Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»रॉकी भाई से राया और अब रावण, यश ने हर बार क्यों लिया बड़ा रिस्क?
    मनोरंजन

    रॉकी भाई से राया और अब रावण, यश ने हर बार क्यों लिया बड़ा रिस्क?

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रॉकी भाई से राया और अब रावण, यश ने हर बार क्यों लिया बड़ा रिस्क?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस शुक्रवार सिनेमाघरों में केजीएफ वाले रॉकी भाई राया बनकर अपना टॉक्सिक अवतार दिखाने वाले हैं. फिल्म में उनका स्वैग, धाकड़ और रोमांटिक अंदाज लोगों के दिलों को लूट रहा है. पैन इंडिया फिल्म की एडवांस बुकिंग का भौकाल जबरदस्त है. ये बताता है कि टॉक्सिक को लेकर लोगों में कितना क्रेज है. कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश के लिए टॉक्सिक कितना कमाल करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा.

    लेकिन एक बात तो साफ है कि यश ने अपने 22 साल के करियर में अनेकों बार रिस्क लिया है. आज वो सुपरस्टार के औहदे पर हैं, तो इसी रिस्क के बलबूते हैं. यूं कहें कि रॉकी भाई का किंगडम रिस्की है तभी ब्लॉकबस्टर है.  

    रोमांटिक हीरो के रोल ने दिया बड़ा ब्रेक
    यश की फिल्मोग्राफी बताता है कि उन्होंने अपनी सुपरस्टार इमेज को बार-बार तोड़ने की कोशिश की है. चॉकलेटी रोमांटिक हीरो से रॉकी भाई बनने के बाद अब राया और फिर रावण का रोल…करियर के हर पड़ाव पर यश ने रिस्क को चुना है. एक्टर ने 2004 में टीवी शो Silli Lalli से एक्टिंग करियर शुरू किया. फिर 2007 में मूवी Jambada Hudugi से कन्नड़ सिनेमा में एंट्री की.

    अपने शुरुआती फेज में वो रोमांटिक और लवर बॉय इमेज में दिखे. अपने चॉकलेटी हीरो के चार्म की बदौलत वो कन्नड़ सिनेमा के यंग स्टार कहलाए. फिर आई फिल्म मोग्गिना मनसु और गुगली जिसने उनके करियर को माइलेज दिया. लेकिन अभी उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट आना बाकी था.

    केजीएफ की सक्सेस, फिर लंबा ब्रेक
    2018 में आई फिल्म KGF: चैप्टर 1 ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी. अब वो कन्नड़ इंडस्ट्री के स्टार नहीं, बल्कि पैन इंडिया एक्टर बन गए. रॉकी भाई की गिनती इंडिया के सक्सेसफुल पैन इंडिया स्टार में होने लगी. 2022 में जब केजीएफ 2 आई, फिर से बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की बारिश हुई. केजीएफ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी की सफलता को यश ने वेस्ट नहीं किया. उन्होंने 4 साल का लंबा ब्रेक किया.

    इंस्टैंट अपने स्टारडम को कैश करने की बजाय वक्त लिया. ऐसा प्रोजेक्ट चुना जो रॉकी भाई की इमेज से हटके हो. तब उन्हें ऑफर आया टॉक्सिक का. यश ने कोई आसान, सेफ मास एंटरटेनर फिल्म चुनने की बजाय टॉक्सिक जैसी गैंगस्टर और डार्क मूवी चुनी. इसके डार्क और ग्रिटी कैरेक्टर ने यश को इंप्रेस किया. टीजर और ट्रेलर में यश की किरदार के लिए की गई मेहनत साफ दिखती है.

    राया के बाद बनेंगे रावण
    रोल्स के साथ यश का एक्सपेरिमेंट यहीं नहीं रुका. 2026 में उनकी एक और बड़ी फिल्म आ रही है. नितेश तिवारी की रामायण में वो दशानन रावण का रोल प्ले कर रहे हैं. उनकी दमदार झलक ने फैंस को होश उड़ा दिए हैं. रॉकी भाई से राया और फिर रावण…उनकी ये जर्नी बेहद कमाल की होने वाली है. ऐसा लगता है एक्टर का मुकाबला खुद से है.

    वो हर किरदार के साथ अपनी वर्सटैलिटी को चैलेंज कर रहे हैं. मानो हर किरदार के साथ अपनी पिछली पहचान को मिटाकर आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं. मजेदार बात ये है कि उनकी ये कोशिश काबिलेतारीफ है. अब देखना होगा कि टॉक्सिक में राया बनकर यश का दांव कितना सफल होता है.

    News Desk

    Related Posts

    कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?

    August 25, 2026

    डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का IMPPA को दो टूक जवाब, बोले- यह हमारा निजी मामला

    August 24, 2026

    आसिम रियाज का हिमांशी पर पलटवार, बोले- मेरे पास मैसेज का स्क्रीनशॉट है

    August 24, 2026

    गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए

    August 24, 2026

    ‘द ट्रेटर्स 2’ में मचा बवाल, शुभमन गिल की बहन ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

    August 24, 2026

    ‘ब्रा पहनकर बैठ गई…’ कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, भाई के सामने पहनावे पर उठाए सवाल

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी…

    August 25, 2026

    मराठी सीखने चले ड्राइवर? मुंबई में ऑटो-टैक्सी की कमी, ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवाल पर हड़ताल

    August 25, 2026

    रॉकी भाई से राया और अब रावण, यश ने हर बार क्यों लिया बड़ा रिस्क?

    August 25, 2026

    कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.