Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»दुनिया की सैर करने में भारतीयों ने रिकॉर्ड 31.7 अरब डॉलर फूंका…
    विदेश

    दुनिया की सैर करने में भारतीयों ने रिकॉर्ड 31.7 अरब डॉलर फूंका…

    By May 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुनिया की सैर करने में भारतीयों ने रिकॉर्ड 31.7 अरब डॉलर फूंका…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीयों ने वित्त वर्ष 24 में लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत विदेशों में रिकॉर्ड 31.7 अरब डॉलर खर्च किए।

    यह वित्त वर्ष 23 में दर्ज 27.1 अरब डॉलर से लगभग 17% अधिक है। टीसीएस के बावजूद इसमें यह उछाल आया है। हालांकि, डेटा एनॉलिसिस से पता चलता है कि अक्टूबर 2023 में टीसीएस लागू होने के बाद मासिक औसत खर्च में गिरावट आई है।

    भारतीयों ने खूब विदेशी यात्रा की और वित्त वर्ष 24 में इस पर 17 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं। पिछले वर्ष के 13.6 बिलियन डॉलर से यह 24.5% अधिक है।

    एलआरएस के तहत खर्च में इंटरनेशनल ट्रैवेलिंग का हिस्सा कोरोना महामारी की शुरुआत से पहले वित्त वर्ष 2024 में 37% से बढ़कर 53.6% हो गया है। वित्त वर्ष 2021 में प्रतिबंध के चलते अंतर्राष्ट्रीय यात्रा खर्च गिरकर 3.2 अरब डॉलर हो गया था।

    विदेश में शिक्षा के लिए भेजे जाने वाले धन गिरावट

    दूसरी ओर विदेश में शिक्षा के लिए भेजे जाने वाले धन की हिस्सेदारी में लगातार गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2021 में शिक्षा के लिए धन भेजने की हिस्सेदारी 30% थी। महामारी के दौरान यात्रा बैन थी। वित्त वर्ष 2022 में यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद इसका शेयर गिरकर 26% हो गया।

    वित्त वर्ष 2023 में एजुकेशन पर खर्च एक साल पहले के 5.2 अरब डॉलर से घटकर 3.4 अरब डॉलर रह गया। इसकी वजह से कुल खर्च का हिस्सा गिरकर 12% रह गया।

    वित्त वर्ष 2024 में यात्रा खर्च बढ़ने के बावजूद विदेश में पढ़ाई पर खर्च लगभग 3.5 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। फीस पर कम खर्च के चलते विदेश में पढ़ाई अब विदेशी मुद्रा खर्च में दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी नहीं रह गई है। भारतीयों ने विदेश में रिश्तेदारों के भरण-पोषण पर फीस से ज्यादा (4.6 अरब डॉलर) खर्च किया है।

    वैश्विक पर्यटन सूचकांक में भारत 39वें स्थान पर

    विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक-2024 में भारत 39वें स्थान पर पहुंच गया है। 2021 में जारी सूची में भारत 54वें स्थान पर था।

    डब्ल्यूईएफ के अनुसार, अमेरिका इस सूची में शीर्ष पर है। भारत, दक्षिण एशिया और निम्न-मध्यम-आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में सर्वोच्च स्थान पर है।

    भारत 2021 में प्रकाशित सूचकांक में 54वें स्थान पर था। हालांकि, सूचकांक मापदंडों में किए गए बदलाव इसकी पिछले वर्षों से तुलना को सीमित करते हैं। अमेरिका के बाद स्पेन, जापान, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया 2024 की सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं। जर्मनी छठे स्थान पर और उसके बाद शीर्ष 10 में ब्रिटेन, चीन, इटली और स्विट्जरलैंड ने जगह बनाई है।

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.