Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»AstraZeneca वैक्सीन के बाद शरीर ने काम करना बंद कर दिया, महिला ने किया केस…
    विदेश

    AstraZeneca वैक्सीन के बाद शरीर ने काम करना बंद कर दिया, महिला ने किया केस…

    By May 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    AstraZeneca वैक्सीन के बाद शरीर ने काम करना बंद कर दिया, महिला ने किया केस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    AstraZenaca वैक्सीन के खिलाफ एक और महिला ने मुकदमा दायर कर दिया है।

    महिला का कहना है कि क्लीनिकल ट्रायल के दौरान दी गई वैक्सीन ने उन्हें पूरी तरह से ‘डिसेबल’ या अक्षम बना दिया है। अब उनका शरीर पहले की तरह काम नहीं कर रहा है।

    उन्होंने कंपनी पर मेडिकल केयर मुहैया नहीं कराने के आरोप लगाए हैं। खास बात है कि ब्रिटेन में पहले ही 50 से ज्यादा लोग AstraZeneca के खिलाफ मुकदमा कर चुके हैं।

    द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, 42 वर्षीय ब्राए ड्रेसेन अमेरिका में हुए Astrazeneca कोविड वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में शामिल हुईं थीं।

    अखबार से बातचीत में उन्होंने बताया कि 2020 में ट्रायल मं शामिल होने के बाद उन्हें गंभीर न्यूरोलॉजिकल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    खास बात है कि अमेरिका में ब्रिटेन की इस वैक्सीन का ट्रायल तो हुआ था, लेकिन इस्तेमाल के लिए मंजूरी नहीं मिली थी।

    ड्रेसेन का दावा है कि उन्होंने कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया था, जिसमें वादा किया गया था कि रिसर्च के चलते चोटों के इलाज के लिए भुगतान कंपनी करेगी। बशर्ते लागत उचित हों और चोट खुद की वजह से न लगी हो। 

    पूरे शरीर में होता था दर्द
    अखबार के अनुसार, महिला का कहना है कि नवंबर 2020 में वैक्सीन लेने के बाद उनके पूरे शरीर में चुभन महसूस होने लगी। इसके बाद भी AstraZeneca ने उनके इलाज में आए खर्च का भुगतान नहीं किया।

    उन्होंने अखबार को बताया कि पेरिफेरल न्यूरोपैथी से पीड़ित होने के बाद वह काम नहीं कर पा रही थीं। ऐसा उन्होंने हर समय महसूस होता था।

    ड्रेसेन ने कहा, ‘इसकी वजह से नौकरी चली गई और अभी तक अक्षम हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अब भी मेरे शरीर में सिर से लेकर पैर तक 24 घंटे, सातों दिन पूरे शरीर में सुई और चुभन का बुरा सपना आता है।’

    रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद वह कई बार अस्पताल में भर्ती हुईं, जिसके चलते बिल हजारों डॉलर तक पहुंच गया।

    ड्रेसेन ने यह भी बताया कि उन्होंने एक छोटे से भुगतान से भी इनकार कर दिया था, जिसका असर उनके मुकदमे पर हो सकता था।

    यूटा के एक कोर्ट में दाखिल उनकी शिकायत में कहा है कि महिला काम नहीं कर सकती, किसी खेल में भाग नहीं ले सकती, पहले की तरह बच्चों की परवरिश नहीं कर सकती और कुछ दूरी से ज्यादा वाहन भी नहीं चला सकती।

    रिपोर्ट के मुताबिक, महिला किसी निश्चित रकम के लिए कंपनी के खिलाफ मुकदमा दाखिल नहीं कर रही हैं।

    इस दौरान उन्होंने हजारो डॉलर खर्च किए हैं और वह भावनात्मक स्तर पर हुई परेशानी, आय खत्म होने, ट्रांसपोर्टेशन और कानूनी फीस का दावा कर रही हैं। महिला पेशे से शिक्षक थीं और उनके दो बच्चे भी हैं।

    Related Posts

    वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में फिर भड़की हिंसा, इजरायली सेटलर्स पर मस्जिद जलाने का आरोप

    July 27, 2026

    ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन

    July 27, 2026

    काला सागर में जहाज पर हमला, दो भारतीय नाविक लापता, तलाश जारी

    July 26, 2026

    ईरान पर हमले रोकने का ट्रंप का आदेश, बातचीत से समाधान की कोशिश

    July 26, 2026

    नेपाल में भारतीय नोटों पर राहत, अब 200 और 500 रुपये करेंसी की अनुमति

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Virat-Anushka का नया लग्जरी निवेश! अब मुंबई के वर्सोवा में खरीदा आलीशान फ्लैट

    July 27, 2026

    कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी

    July 27, 2026

    Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका?

    July 27, 2026

    संसद में धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, इस्तीफे के बाद पहली बार पहुंचे तो NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया अभिनंदन

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.