Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»लाखों खर्च कर बना कुत्ता, फिर भी पूरी नहीं हुई हसरत; अब यह इंसान बनना चाहता है भेड़िया और पांडा…
    विदेश

    लाखों खर्च कर बना कुत्ता, फिर भी पूरी नहीं हुई हसरत; अब यह इंसान बनना चाहता है भेड़िया और पांडा…

    By May 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाखों खर्च कर बना कुत्ता, फिर भी पूरी नहीं हुई हसरत; अब यह इंसान बनना चाहता है भेड़िया और पांडा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोग अपने शौक पूरा करने के लिए बेतहाशा पैसा और समय खर्च करने को तैयार रहते हैं।

    कुछ ऐसा ही शौक जापान के टोको नामक व्यक्ति को है। दरअसल टोको को अलग-अलग जानवरों का भेष धरने का शौक है। इसी शौक को हकीकत में बदलने के लिए उन्हें पूरे 12 लाख रुपए चुकाने पड़े।

    इतने पैसे खर्च कर टोको इंसान से अब कुत्ता बन गए हैं। टोको ने अपने यूट्यूब चैनल पर इंसान से जानवर बनने की पूरी कहानी को बयान किया है।  

    बचपन की इच्छा हुई पूरी मगर अब भी है चुनौतियां
    टोको ने बताया कि वे बचपन से ही जानवर बनना चाहते थे और बाहर जाकर कुत्ते के रूप में घूमने जाना चाहते थे। जापान की एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए टोको ने वह अब नए जानवर का रूप लेना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि वह चार जानवरों का भेष धरना चाहते हैं। हालांकि, इनमें से दो का रूप धरना संभव नहीं है। इसके पीछे उन्होंने तार्किक कारण बताए है। 

    टोको की मानें तो उन्हें अब कुत्ता बने रहने में काफी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि कुत्ते और इंसानों की हड्डियों की संरचना में काफी अंतर होता है।

    खासकर दोनों अपने पैरों और हाथों को जिस तरह मोड़ते हैं उनमें काफी अंतर होता है। इस कारण टोको को एक कुत्ते की तरह चलने में काफी दिक्कत होती है।

    पोशाक के फरों (बालों) पर एक बार गंदगी लग जाने के बाद उसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है।

    टोको ने कहा, “मैं और भी जानवरों का रूप लेना चाहता हूं। मैं भालू या पांडा बनना चाहता हूं।

    हां, मुझे लोमड़ी और बिल्ली भी पसंद है लेकिन इंसानों के लिए इन छोटे जानवरों का भेष अपनाने की कोशिश करने में काफी मुश्किल होती है।” 

    कॉली ब्रीड का कुत्ता बनना ही क्यों चुना
    टोको ने बताया कि उनका सबसे पसंदीदा डॉग ब्रीड कॉली है। कॉली देखने में एकदम वास्तविक लगता है। उन्होंने कहा, “मुझे चार पैरों पर चलने वाले जानवर खासतौर से पसंद हैं।

    बड़े जानवर का भेष धरना काफी सहज और सरल होता है। इसलिए मैंने कॉली ब्रीड का कुत्ता बनना चुना। यह ऐसे ब्रीड के कुत्ते होते हैं जिनके बाल लंबे होते हैं। लंबे बालों वाले जानवरों का भेष धरने से लोगों में भ्रम की स्थिति बन जाती है और वो पहचान नहीं पाते हैं।” 

    The post लाखों खर्च कर बना कुत्ता, फिर भी पूरी नहीं हुई हसरत; अब यह इंसान बनना चाहता है भेड़िया और पांडा… appeared first on .

    Related Posts

    कांगो में इबोला को लेकर हंगामा, गलत जांच और गायब शवों पर भड़के लोग

    May 25, 2026

    कैलिफोर्निया के केमिकल प्लांट में रिसाव, 40,000 लोगों को तुरंत खाली कराया गया

    May 25, 2026

    कीव पर रूस का बड़ा हमला: 600 ड्रोन और 90 मिसाइलों की बौछार, 4 की मौत

    May 25, 2026

    चीन की कोयला खदान दुर्घटना पर भारत का संवेदना संदेश, बीजिंग ने जताया आभार

    May 25, 2026

    रक्षा से व्यापार तक मजबूत हुई दोस्ती, जयशंकर-रूबियो वार्ता में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा

    May 24, 2026

    रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, हाइपरसोनिक ओरेश्निक समेत 4 मिसाइलों का इस्तेमाल

    May 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल महानदी भवन में होगी राज्य मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…..

    May 25, 2026

    नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट….

    May 25, 2026

    इबोला वायरस को लेकर भारत में हाई अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    May 25, 2026

    French Open 2026 में जोकोविच का बड़ा धमाका, कोर्ट पर उतरते ही तोड़ा फेडरर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    May 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.