रखा रहता है और खाने के बाद लोग 1 चुटकी सौंफ खा लेते हैं। सौंफ का इस्तेमाल मालपुआ बनाने से लेकर कई अचार-खटाई तक में किया जाता है। सौंफ सिर्फ किचन का मसाला ही नहीं है, बल्कि माउथ फ्रेशनर भी है। अगर आपको पता चले कि सौंफ भी मिलावटी आने लगी है, तो हैरानी होगी ना। हाल ही में FSSAI ने गुजरात के मेहसाणा जिले में छापेमारी की और वहां पर करीब 26 टन हरे रंग वाली केमिकल वाली सौंफ को जब्त किया है। उस फैक्ट्री से काफी मात्रा में…

Read More

नई दिल्ली अगर आपने एक साल पहले ₹10 से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक ऑक्सफोर्ड इंडस्ट्रीज (Oxford Industries) में निवेश किया होता, तो आज आपका पैसा करीब 12 गुना हो चुका होता। इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में लगभग 1,174.67% की शानदार छलांग लगाई है। ऐसे समय में जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और कई बड़े शेयर दबाव में हैं, तब इस पेनी स्टॉक की रैली ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि, इतनी तेज बढ़त के साथ जोखिम भी उतना ही बड़ा है। पिछले एक साल में सबसे ज्यादा…

Read More