Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»पुणे के नवलें ब्रिज के पास मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर पैसे ऐंठने की कोशिश
    मनोरंजन

    पुणे के नवलें ब्रिज के पास मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर पैसे ऐंठने की कोशिश

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुणे के नवलें ब्रिज के पास मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर पैसे ऐंठने की कोशिश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर ने अपने साथ हुए एक डरावने सड़क हादसे का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि मुंबई से सातारा जाते वक्त पुणे के नजदीक नवलें ब्रिज के पास कुछ लोगों ने उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारी और इसके बाद उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की.

    कल्याणी के मुताबिक, कार रोकने के बाद इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में ले जाने की कोशिश भी की. इस दौरान उनके हाथ पर चोट के निशान आए. एक्ट्रेस ने वीडियो में इस घटना को लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए.

    नवलें ब्रिज के पास क्या हुआ?
    कल्याणी ने बताया कि वह मुंबई से सातारा की तरफ जा रही थीं. इसी दौरान नवलें ब्रिज के पास कुछ लोगों ने उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारकर रोक लिया. उनका आरोप है कि इसके बाद उनसे पैसे की मांग की गई.

    मामला यहीं नहीं रुका. कल्याणी के मुताबिक, उन लोगों ने उन्हें जबरदस्ती अपनी कार में ले जाने की कोशिश की. खुद को बचाने की कोशिश में उनके हाथ पर चोट भी आई. एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती बताते हुए यह सवाल भी उठाया कि अगर एक महिला के साथ सड़क पर ऐसी स्थिति पैदा हो जाए तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है.

    रात 11 बजे पहुंचीं थाने, सुबह 6 बजे तक चली शिकायत की प्रक्रिया
    कल्याणी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में बताया कि उन्होंने इस मामले में नरहे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी वर्षा देशमुख और ठिटे साहेब का सहयोग के लिए शुक्रिया भी अदा किया.

    हालांकि, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को लेकर एक्ट्रेस ने सवाल जरूर उठाए. कल्याणी के मुताबिक, वह रात करीब 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची थीं और सुबह 6 बजे तक वहीं रहीं. उन्होंने सोशल मीडिया वीडियो में अपने अनुभव को साझा करते हुए यह भी बताया कि पुलिस शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया उनके लिए कितनी लंबी रही.

    सुप्रिया सुले ने की सख्त कार्रवाई की मांग
    इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले को गंभीरता से लेने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

    सुप्रिया सुले ने लिखा कि पुणे के नवलें ब्रिज इलाके में कुछ लोगों के कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की घटना सामने आई है. उन्होंने इसे बेहद गंभीर और आपत्तिजनक घटना बताया.

    सुले ने पुणे की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई और कहा कि गृह विभाग के अधीन आने वाले इलाके में इस तरह नागरिकों को परेशान किया जाना चिंता का विषय है. उन्होंने राज्य के गृह मंत्री से मामले को गंभीरता से लेने और संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की.

    कल्याणी ने महाराष्ट्र सरकार से भी लगाई गुहार
    कल्याणी नंदकिशोर ने अपने वीडियो के आखिर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भी इस मामले में सख्त कदम उठाने की अपील की है. फिलहाल एक्ट्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों और दर्ज शिकायत के बाद मामले को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है. कल्याणी ने जिस तरह अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा की है, उससे सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं.

    News Desk

    Related Posts

    Emmy Awards 2026 Winners: ड्रामा-कॉमेडी में किसने मारी बाजी? जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, टॉम हॉलैंड ने किया डेब्यू

    September 15, 2026

    अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    September 15, 2026

    अभिनेता रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताने वाले बयान पर छिड़ी बहस

    September 15, 2026

    नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के हक में उठाई आवाज, बोलीं- ‘अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे तो कौन देगा?’

    September 15, 2026

    4000 करोड़ की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, भक्ति के बीच उठे ये बड़े सवाल

    September 14, 2026

    राम मंदिर दर्शन के बाद कबीर दुहन सिंह का बड़ा संकेत, अयोध्या पर बन सकती है नई फिल्म

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Emmy Awards 2026 Winners: ड्रामा-कॉमेडी में किसने मारी बाजी? जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, टॉम हॉलैंड ने किया डेब्यू

    September 15, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, 33.64 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत, यात्री प्रतीक्षालय, सड़क, पुलिया और स्कूल में बाउंड्रीवॉल का होगा निर्माण…..

    September 15, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, 33.64 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत, यात्री प्रतीक्षालय, सड़क, पुलिया और स्कूल में बाउंड्रीवॉल का होगा निर्माण…..

    September 15, 2026

    विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन….

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.