Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पाकिस्तान में भीषण गर्मी से बेकाबू हुए हालात, पारा 53 के पार पहुंचा; कई इलाकों में बत्ती भी गुल…
    विदेश

    पाकिस्तान में भीषण गर्मी से बेकाबू हुए हालात, पारा 53 के पार पहुंचा; कई इलाकों में बत्ती भी गुल…

    By May 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस देश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में है।

    हीटवेव और चिलचिलाती गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पाकिस्तान में भी भीषण गर्मी से हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां कई जगहों पर तापमान 53 के पार पहुंच गया है।

    भयंकर गर्मी के बीच कई इलाकों में बत्ती गुल से पाकिस्तानियों की हालत और खराब हो रही है। दिन भर लू के थपेड़ेों से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 

    मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि मई महीने में पूरे एशिया में अत्यधिक गर्मी देखने को मिली है। पाकिस्तान मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी शाहिद अब्बास ने बताया कि सिंध के शहर मोहनजो दारो में पिछले 24 घंटे में तापमान 52 डिग्री से पार चला गया।

    उन्होंने रॉयटर्स को बताया कि 2500 ईसा पूर्व में निर्मित सिंधु घाटी सभ्यता के पुरातात्विक स्थलों के लिए विख्यात मोहनजो दारो में गर्मी का सबसे अधिक सितम देखने को मिल रहा है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में तापमान 53.5 डिग्री सेल्सियस और 54 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया।

    पाकिस्तान में मोहनजो दारो एक छोटा सा शहर है, जहां अक्सर तापमान काफी गर्म रहता है। यहां कम सर्दी और बारिश भी कम होती है। लेकिन, इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आलम यह है कि गर्मी के कारण यहां लगने वाले सीमित बाजार भी दिन के वक्त कम ही खुल रहे हैं।

    यहां बेकरी, चाय की दुकानें, मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत की दुकानें और फल और सब्जियों की दुकाने लगती हैं। आमतौर पर हर मौसम में बाजार गुलजार रहते हैं लेकिन, इस बार भीषण गर्मी के चलते ग्राहकों की संख्या न के बराबर हो गई है।

    कराची समेत कई शहरों में भीषण गर्मी के आसार
    मौसम विभाग का अनुमान है कि मोहनजो दारो और आसपास के इलाकों में आगामी दिनों में गर्मी का असर कम दिख सकता है लेकिन, देश के सबसे बड़े शहर कराची सहित सिंध के अन्य इलाकों में आगामी दिनों में गर्मी का सितम जारी रह सकता है।

    गौरतलब है कि पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के प्रति पांचवां सबसे संवेदनशील देश है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सेक्रेटरी रूबीना खुर्शीद आलम ने कहा, हमने सामान्य से अधिक बारिश और बाढ़ भी देखी है। इस बार सरकार हीटवेव को देखते हुए जागरूकता अभियान चला रही है।

    पाकिस्तान में सबसे अधिक तापमान 2017 में दर्ज किया गया था। बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में स्थित तुरबत शहर में उस वक्त रिकॉर्ड तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुख्य मौसम विज्ञानी सरदार सरफराज ने कहा, यह एशिया में दूसरा और दुनिया में चौथा सबसे गर्म तापमान था।

    गर्मी से बुरा हाल, बिजली भी गुल
    पाकिस्तान के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। ऊपर से बिजली गुल होने से दिक्कतें भी बढ़ रही हैं।

    चाय की दुकान चलाने वाले 32 वर्षीय वाजिद अली का कहना है, “अत्यधिक गर्मी के कारण ग्राहक रेस्तरां में नहीं आ रहे हैं। मैं इन मेजों और कुर्सियों के साथ रेस्तरां में बिना किसी ग्राहक के बैठा रहता हूं। बिजली भी नहीं है। गर्मी ने हमें बहुत बेचैन कर दिया है।”

    The post पाकिस्तान में भीषण गर्मी से बेकाबू हुए हालात, पारा 53 के पार पहुंचा; कई इलाकों में बत्ती भी गुल… appeared first on .

    Related Posts

    ट्रंप का नया कदम: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर तस्वीर वाला ‘लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट’

    June 28, 2026

    कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 1430 मौतों और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

    June 28, 2026

    मार्को रुबियो ने की पीएम मोदी की सराहना, भारत को बताया तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति

    June 28, 2026

    अमेरिका ने बिना रडार वाले F-35 फाइटर जेट किए डिलीवर, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

    June 27, 2026

    पुतिन के करीबी ‘स्पाई’ इवानोव की मौत पर रहस्य, आखिर क्या है पूरा मामला?

    June 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक….

    June 28, 2026

    ट्रंप का नया कदम: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर तस्वीर वाला ‘लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट’

    June 28, 2026

    ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’….

    June 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील….

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.