Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ईरानी राष्ट्रपति रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं, क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला…
    विदेश

    ईरानी राष्ट्रपति रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं, क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला…

    By May 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरानी राष्ट्रपति रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं, क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के क्रैश हेलीकॉप्टर को बचाव टीम ने 17 घंटे बाद खोज निकाला है।

    हेलीकॉप्टर के मलबे को देखकर रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद खत्म हो गई है। ईरानी अधिकारियों ने भी रईसी की मौत की पुष्टि कर दी है।

    रईसी के साथ हेलीकॉप्टर में विदेश मंत्री समेत अन्य 7 ईरानी अधिकारी और अंगरक्षक थे।

    ईरानी समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट है कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर खोज निकाला है। ईरान के प्रेस टीवी ने ट्वीट किया, “बचाव दल राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर तक पहुंच गई है।

    हेलिकॉप्टर हादसे के बाद राष्ट्रपति रईसी की खोज में किसी भी जिंदा व्यक्ति का पता नहीं चला है।”  ईरानी अधिकारियों ने अब रईसी की मौत की भी पुष्टि कर दी है। 

    बताया जा रहा है कि तुर्की की टीम ने रईसी के हेलीकॉप्टर को खोज निकाला था। जिसके बाद ईरानी अधिकारियों के साथ टीम मौके पर पहुंची। 

    रईसी के साथ ईरानी विदेश मंत्री भी थे मौजूद
    रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अंगरक्षक उस हेलीकॉप्टर में सवार थे।

    रईसी रविवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के बाद ईरान की सीमा की ओर लौट रहे थे, लेकिन, खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वरज़कान और जोल्फा शहरों के बीच दिजमार जंगल में क्रैश हो गया था।

    अमेरिका को साजिश का संदेह
    ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश पर अमेरिका तक में हलचल है। जो बाइडेन ने आपात बैठक बुलाई। इस हादसे पर अमेरिकी सांसद चक शूमर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि हादसे के पीछे कोई साजिश है।

    हालांकि अभी तक ऐसे कोई सबूत भी नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि ईरान में जिस जगह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, वहां मौसम काफी खराब है। इसलिए यह प्रथम दृष्टया हादसा ही लग रहा है लेकिन, हादसे की पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

    Related Posts

    ब्राजील ने ठुकराया अमेरिकी अधिकारियों का वीजा, चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में फिर भड़की हिंसा, इजरायली सेटलर्स पर मस्जिद जलाने का आरोप

    July 27, 2026

    ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन

    July 27, 2026

    काला सागर में जहाज पर हमला, दो भारतीय नाविक लापता, तलाश जारी

    July 26, 2026

    ईरान पर हमले रोकने का ट्रंप का आदेश, बातचीत से समाधान की कोशिश

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    यू मुंबा टीटी ने गोवा को हराकर लगातार दूसरा यूटीटी खिताब जीता

    July 27, 2026

    ब्राजील ने ठुकराया अमेरिकी अधिकारियों का वीजा, चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद

    July 27, 2026

    काला हिरण फिल्म विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार

    July 27, 2026

    जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया, जीत कारगिल वीरों को समर्पित

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.