Author: News Desk

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तर बंगाल विकास विभाग के पूर्व मंत्री और बागी गुट के रवींद्रनाथ घोष ने रविवार को दावा किया कि अगर ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को सक्रिय राजनीति से अलग करने में सफल हो जाती हैं, तो ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल अधिकांश असंतुष्ट नेता टीएमसी में लौट आएंगे। नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट में शामिल होने वाले घोष नवीनतम सदस्य हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी के गुट से अपने संबंध तोड़ लिए। इससे कूचबिहार में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव आया है…

Read More

हैदराबाद भारत में बुलेट ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ेगी। केंद्रीय रेल मेंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घोषणा की कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन अगले साल शुरू किया जाएगा। अश्विवी वैष्णव ने कहा कि अगले साल, हम मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन शुरू करेंगे। इसके बाद, एक-एक करके, हम वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद, फिर अहमदाबाद से ठाणे और फिर अहमदाबाद से मुंबई तक का काम पूरा करेंगे। रेल मंत्रालय ने…

Read More

नई दिल्ली पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव नहीं रहा। बीते सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 194 अंक या 0.25 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 77,569 बंद हुआ। वहीं निफ्टी 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,207 पर बंद हुआ। एक तरफ जहां सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 47 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए इन शेयरों के बारे में विस्तार से जानते हैं। जीएसबी फाइनेंस का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 47.90 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 31.86…

Read More

नई दिल्ली देश में मानसून के प्रहार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 13 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस भारी बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। इस तेज बारिश और आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत…

Read More

नई दिल्ली अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. ईरान की नौसेना की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट को अगले नोटिस तक बंद करने का ऐलान किया गया तो अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर भीषण अटैक कर दिया. ईरान की ओर से भी जवाबी हमले शुरू हो गए हैं, जिससे हालात फिर से बिगड़ते जा रहे हैं. एक बार फिर अमेरिका-ईरान के बीच हमलों का दौर तेज हो गया है. इस बीच, कुछ रिपोर्टों के मुताबिक ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों में एक और ईरानी सैनिक के मारे जाने की सूचना है.…

Read More

नई दिल्ली अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब ईरान के भीतर भी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर मतभेद सामने आने लगे हैं. एक ओर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कट्टरपंथी कमांडर किसी भी कीमत पर होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण बनाए रखने और अमेरिका के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के पक्ष में हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान की निर्वाचित मसूद पेजेशकियान सरकार बातचीत के जरिए संकट का समाधान चाहती है. सौफान सेंटर के वरिष्ठ विश्लेषक केनेथ कैट्ज़मैन के अनुसार, ईरान के भीतर इस समय दो अलग-अलग सोच काम कर रही हैं. उनका कहना है कि IRGC के…

Read More

अमरावती आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के आठ मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है. नए मामले सामने आने और मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी और तैयारी के उपायों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कडप्पा के राजमपेट इलाके में एक 52 वर्षीय एक व्यक्ति को बुखार और खांसी की शिकायत हुई। जांच में व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया, जिसकी वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक दूसरे मामले में कडप्पा के 43 वर्षीय व्यक्ति…

Read More

कलकत्ता पश्चिम बंगाल पुलिस ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने पार्टी के 12 और बैंक खातों पर रोक लगा दी। यह कदम तब उठाया गया है, जब महज एक दिन पहले ही अदालत ने पार्टी को अपने तीन खातों से थोड़ा-बहुत लेन-देन करने की इजाजत दी थी, जिनमें करीब 440 करोड़ रुपए जमा होने की बात कही जा रही है। पुलिस के आला अफसरों के मुताबिक, जिन 12 नए खातों पर रोक लगाई गई है, वे अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट बैंकों में हैं। इस कार्रवाई…

Read More

नई दिल्ली भारत ने जून 2026 में रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की रिकॉर्ड खरीद की है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने जून में रूस से करीब 4.5 अरब यूरो (लगभग ₹49,000 करोड़) का कच्चा तेल खरीदा, जो मई के मुकाबले 34% ज्यादा है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी खरीद के बावजूद रूस की तेल बिक्री से होने वाली कुल कमाई घट गई। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सस्ते दाम पर बिक्री रही। चीन के बाद भारत रूस से सबसे…

Read More

नई दिल्ली तमिलनाडु में विजय सरकार का हिस्सा कांग्रेस और उसकी पूर्व साथी डीएमके के बीच दूरियां और बढ़ गई हैं। डीएमके ने वीसीके के उस फॉर्मूले और प्रस्ताव को नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि डीएमके और विजय की टीवीके दोनों को भाजपा के खिलाफ बने इंडिया गठबंधन में लाया जाए। दरअसल, वीसीके भी पूर्व में कांग्रेस की तरह डीएमके सरकार का हिस्सा थी, लेकिन बाद में विजय सरकार को समर्थन दे दिया। वीसीके चीफ थोल थिरुमावलवन ने पश्चिम बंगाल और केरल की तरह फॉर्मूला दिया था, जिसमें राज्य स्तर पर तो पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव…

Read More