Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ट्रंप का दोष हुआ सिद्ध, समर्थकों ने दंगों और सामूहिक हत्या की दी धमकी, पहले भी मचा चुके हैं उपद्रव…
    विदेश

    ट्रंप का दोष हुआ सिद्ध, समर्थकों ने दंगों और सामूहिक हत्या की दी धमकी, पहले भी मचा चुके हैं उपद्रव…

    By June 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रंप का दोष हुआ सिद्ध, समर्थकों ने दंगों और सामूहिक हत्या की दी धमकी, पहले भी मचा चुके हैं उपद्रव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीते दिनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूर्याक की अदालत ने आपराधिक मामलों में दोषी पाया है। इस फैसले से नाराज ट्रंप समर्थकों नें दंगे और सामूहिक हत्या करने की धमकियां दी हैं।

    रिपब्लिक पार्टी के कई नामचीन लोगों ने अदालत के इस फैसले को भ्रष्ट, धांधलीपूर्ण बताते हुए इसका मजाक बनाकर खारिज किया है।

    अदालत के फैसले पर ट्रंप समर्थकों की टिप्पणी
    दक्षिणपंथी ट्रंप सपोर्टर ने सबसे ज्यादा टिप्पणियां की हैं। एक समर्थक ने अपनी तख्ती पर लिखा ‘किसी कैदी को मत लो’।  वहीं एक समर्थक ने हत्या का समर्थन करते हुए कहा कि ‘उन्हें रस्सी दे दो’।

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बात करने का समय चला गया है उन्हें कोर्ट के बाहर झूल जाना चाहिए। कुछ लोगों नें प्रतीकात्मक भाषा में अपनी बात लिखी थी।

    कुछ लोगों की पोस्ट में ‘शॉर्ट ड्रॉप्स’ लिखा था। इसका एक अर्थ ये निकाला जा रहा है कि ट्रंप के मुकदमें की देख-रेख करने वाले को फांसी दे देनी चाहिए।

    मरने-मारने की बातें करने लगे ट्रंप सपोर्टर 
    एक यूज़र ने लिखा ‘शॉर्ट वॉक एंड लॉंग ड्रॉप्स’ । इसके साथ उसमें हैलीकॉप्टर वाला इमोजी भी लगाया हुआ था। इसका एक अर्थ मौत की उडान से लगाया जा रहा है।

    इस तरह के वाक्य का इस्तेमाल इससे पहले चिली और अर्जेंटिना के दक्षिणपंथी नेताओं ने अपने विरोधियों को मौत की सजा दिलाने के लिए प्रयोग किए थे। कुछ लोगों ने लिखा वांमपथिंयो पर लगाम लगाने का समय आ गया है।  

    मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के सपोर्टर मानते हैं कि ट्रंप को दोषी ठहराना तर्कहीन है। ये लोग देश की राजनीति और कानून व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं।

    एक व्यक्ति ने कहा कि दस लाख लोगों को हथियारों के साथ वाशिंगटन जाना चाहिए और सबको फांसी दे देनी चाहिए। यही एकमात्र समाधान है। 

    ट्रंप समर्थक पहले भी कर चुके हैं उपद्रव
    इस तरह से लोगों ने बेवजह की अनाब-सनाब बातें लिखना और बोलना शुरू कर दिया है। वे मानते हैं कि देश की त्रुटिपूर्ण और भ्रष्ट न्यायप्रणाली के जरिए लोगों का शोषण किया जा रहा है।

    इस तरह अब देखना ये होगा कि आने वाले समय में जब ट्रंप को इस मामले में सजा सुनाई जाती है तो इनके समर्थकों का क्या रिएक्शन होता है।

    हम आपको बता दें कि साल 2021 में ट्रंप समर्थक संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक बिल्डिंग ‘यूएस कैपिटल हिल’ पर हमला कर चुके हैं।

    इस घटना से पूरी दुनिया में अमेरिका को लेकर गलत मेसेज गया था। इस बार सरकार और प्रशासन कड़ी नजर रखेगा साथ ही ऐसी किसी भी दुर्घटना को होने से पहले ही रोकने का प्रयास करेगा। ताकि देश की छवि एक बार फिर से धूमिल न हो।  

    The post ट्रंप का दोष हुआ सिद्ध, समर्थकों ने दंगों और सामूहिक हत्या की दी धमकी, पहले भी मचा चुके हैं उपद्रव… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.