Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाज की एंट्री, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती पर बड़ा अपडेट
    खेल

    IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाज की एंट्री, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती पर बड़ा अपडेट

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाज की एंट्री, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती पर बड़ा अपडेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण क्रमश: ओडीआई सीरीज और जिम्बाब्वे टूर से बाहर हो गए. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया। 

    हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती की जगह लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 टीम का हिस्सा होंगे. हर्षित  को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20I मुकाबले के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई थी. इसके बाद उनके स्कैन कराए गए, जिसमें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी का पता चला. वह आगे की जांच और रिहैब के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) जाएंगे. हर्षित का बाहर होना वनडे सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए झटका माना जा रहा है। 

    प्रिंस यादव इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने ओडीआई डेब्यू किया था. अब चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे टीम में शामिल किया है। 

    दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी. MRI स्कैन में उनकी चोट हर्षित राणा से ज्यादा गंभीर पाई गई. वरुण को ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद वरुण को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है. वह भी इलाज और रिहैब के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।

    जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवि बिश्नोई की वापसी से भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है. जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं। 

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव। 

    जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई। 

    भारत vs इंग्लैंड (वनडे सीरीज का शेड्यूल)
    • 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे
    • 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे
    • 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे

    भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
    पहला टी20: 23 जुलाई, हरारे, शाम 4.30 बजे
    दूसरा टी20: 25 जुलाई, हरारे, शाम 4.30 बजे
    तीसरा टी20: 26 जुलाई, हरारे, शाम 4.30 बजे

     

    News Desk

    Related Posts

    एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप में भारत का जलवा, आनंद सिंह ने जीता स्वर्ण

    July 13, 2026

    CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 17 साल पुराना रिश्ता हुआ खत्म

    July 13, 2026

    लिंडा नोस्कोवा ने रचा इतिहास, पहली बार जीता विंबलडन महिला खिताब

    July 13, 2026

    नीरज चोपड़ा का राष्ट्रमंडल खेलों से पहले स्विट्जरलैंड में जोरदार अभ्यास जारी

    July 13, 2026

    यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, चोट से वापसी कर ठोका शतक

    July 13, 2026

    क्या टीम इंडिया की टी20 योजनाओं में संजू सैमसन अब सिर्फ स्टेपनी बनकर रह गए?

    July 13, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ फिर टली, 2027 तक बढ़ सकता फैंस का इंतजार

    July 13, 2026

    दादी-नानी के देसी नुस्खे, बालों को बनाएंगे मजबूत, घने और चमकदार

    July 13, 2026

    रीवा किशन ने डॉली जावेद के खिलाफ किया वोट, शो में मचा बवाल; सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

    July 13, 2026

    एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप में भारत का जलवा, आनंद सिंह ने जीता स्वर्ण

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.