Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»नॉर्थ कोरिया ने जापान की ओर दागी मिसाइल, जापानी सरकार ने जारी की इमरजेंसी वार्निंग…
    विदेश

    नॉर्थ कोरिया ने जापान की ओर दागी मिसाइल, जापानी सरकार ने जारी की इमरजेंसी वार्निंग…

    By May 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नॉर्थ कोरिया ने जापान की ओर दागी मिसाइल, जापानी सरकार ने जारी की इमरजेंसी वार्निंग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तर कोरिया ने सोमवार को समुद्र में एक मिसाइल दागी। जापान और दक्षिण कोरिया ने यह जानकारी दी।

    जापानी सरकार ने उत्तर कोरियाई मिसाइल के संभावित खतरे को लेकर दक्षिण के लोगों के लिए इमरजेंसी वार्निंग जारी कर दी।

    जापान ने अपने जे-अलर्ट ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम पर कहा कि उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल दागी है, जिससे ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के निवासियों को चेतावनी भेज दी गई है।

    यह मिसाइल ऐसे समय दागी गई, जब उत्तर कोरिया ने कुछ घंटे पहले ही अपने दूसरे सैन्य टोही उपग्रह को ले जाने वाले रॉकेट को कक्षा में स्थापित करने की योजना की घोषणा की थी।

    उत्तर कोरिया ने पहले आज से 3 जून तक के सैटेलाइट रॉकेट प्रक्षेपित करने की अपनी योजना के बारे में जापान के तट रक्षक को सूचित किया था।

    वहीं, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने उत्तर कोरिया के प्रक्षेपण के बाद ओकिनावा द्वीप के लिए जारी मिसाइल अलर्ट को वापस ले लिया।

    उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि मिसाइल उसके क्षेत्र की ओर नहीं आई। यह संदेश आने के बाद देश के दक्षिणी हिस्से के लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले सरकार की ओर से जारी अलर्ट को लेकर लोगों के बीच चिंता काफी बढ़ गई थी।

    अंतरिक्ष-आधारित निगरानी नेटवर्क बनाने के प्रयास 
    दरअसल, उत्तर कोरिया ने अमेरिका के नेतृत्व में बढ़ते सैन्य खतरों से निपटने के लिए अंतरिक्ष-आधारित निगरानी नेटवर्क बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    इसके तहत पिछले साल नवंबर में अपना पहला सैन्य टोही उपग्रह कक्षा में भेजा था। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने बाद में सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में कहा कि देश 2024 में तीन अतिरिक्त सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करेगा।

    उत्तर कोरिया जापान को प्रक्षेपण से जुड़ी जानकारी देता है, क्योंकि जापान का तट रक्षक बल पूर्वी एशिया में समुद्री सुरक्षा जानकारी का समन्वय और प्रसारण करता है।

    The post नॉर्थ कोरिया ने जापान की ओर दागी मिसाइल, जापानी सरकार ने जारी की इमरजेंसी वार्निंग… appeared first on .

    Related Posts

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, धरती हिली; इंडोनेशिया तक सुनामी का अलर्ट

    June 8, 2026

    इजरायल-ईरान जंग ने पकड़ा तूल: येरूशलम में धमाके, ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज कर नेतन्याहू ने किया हमला

    June 8, 2026

    रूस-चीन बढ़ता सैन्य सहयोग, PLA के दौरे से भारत की चिंता बढ़ी

    June 8, 2026

    ईरान मुद्दे पर अमेरिका-इजरायल में तनाव, जासूसी के आरोपों से बढ़ी खटास

    June 8, 2026

    2026 में दिखेगा दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण, कई देशों में दिन में छाएगा अंधेरा

    June 8, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव के बीच US नेवी का MH-53E Sea Dragon चर्चा में

    June 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, धरती हिली; इंडोनेशिया तक सुनामी का अलर्ट

    June 8, 2026

    नेपाल बॉर्डर से TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई से मचा सियासी हड़कंप

    June 8, 2026

    T20 कप्तान बनते ही बदले श्रेयस अय्यर के तेवर, बोले- ‘किसी की परछाई में नहीं रहना चाहता’, क्या गंभीर पर था निशाना?

    June 8, 2026

    भारत की पकड़ मजबूत, अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा; डेब्यूटेंट मानव सुथार ने बरपाया कहर

    June 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.