Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पाक जेल से छूटे मां-बेटे, कनाडा भेजने के बहाने कबूतरबाज ने फंसाया; काटनी पड़ी जेल…
    विदेश

    पाक जेल से छूटे मां-बेटे, कनाडा भेजने के बहाने कबूतरबाज ने फंसाया; काटनी पड़ी जेल…

    By May 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाक जेल से छूटे मां-बेटे, कनाडा भेजने के बहाने कबूतरबाज ने फंसाया; काटनी पड़ी जेल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए एक वर्ष से अधिक की जेल की सजा पूरी करने के बाद एक भारतीय महिला और उसके नाबालिग बेटे को अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया गया।

    पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि मानव तस्करी के शिकार वहीदा बेगम और उसके नाबालिग बेटे फैज खान दोनों को अफगानिस्तान से चमन सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया।

    असम के नागांव जिले की रहने वाली वहीदा ने अधिकारियों को बताया कि 2022 में अपने पति की मौत के बाद वह अपने बेटे के साथ कनाडा जाना चाहती थी।

    उसने कथित तौर पर अपनी संपत्ति बेच दी और एक भारतीय ट्रैवल एजेंट को काफी रकम सौंपी। एजेंट ने उसे कनाडा पहुंचाने की सुविधा देने का वादा किया था।

    वहीदा पाकिस्तान में पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, “2022 में मेरे पति की मृत्यु के बाद, मैंने अपने बेटे को कनाडा ले जाने का फैसला किया।

    इस उद्देश्य के लिए, मैंने अपनी संपत्ति बेच दी और एक भारतीय एजेंट को मोटी रकम का भुगतान किया।”

    वहीदा के मुताबिक, उन्हें दुबई से फिर अफगानिस्तान ले जाया गया। जहां एजेंट उनके पैसे और पासपोर्ट लेकर फरार हो गया, जिसके बाद वह वहां फंस गए।

    वहीदा ने कहा, “हालांकि, अफगानिस्तान में उसने (एजेंट) मेरे सारे पैसे और पासपोर्ट छीन लिए और भागने में सफल हो गया।” भारत लौटने के प्रयास में वहीदा और फैज पाकिस्तान चले गए, जहां उन्हें विदेशी अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया गया।

    वहीदा ने कहा, “बाद में हमें काउंसलर दिया गया और हमारी नागरिकता की पुष्टि की प्रक्रिया में कई महीने लग गए।” वहीदा ने आगे बताया कि उसके पाकिस्तानी वकील ने भारत में उनकी मां को इस परेशानी के बारे में बताया।

    इसके बाद, वहीदा के परिवार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग और इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से संपर्क कर उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी।

    भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने कथित तौर पर इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय के समक्ष उनका मामला उठाया। अंततः उनकी वापसी सुनिश्चित हो गई और बुधवार को वहीदा और उसके बेटे को वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया गया।

    इनके अलावा दो अन्य भारतीय नागरिकों- शब्बीर अहमद और सूरज पाल को भी बुधवार को बीएसएफ को सौंप दिया गया।

    अहमद को कराची की मलीर जेल से रिहा किया गया, जबकि पाल को लाहौर की कोट लखपत जेल से उनकी सजा पूरी होने के बाद रिहा किया गया।

    The post पाक जेल से छूटे मां-बेटे, कनाडा भेजने के बहाने कबूतरबाज ने फंसाया; काटनी पड़ी जेल… appeared first on .

    Related Posts

    ब्राजील ने ठुकराया अमेरिकी अधिकारियों का वीजा, चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में फिर भड़की हिंसा, इजरायली सेटलर्स पर मस्जिद जलाने का आरोप

    July 27, 2026

    ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन

    July 27, 2026

    काला सागर में जहाज पर हमला, दो भारतीय नाविक लापता, तलाश जारी

    July 26, 2026

    ईरान पर हमले रोकने का ट्रंप का आदेश, बातचीत से समाधान की कोशिश

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    9 साल छोटे यशस्वी जायसवाल को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? वायरल Video के बाद तेज हुई अफेयर की चर्चा

    July 27, 2026

    मालदा के अदीना में आदिनाथ शिवलिंग स्थापना का ऐलान! हिंदू संगठनों की तैयारी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

    July 27, 2026

    मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की डेटिंग चर्चा, कैफे वीडियो हुआ वायरल

    July 27, 2026

    ‘सिर्फ आंदोलन करने पर लाठीचार्ज नहीं कर सकते’… दिल्ली पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.