Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ब्रिटेन में 4 जुलाई को होंगे आम चुनाव, ऋषि सुनक का ऐलान; समय से पहले भंग करना चाहते संसद…
    विदेश

    ब्रिटेन में 4 जुलाई को होंगे आम चुनाव, ऋषि सुनक का ऐलान; समय से पहले भंग करना चाहते संसद…

    By May 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रिटेन में 4 जुलाई को होंगे आम चुनाव, ऋषि सुनक का ऐलान; समय से पहले भंग करना चाहते संसद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव कराए जाएंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को इस बारे में घोषणा की है। उनकी इस घोषणा के साथ ही चुनाव की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

    लंदन में बारिश के बीच, देश के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने छह सप्ताह में मतदान कराए जाने की पुष्टि की। प्रधानमंत्री चुनाव की तारीख की जानकारी औपचारिक रूप से महाराज चार्ल्स को देंगे और उसके बाद संसद जल्द ही भंग कर दी जाएगी।

    सुनक ने ब्रिटिश मतदाताओं के समक्ष अपने कायर्काल का रिकॉर्ड पेश किया। उन्होंने कहा, “मैं अपनी शक्ति के अनुसार आपको मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के लिए सब कुछ करूंगा। यह मेरा आपसे वादा है… अब समय आ गया है कि ब्रिटेन अपना भविष्य चुने।”

    ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव कराए जाएंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को इस बारे में घोषणा की है। उनकी इस घोषणा के साथ ही चुनाव की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

    लंदन में बारिश के बीच, देश के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने छह सप्ताह में मतदान कराए जाने की पुष्टि की। प्रधानमंत्री चुनाव की तारीख की जानकारी औपचारिक रूप से महाराज चार्ल्स को देंगे और उसके बाद संसद जल्द ही भंग कर दी जाएगी।

    सुनक ने ब्रिटिश मतदाताओं के समक्ष अपने कायर्काल का रिकॉर्ड पेश किया। उन्होंने कहा, “मैं अपनी शक्ति के अनुसार आपको मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के लिए सब कुछ करूंगा। यह मेरा आपसे वादा है… अब समय आ गया है कि ब्रिटेन अपना भविष्य चुने।”

    ब्रिटेन संसद की सत्ता में 15 सालों से काबिज रही ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को अलगे चुनावों में हार का सामना करना पड़ सकता है।

    हाल ही में एक सर्वेक्षण में पता चला है कि ब्रिटेन की बिगड़ती स्थिति, नीतिगत विफलताओं, अधूरे वादों और जीवनयापन की बढ़ती लागत के कारण कंजर्वेटिव पार्टी के खिलाफ लोगों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ऋषि सुनक को अपनी सीट खोने का खतरा है। हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक लेबर पार्टी सत्ता में आती नजर आ रही है।

    अगला चुनाव हार सकती है कंजर्वेटिव पार्टी
    एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो बीते महीने YouGov द्वारा 7-27 मार्च के बीच 18,761 ब्रिटिश वयस्कों को लेकर किए गए एक हालिया सार्वजनिक सर्वेक्षण में लेबर पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ती नजर आई।

    ब्रिटेन की संसद में बहुमत हासिल करने के लिए पार्टियों को 650 में से 326 सीटें हासिल करनी होंगी। सर्वेक्षण के मुताबिक, लेबर पार्टी को देशभर में 403 सीटें हासिल करने का अनुमान है। इसके विपरीत, कंजर्वेटिव पार्टी केवल 155 सीटों पर सिमट सकती है।

    वादों को पूरा नहीं कर पाई ऋषि सुनक की सरकार
    उल्लेखनीय है कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री के पद पर इस वादे के साथ लाए गए थे कि उनकी सरकार मुद्रास्फीति को आधा करेगी, राष्ट्रीय ऋण को कम करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में सुधार करेगी, अवैध प्रवासियों को रोकेगी और अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाएगी।

    पार्टी ने वादा किया था कि वे आव्रजन लागत में बढ़ोतरी और कठोर शरणार्थी निर्वासन कानूनों जैसे विभिन्न उपायों को सफलतापूर्वक लागू करेगी। मगर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

    ब्रिटेन की सियासत में हावी हुई लेबर पार्टी
    इस बीच लेबर पार्टी ब्रिटेन की मौजूदा सियासत में अब सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी पर हावी होने लगी है। लेबर पार्टी ने सुनक सरकार से यूके के आम चुनावों की तारीख तय करने को कहा है।

    15 मार्च को लेबर कार्यकर्ताओं ने वेस्टमिंस्टर में मुर्गों के वेश में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं जिन पर लिखा था, “ऋषि, अभी तारीख बताएं!”।

    लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री की विफलता के लिए उनका मजाक भी उड़ाया।  हालांकि, ब्रिटेन में भी आम चुनाव हर 5 साल में होते हैं, इसलिए सुनक को जनवरी 2025 तक एक तारीख तय करनी होगी। 

    The post ब्रिटेन में 4 जुलाई को होंगे आम चुनाव, ऋषि सुनक का ऐलान; समय से पहले भंग करना चाहते संसद… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.