Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»राफा में हमला तुरंत रोक दो, इंटरनेशनल कोर्ट का इजरायल को आदेश; खुश हुआ हमास…
    विदेश

    राफा में हमला तुरंत रोक दो, इंटरनेशनल कोर्ट का इजरायल को आदेश; खुश हुआ हमास…

    By May 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राफा में हमला तुरंत रोक दो, इंटरनेशनल कोर्ट का इजरायल को आदेश; खुश हुआ हमास…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र (UN) की शीर्ष अदालत ने इजरायल को गाजा के दक्षिण स्थित शहर राफा में अपने सैन्य अभियान को तुरंत रोकने का आदेश दिया है।

    वहीं इजरायल का कहना है कि उसे हमास के आतंकवादियों से खुद की रक्षा करने का अधिकार है और उसके द्वारा इस फैसले का पालन करने की संभावना नहीं है।

    इंटरनेशनल कोर्ट (आईसीजे) के इस आदेश से गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध को रोकने के लिए इजरायल पर वैश्विक दबाव और बढ़ गया है।

    गाजा में अपने सैन्य अभियान को लेकर इजरायल पहले ही अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

    आईसीजे के शुक्रवार के फैसले के साथ इस साल 15 न्यायाधीशों की पीठ ने तीसरी बार गाजा में हताहतों की संख्या घटाने और मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए प्रारंभिक आदेश जारी किए हैं।

    आदेश कानूनी रूप से बाध्यकारी हैं, लेकिन उन्हें लागू करने के लिए अदालत के पास कोई शक्ति नहीं है।

    आईसीजे के फैसले से खुश हुआ हमास, कर दी ये मांग

    कोर्ट के फैसले से आतंकी समूह हमास खुश नजर आ रहा है। उसने इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। फिलिस्तीन के समूह ने एक बयान में कहा है कि वह आईसीजे के फैसलों का स्वागत करता है क्योंकि इजरायली सेना गाजा पट्टी में “नरसंहार” कर रही है।

    लेकिन हमास ने कहा कि उसे उम्मीद है कि अदालत इजरायल को केवल राफा में ही नहीं बल्कि पूरे घिरे क्षेत्र में अपने सैन्य अभियानों को रोकने का आदेश जारी करेगी। 

    इसने कहा, “जबलिया और गाजा पट्टी के अन्य प्रांतों में जो हो रहा है वह राफा में जो हो रहा है उससे कम आपराधिक और खतरनाक नहीं है।”

    हमास ने कहा, “हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र से आह्वान करते हैं कि वे इस फैसले का तुरंत पालन करने के लिए इजरायल पर दबाव डालें और संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रस्तावों का गंभीरता से और ईमानदारी से लागू करने के लिए आगे बढ़ें।”

    The post राफा में हमला तुरंत रोक दो, इंटरनेशनल कोर्ट का इजरायल को आदेश; खुश हुआ हमास… appeared first on .

    Related Posts

    ब्राजील ने ठुकराया अमेरिकी अधिकारियों का वीजा, चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में फिर भड़की हिंसा, इजरायली सेटलर्स पर मस्जिद जलाने का आरोप

    July 27, 2026

    ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन

    July 27, 2026

    काला सागर में जहाज पर हमला, दो भारतीय नाविक लापता, तलाश जारी

    July 26, 2026

    ईरान पर हमले रोकने का ट्रंप का आदेश, बातचीत से समाधान की कोशिश

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट….

    July 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

    July 27, 2026

    इंडियन आइडल 16 में तनिष्क शुक्ला की जर्नी, डिप्रेशन से सफलता तक कहानी

    July 27, 2026

    परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.