Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पाकिस्तान में पुलिस कर्मी की पोलियो ड्यूटी पर गोली मारकर हत्या, कैसे सफल होगा पोलियो अभियान…
    विदेश

    पाकिस्तान में पुलिस कर्मी की पोलियो ड्यूटी पर गोली मारकर हत्या, कैसे सफल होगा पोलियो अभियान…

    By June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में पुलिस कर्मी की पोलियो ड्यूटी पर गोली मारकर हत्या, कैसे सफल होगा पोलियो अभियान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सोमवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बंदूकधारी ने पोलियो ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी को पोलियो कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया था। 

    पाकिस्तान में बच्चों को पोलियो पिलाना कोई आसान काम नहीं है। य

    हां पोलियो सेंटर पर तैनात पुलिस अधिकारियों और हेल्थ वर्कर्स को  आतंकवादी अगवा कर लेते हैं या फिर उनकी गोली मारकर हत्या कर देते हैं। इस साल पाकिस्तान के उत्तर- पश्चिम इलाके में पोलियो ड्यूटी के दौरान कम से कम 11 पुलिसकर्मियों  की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

    पुलिस अधिकारी साजिद खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बंदूकधारियों ने लक्की मारवत जिले के वारगरी में टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों टीम पर गोलीबारी की।

    पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर मारा गया लेकिन बाकी हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले की जिम्मेदारी तुरंत किसी संगठन ने नहीं ली है। 

    खैबर पख्तूनख्वा के 9 सबसे ज्यादा जोखिम वाले जिलों में सोमवार को पांच दिवसीय पोलियो विरोधी अभियान शुरू किया गया। हेल्थ वर्कर्स को पांच साल से कम उम्र वाले लगभग 3.28 मिलियन बच्चों को टीका लगाने का काम दिया गया। पोलियो बूथ और हेल्थ वर्कर्स की सुरक्षा में 26 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। 

    पाकिस्तान में पोलियो बूथ नियमित रूप से आतंकवादियों का निशाना बने हुए हैं और अक्सर बूथ पर हिंसा की ख़बरें आती रहती हैं।

    आतंकवादी टीकाकरण टीम और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते रहते हैं। आतंकवादी यह झूठा दावा करते हैं कि पोलियो अभियान बच्चों की नसबंदी करने के लिए एक पश्चिमी साजिश है।

    पाकिस्तान सरकार ने पोलियो के बहुत सारे मामले सामने आने के बाद पोलियो टीका लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था।

    पाकिस्तान में पोलियो टीम पर हमलों के कारण पिछली सरकारों को कई बार पोलियो टीकाकरण अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा है।

    The post पाकिस्तान में पुलिस कर्मी की पोलियो ड्यूटी पर गोली मारकर हत्या, कैसे सफल होगा पोलियो अभियान… appeared first on .

    Related Posts

    कांगो में इबोला को लेकर हंगामा, गलत जांच और गायब शवों पर भड़के लोग

    May 25, 2026

    कैलिफोर्निया के केमिकल प्लांट में रिसाव, 40,000 लोगों को तुरंत खाली कराया गया

    May 25, 2026

    कीव पर रूस का बड़ा हमला: 600 ड्रोन और 90 मिसाइलों की बौछार, 4 की मौत

    May 25, 2026

    चीन की कोयला खदान दुर्घटना पर भारत का संवेदना संदेश, बीजिंग ने जताया आभार

    May 25, 2026

    रक्षा से व्यापार तक मजबूत हुई दोस्ती, जयशंकर-रूबियो वार्ता में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा

    May 24, 2026

    रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, हाइपरसोनिक ओरेश्निक समेत 4 मिसाइलों का इस्तेमाल

    May 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कांगो में इबोला को लेकर हंगामा, गलत जांच और गायब शवों पर भड़के लोग

    May 25, 2026

    सड़क पर नमाज को लेकर बढ़ा विवाद, मौलाना साजिद रशीदी की ‘थूक-पेशाब’ वाली दलील चर्चा में

    May 25, 2026

    कर्नाटक में फिर तेज हुई सत्ता बदलने की चर्चा, सिद्धारमैया दिल्ली तलब; DK के पोस्टरों ने बढ़ाई हलचल

    May 25, 2026

    बकरीद के चलते CUET UG परीक्षा टली, 28 मई का एग्जाम अब नई तारीख पर होगा

    May 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.