Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना
    खेल

    शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारतीय टीम के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना काफी सुर्खियों में रही थीं. फातिमा ने शेफाली वर्मा का विकेट लेने के बाद भारतीय बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था. शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा के लिए भारी पड़ा है l

    फातिमा सना पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कार्रवाई की है. फातिमा पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. फातिमा को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन्होंने आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया. यह आर्टिकल ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों से जुड़ा है, जो आउट होने वाले बल्लेबाज को अपमानित करने वाले हों या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकते हों l

    शनिवार (5 सितंबर) को भारत के खिलाफ मुकाबले में फातिमा सना ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन विकेट हासिल किए. इनमें शेफाली वर्मा का विकेट भी शामिल था. शेफाली ने रन चेज की शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया था, लेकिन दूसरे ओवर में फातिमा की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गईं. कैच लेने के बाद फातिमा ने पवेलियन की दिशा में इशारा किया. इसी इशारे को लेकर आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी पैनल की सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया. इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई नहीं हुई l

    फातिमा के खाते में अब 2 डिमेरिट पॉइंट
    फातिमा सना के लिए यह पिछले 24 महीनों में दूसरा डिमेरिट पॉइंट है. इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद एक डिमेरिट पॉइंट मिला था. लेवल-1 के उल्लंघन पर न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं l

    भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई थी. फातिमा सना ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा, लेकिन भारत ने 56 रनों का लक्ष्य 8.4 ओवरों में 7 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया l

    News Desk

    Related Posts

    इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने शुरू की आंतरिक जांच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आचरण पर उठे सवाल

    September 7, 2026

    3 अक्टूबर को इतिहास रचेगा भारत, दो देशों में एक साथ खेलेंगी भारतीय क्रिकेट टीमें

    September 7, 2026

    Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबले का रास्ता साफ, 28 सितंबर से टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल अभियान

    September 7, 2026

    दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का तूफान, 270 रन की पारी से ईस्ट जोन ने बनाए 708 रन

    September 7, 2026

    शेफाली को ‘सेंडऑफ’ देना पड़ा भारी! पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर ICC का एक्शन, लगा 10% जुर्माना

    September 7, 2026

    20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना

    September 7, 2026

    ‘75 की चीनी हो गई, 75 का पौआ भी…’ वायरल भोजपुरी गाने ने महंगाई पर साधा निशाना

    September 7, 2026

    इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने शुरू की आंतरिक जांच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आचरण पर उठे सवाल

    September 7, 2026

    संजय दत्त से मराठी बोलने को कहा तो बोले- ‘6 साल यरवदा में रहा, फिर भी नहीं सीख पाया’, छूटी हंसी

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.