Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»मां बनीं दुबई की खूबसूरत शहजादी, दुनिया से कराया बच्ची का दीदार; तस्वीरें हुईं वायरल…
    विदेश

    मां बनीं दुबई की खूबसूरत शहजादी, दुनिया से कराया बच्ची का दीदार; तस्वीरें हुईं वायरल…

    By May 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मां बनीं दुबई की खूबसूरत शहजादी, दुनिया से कराया बच्ची का दीदार; तस्वीरें हुईं वायरल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई की शहजादी शेखा माहरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम मां बन गईं हैं।

    उन्होंने पिछले हफ्ते एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद उन्होंने अस्पताल से तस्वीरें शेयर की।

    दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा माहरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई के लतीफा अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। लेबर वॉर्ड में बच्ची के जन्म के बाद राजकुमारी नवजात शिशु को अपनी छाती से लगाए हुए दिखाई दे रही हैं।

    दुनिया से कराया बच्ची का दीदार
    तस्वीरों में शेखा माहरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

    एक तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी को पकड़ रखा है। उल्लेखनीय है कि दुबई की शहजादी की पिछले साल मई में शादी हुई थी। शादी के लगभग एक साल बाद यह कपल अब माता-पिता बन गए हैं। 

    अपने निकाह के पांच महीने बाद राजकुमारी ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। ग्राजिया की रिपोर्ट के अनुसार, शेखा माहरा ने अल्ट्रासाउंड स्कैन की एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “सिर्फ हम तीन।” इसे उनके पति ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया था। शेखा महरा के पिता, शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री हैं। 

    दुबई के शासक की 26 संतानों में हैं शेखा माहरा
    शेखा माहरा दुबई के शासक की 26 संतानों में से एक हैं। उनकी जड़ें अमीराती और ग्रीक की हैं क्योंकि उनकी मां जो ग्रिगोराकोस ग्रीस से हैं।

    दुबई के शासक ने यूनानी महिला को तलाक दे दिया। हालांकि, राजकुमारी अपनी मां के साथ घनिष्ठ संबंध साझा करती हैं। राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

    बात करें उनके पति को शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम एक अमीराती व्यवसायी हैं, उनके पास कई उद्यम हैं।

    हार्पर बाजार अरेबिया के अनुसार, उन्होंने दुबई में एमबीआर स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के एक्सेलेरेटेड लीडरशिप ऑन-बोर्डिंग प्रोग्राम से स्नातक किया है।

    
    

    Related Posts

    वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    July 27, 2026

    वेस्ट बैंक में फिर भड़की हिंसा, इजरायली सेटलर्स पर मस्जिद जलाने का आरोप

    July 27, 2026

    ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन

    July 27, 2026

    काला सागर में जहाज पर हमला, दो भारतीय नाविक लापता, तलाश जारी

    July 26, 2026

    ईरान पर हमले रोकने का ट्रंप का आदेश, बातचीत से समाधान की कोशिश

    July 26, 2026

    नेपाल में भारतीय नोटों पर राहत, अब 200 और 500 रुपये करेंसी की अनुमति

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संसद में धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, इस्तीफे के बाद पहली बार पहुंचे तो NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया अभिनंदन

    July 27, 2026

    भोपाल में पानी की टंकी पर चढ़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, मांगा अमित शाह का इस्तीफा

    July 27, 2026

    श्रेयस अय्यर ने निभाई धोनी की परंपरा, जिम्बाब्वे पर सीरीज जीत के बाद इस खिलाड़ी को सौंपी ट्रॉफी

    July 27, 2026

    Stock Market Rally: विदेशी खबर से शेयर बाजार में तूफानी उछाल, खुलते ही निवेशकों की हुई चांदी

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.