Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»UNSC में अस्थायी सदस्य चुना गया पाकिस्तान, इतराए PM शहबाज शरीफ करने लगे ऐसा गुणगान…
    विदेश

    UNSC में अस्थायी सदस्य चुना गया पाकिस्तान, इतराए PM शहबाज शरीफ करने लगे ऐसा गुणगान…

    By June 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UNSC में अस्थायी सदस्य चुना गया पाकिस्तान, इतराए PM शहबाज शरीफ करने लगे ऐसा गुणगान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान, सोमालिया, डेनमार्क, यूनान और पनामा को 2025 से शुरू हो रहे दो साल के कार्यकाल के लिए बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्य चुना गया है।

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन पांचों सदस्यों को गुप्त मतदान के जरिए एक जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर, 2026 तक के कार्यकाल के लिए चुना गया है।

    अफ्रीकी और एशिया-प्रशांत देशों की दो सीट में सोमालिया को 179 और पाकिस्तान को 182 वोट मिले।

    लातिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में पनामा को 183 वोट मिले, जबकि पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों में डेनमार्क को 184 और यूनान को 182 वोट मिले।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह गर्व की बात है कि पाकिस्तान को 182 मत मिले और वह 2025-26 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुना गया।’’

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रों के बीच शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।’’

    गैर-स्थायी सदस्य के रूप में आठवीं बार चुने गए पाकिस्तान ने कहा कि वह ‘‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर को बरकरार रखने, युद्ध को रोकने एवं शांति को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को आगे ले जाने, वैश्विक समृद्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने और मानवाधिकारों के लिए सार्वभौमिक सम्मान को बढ़ावा देना के लिए सुरक्षा परिषद के सदस्यों और संयुक्त राष्ट्र के अन्य सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है।’’

    पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम यूएनएससी के जनादेश के अनुरूप सुरक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने की दिशा में प्रभावी योगदान देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।’’

    The post UNSC में अस्थायी सदस्य चुना गया पाकिस्तान, इतराए PM शहबाज शरीफ करने लगे ऐसा गुणगान… appeared first on .

    Related Posts

    चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमला, भारत के रणनीतिक निवेश पर बढ़ा संकट

    July 18, 2026

    PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान को पांचवां प्रांत बनाने की तैयारी में पाकिस्तान तेज हुआ

    July 18, 2026

    चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले का दावा, भारत के निवेश पर बढ़ी चिंता

    July 17, 2026

    ट्रंप का चीन पर बड़ा आरोप, चुनावी दखल के सबूत सार्वजनिक करने का दावा

    July 17, 2026

    रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा

    July 17, 2026

    ईरान-सऊदी तनाव में फंसा पाकिस्तान, युद्ध में उतरने की बढ़ी आशंका

    July 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ग्लोबल गिरावट के बीच सेंसेक्स 965 अंक चढ़ा, निफ्टी में शानदार तेजी

    July 18, 2026

    आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट 2027 में, कर्मचारियों को बढ़ोतरी की उम्मीद

    July 18, 2026

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    July 18, 2026

    चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमला, भारत के रणनीतिक निवेश पर बढ़ा संकट

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.