Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»3 अक्टूबर को इतिहास रचेगा भारत, दो देशों में एक साथ खेलेंगी भारतीय क्रिकेट टीमें
    खेल

    3 अक्टूबर को इतिहास रचेगा भारत, दो देशों में एक साथ खेलेंगी भारतीय क्रिकेट टीमें

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    3 अक्टूबर को इतिहास रचेगा भारत, दो देशों में एक साथ खेलेंगी भारतीय क्रिकेट टीमें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    3 अक्टूबर 2026 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बन सकता है. इस दिन भारत की दो मेन्स क्रिकेट टीमें एक साथ दो अलग-अलग देशों में मैदान पर उतर सकती हैं. एक टीम मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी, जबकि दूसरी टीम जापान में एशियन गेम्स मेडल के लिए मुकाबला करती नजर आ सकती है.

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से निर्धारित है. इसी दिन जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच खेले जाएंगे. भारत फाइनल का टिकट हासिल करता है तो वो 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगा. सेमीफाइनल में हारने की स्थिति में टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी.
    यह भी पढ़ें: शेफाली को सेंडऑफ देना पड़ा महंगा, पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर

    ICC का तगड़ा एक्शन
    बता दें कि भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. टीम 28 सितंबर को ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इस ग्रुप में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं. क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीम 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेगी. भारतीय टीम एशियन गेम्स में मौजूदा चैम्पियन भी है. उसने 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में मेन्स क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था.

    एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम को महज युवा या दूसरे दर्जे की टीम कहना मुश्किल होगा. श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम शामिल हैं.

    1998 में बना था ऐसा संयोग
    भारत के लिए एक ही दिन दो अलग-अलग देशों में दो मेन्स टीमों के खेलने की स्थिति नई नहीं है. इससे पहले 12 सितंबर 1998 को ऐसा हुआ था. कुआलालंपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, अजय जडेजा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे सितारों से सजी भारतीय टीम ने कनाडा को 112 रनों से हराया था. भारत ने उस मैच में 157/9 का स्कोर बनाया. फिर अनिल कुंबले (11 रन देकर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कनाडा को सिर्फ 45 रनों पर समेट दिया.

    उसी दिन टोरंटो में दूसरी भारतीय टीम ने सहारा फ्रेंडशिप कप में पाकिस्तान का सामना किया था. मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली उस टीम में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, नवजोत सिंह सिद्धू, जवागल श्रीनाथ और अजीत अगरकर जैसे खिलाड़ी थे. गांगुली ने 54 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए, जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तानी टीम को छह विकेट से हराया था.

    1998 में दो अलग-अलग टीमों की जरूरत एक साथ आई थी, लेकिन 2026 की स्थिति भारतीय क्रिकेट की मौजूदा गहराई को दिखाने वाली हो सकती है. एक तरफ ओडीआई टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर एशियन गेम्स की टीम भी इंटरनेशनल और आईपीएल अनुभव से भरी होगी.

    News Desk

    Related Posts

    शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना

    September 7, 2026

    इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने शुरू की आंतरिक जांच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आचरण पर उठे सवाल

    September 7, 2026

    Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबले का रास्ता साफ, 28 सितंबर से टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल अभियान

    September 7, 2026

    दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का तूफान, 270 रन की पारी से ईस्ट जोन ने बनाए 708 रन

    September 7, 2026

    शेफाली को ‘सेंडऑफ’ देना पड़ा भारी! पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर ICC का एक्शन, लगा 10% जुर्माना

    September 7, 2026

    20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना

    September 7, 2026

    ‘75 की चीनी हो गई, 75 का पौआ भी…’ वायरल भोजपुरी गाने ने महंगाई पर साधा निशाना

    September 7, 2026

    इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने शुरू की आंतरिक जांच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आचरण पर उठे सवाल

    September 7, 2026

    संजय दत्त से मराठी बोलने को कहा तो बोले- ‘6 साल यरवदा में रहा, फिर भी नहीं सीख पाया’, छूटी हंसी

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.