Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»शहरी वोटरों से परेशान हो गया चुनाव आयोग, पहले से भी कम हो गया इसबार का मतदान…
    देश

    शहरी वोटरों से परेशान हो गया चुनाव आयोग, पहले से भी कम हो गया इसबार का मतदान…

    By May 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शहरी वोटरों से परेशान हो गया चुनाव आयोग, पहले से भी कम हो गया इसबार का मतदान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा के लिए बीते दो चरणों में कम मतदान चिंता का विषय़ बना हुआ है।

    चुनाव आयोग ने भी इसपर निराशा जताई है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के वोटर मतदान के प्रति ज्यादा ही उदासीन हैं।

    बता दें कि 2019 के मुकाबले पहले चरण के मतदान में 4 फीसदी और दूसरे चरण में तीन फीसदी की कमी देखी गई है।

    पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी और 66.14 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। वहीं दूसरे चरण में 88 सीटों पर 66.71 फीसदी वोट पड़े थे। 

    पहले दो चरणों में शहरी सीटों पर मतदान में खासी कमी देखी गई है। लंबे समय से चुनाव आयोग प्रयास करता है कि शहरी सीटों वर वोटिंग बढ़े लेकिन इसका कोई फायदा नहीं दिख रहा है।

    उलटे इस बार वोटिंग पर्सेंट घट गया है। गाजियाबाद में इस बार 6 फीसदी कम यानी केवल 49.88 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई जो कि 2019 में 55.88  फीसदी थी।

    इसतके अलावा गौतम बुद्ध नगर में 2019 के 60.4 फीसदी की तुलना में 53.63 फीसदी वोटिंग ही दर्ज की गई। 

    26 अप्रैल को बेंगलुरु सेंट्रल और बेंगलुरु साउथ  सीट पर भी वोटिंग करवाई गई थी। यहां क्रमशः 54.06 और 53.27 पर्सेंट ही वोटिंग हुई।

    रिपोर्ट में चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चुनाव आयोग द्वारा वोटिंग बढ़ाने के लिए इतने अभियान चलाने के बाद भी शहरी वोटरों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। चुनाव आयोग का कहना है कि बाकी बचे पांच चरणों में मतदान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

    वहीं मतदान के बाद फाइनल डेटा रिलीज करने को लेकर भी विवाद चल रहा है। पहले चरण के मतदान के 11 दिन बाद फाइनल आंकड़े जारी किए गए थे।

    वहीं दूसरे चरण के चार दिन बाद डेटा रिलीज किया गया। चुनाव आयोग का कहना है, सही डेटा रिलीज करना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें पारदर्शिता का भी पूरा खयाल रखा जाता है।

    चुनाव आयोग ने कहा कि हर बूथ पर पीठासीन अधिकारी की देखरेख में फॉर्म 17 सी को एजेंट्स के सामने भी पेश किया जाता है। ऐसे में बूथ लेवल का भी डेटा पारदर्शी रहता है। चुनाव आयोग ने कहा कि आने वाले चरणों में आंकड़ा और जल्दी पेश करने की कोशिश की जाएगी।

    Related Posts

    सरकार ने लागू किया LPG का नया नियम, नहीं माने तो कट सकता है गैस कनेक्शन; उपभोक्ताओं को तुरंत करना होगा ये काम

    May 6, 2026

    एक दुल्हन और नौ दूल्हे: पहले 8 से हो चुके थे फेरे, चौंकाने वाली कहानी

    May 6, 2026

    बंगाल में तनाव: भीड़ ने तोड़ी लेनिन की मूर्ति, कांग्रेस ने TMC दफ्तर पर किया कब्जा

    May 6, 2026

    बर्तन मांजने से विधान सभा तक: बीजेपी नेता कलिता माझी की प्रेरक कहानी

    May 6, 2026

    बंगाल की खाड़ी में NOTAM जारी, संभावित अग्नि-4 मिसाइल परीक्षण की तैयारी

    May 6, 2026

    8वें वेतन आयोग का बड़ा अपडेट: कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है 283% की बढ़ोतरी

    May 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सरकार ने लागू किया LPG का नया नियम, नहीं माने तो कट सकता है गैस कनेक्शन; उपभोक्ताओं को तुरंत करना होगा ये काम

    May 6, 2026

    Royal Enfield की बंपर सेल: 30 दिन में 1.13 लाख बाइक्स बिकीं

    May 6, 2026

    बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बांग्लादेश बोला: भारत का नहीं, अब चीन के पास जाएंगे

    May 6, 2026

    ममता का ‘No इस्तीफा’ स्टंट, राहत की लाइफलाइन सिर्फ कल तक

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.