Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अपने ही रुख से मुइज्जू का यू टर्न, पहले बनाईं दूरियां, अब ले रहे भारत का ही सहारा…
    विदेश

    अपने ही रुख से मुइज्जू का यू टर्न, पहले बनाईं दूरियां, अब ले रहे भारत का ही सहारा…

    By May 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अपने ही रुख से मुइज्जू का यू टर्न, पहले बनाईं दूरियां, अब ले रहे भारत का ही सहारा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के साथ बिगड़ते संबंध के बीच मालदीव ने एक बड़ा कदम लेने का फैसला किया है।

    चीन के पिछलग्गू मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने फैसला लिया है कि वे जल्द ही अपने देश में भारत का रुपे कार्ड सिस्टम शुरू करेंगे।

    इससे मालदीव की मुद्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब मालदीव और भारत बीच द्विपक्षीय संबंध थोड़ा असहज है।

    भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का रुपे भारत में वैश्विक कार्ड भुगतान नेटवर्क में शामिल पहला कार्ड है। इसे भारत में एटीएम, समान की खरीद-बिक्री में भुगतान करने और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर व्यापक स्वीकृति प्राप्त है।

    आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद ने भारत के रुपे सेवा शुरू किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत और चीन द्विपक्षीय व्यापार में स्थानीय मुद्रा का उपयोग करने पर सहमत हुए हैं।

    सईद ने बुधवार को सरकारी समाचार चैनल ‘पीएसएम न्यूज’ से कहा, ‘‘भारत की रुपे सेवा की शुरूआत से मालदीव की रुफिया (एमवीआर) को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।’’

    रुपे का इस्तेमाल करेगा मालदीव
    उन्होंने यह भी कहा कि डॉलर के मुद्दे का निपटान करना और स्थानीय मुद्रा को मजबूत करना मौजूदा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि उन्होंने रुपे सेवा शुरू किये जाने के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की।

    समाचार पोर्टल कॉरपोरेट मालदीव्स डॉटकॉम ने पिछले सप्ताह सईद के हवाले से कहा था कि कार्ड का उपयोग मालदीव में रुपये में लेनदेन के लिए किया जाएगा। मंत्री ने कहा, ‘‘हम वर्तमान में रुपये में भुगतान की सुविधा के रास्ते तलाशने के लिए भारत के साथ चर्चा कर रहे हैं।’’

    सैनिकों के लौटते ही मुश्किल में आया मालदीव
    बीते दिनों मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने स्वीकारा है कि भारतीय सैनिकों की वापसी से मालदीव को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    रक्षा मंत्री घासन मौमून ने स्वीकार किया है कि उनकी सेना के पास भारत द्वारा दान में दिए गए तीन विमानों को उड़ाने के लिए सक्षम पायलट नहीं हैं।

    मालदीव की दयनीय स्थिति को देख भारत का दिल पसीजा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए मालदीव के पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए तैयार है।

    भारत करेगा मालदीव के पायलटों को ट्रेन
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत द्वारा भारतीय सेना को दान किए गए हेलीकॉप्टरों और डोर्नियर विमानों के भविष्य पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

    एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जयसवाल ने कहा कि श्रीलंका और भारत के बीच रक्षा समझौतों के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में मलादीव की सेना की क्षमताओं को बढ़ाना शामिल है।

    उन्होंने कहा कि यदि अनुरोध किया गया तो भारत सरकार पायलटों को प्रशिक्षित करेगी।

    The post अपने ही रुख से मुइज्जू का यू टर्न, पहले बनाईं दूरियां, अब ले रहे भारत का ही सहारा… appeared first on .

    Related Posts

    ब्राजील ने ठुकराया अमेरिकी अधिकारियों का वीजा, चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में फिर भड़की हिंसा, इजरायली सेटलर्स पर मस्जिद जलाने का आरोप

    July 27, 2026

    ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन

    July 27, 2026

    काला सागर में जहाज पर हमला, दो भारतीय नाविक लापता, तलाश जारी

    July 26, 2026

    ईरान पर हमले रोकने का ट्रंप का आदेश, बातचीत से समाधान की कोशिश

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट….

    July 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

    July 27, 2026

    इंडियन आइडल 16 में तनिष्क शुक्ला की जर्नी, डिप्रेशन से सफलता तक कहानी

    July 27, 2026

    परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.