Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»भारत दौरे पर बांग्लादेश PM तारिक रहमान को लेकर सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन का बयान वापस लेने से बढ़ी उलझन
    विदेश

    भारत दौरे पर बांग्लादेश PM तारिक रहमान को लेकर सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन का बयान वापस लेने से बढ़ी उलझन

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत दौरे पर बांग्लादेश PM तारिक रहमान को लेकर सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन का बयान वापस लेने से बढ़ी उलझन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका
    बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे पर कन्फ्यूजन दिख रहा है. शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी करके शनिवार को होने वाली 'चेंज ऑफ़ गार्ड' सेरेमनी को रद्द करने की घोषणा की थी, ताकि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान के औपचारिक स्वागत की पूरी रिहर्सल की जा सके. लेकिन बाद में इस घोषणा को वापस ले लिया गया, जिससे इस हाई-प्रोफाइल दौरे की स्थिति को लेकर और उलझन पैदा हो गई है.

    इस घोषणा को वापस लेने से 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली और ढाका के बीच चल रहे राजनयिक तनाव का पता चलता है. बांग्लादेश की ओर से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की हालिया मांग के कारण दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं.

    भारत के राष्ट्रपति भवन ने पुरानी प्रेस विज्ञप्ति को वापस लिया
    राष्ट्रपति भवन से जारी एक नए बयान में कहा गया है, "21 अगस्त, 2026 को 'इस शनिवार को गार्ड बदलने की रस्म (Change of Guard Ceremony) नहीं होगी' विषय पर जारी प्रेस विज्ञप्ति को वापस ले लिया गया है."

    यह बयान राष्ट्रपति भवन द्वारा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के स्वागत की पूरी रिहर्सल के लिए साप्ताहिक समारोह को रद्द करने की घोषणा के एक घंटे बाद आया.

    वापस लिए गए बयान में कहा गया था, "बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के औपचारिक स्वागत की पूरी रिहर्सल के कारण, इस शनिवार (22 अगस्त, 2026) को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड बदलने की रस्म नहीं होगी."

    बांग्लादेश की कथित 'माहौल' बनाने की जिद
    बांग्लादेश की ओर से लगातार पीएम तारिक रहमान के दौरे के लिए 'माकूल माहौल' बनाने की बात रखी जा रही है. बांग्लादेश का इशारा पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रत्यपर्ण की ओर है.

    2 साल पहले बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शेख हसीना दिल्ली में ही रह रही हैं. बांग्लादेश की नई BNP सरकार लगातार शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है.

    हाल ही में शेख हसीना ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई थी.

    इधर मंगलवार को ढाका में बांग्लादेशी कारोबारी नेताओं और भारत से आए प्रतिनिधिमंडल के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहमान की यात्रा को " यादगार" बनाना चाहते हैं.

    त्रिवेदी ने कहा था, "प्रधानमंत्री मोदी ने बस एक बात कही. हमें मिलना चाहिए."
    हालांकि ढाका से मिले संकेत सावधानी भरे रहे हैं. गुरुवार को बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी BSS को दिए एक इंटरव्यू में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा कि रहमान के शिखर सम्मेलन के दौरे की संभावना "बहुत कम" है, जब तक कि "आपसी भरोसे" का माहौल न बने और नई दिल्ली से "सम्मानजनक निमंत्रण" न मिले.

    News Desk

    Related Posts

    गाजा पर इजराइली मंत्री बेन-ग्विर का विवादित बयान, बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

    August 18, 2026

    ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक

    August 17, 2026

    किम जोंग उन संग रिश्तों पर ट्रंप का तंज, बोले- तस्वीर में दोस्त नहीं दिख रहे लेकिन अच्छी बनती है

    August 17, 2026

    पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज ने भारत का देशभक्ति गाना लगाकर मनाया आजादी का जश्न, हाथ में लहराया PAK झंडा; हुईं ट्रोल

    August 17, 2026

    तालिबान रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, हमले पर मिलेगा मजबूती से जवाब

    August 17, 2026

    शेख हसीना को वापस भेजो, तभी भारत आएंगे तारिक रहमान; बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें : धामी।

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

    August 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.