Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»Thalapathy Vijay का किसानों को बड़ा तोहफा, ₹75 हजार तक का फसल कर्ज पूरी तरह माफ; 1.38 लाख किसानों को राहत
    देश

    Thalapathy Vijay का किसानों को बड़ा तोहफा, ₹75 हजार तक का फसल कर्ज पूरी तरह माफ; 1.38 लाख किसानों को राहत

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Thalapathy Vijay का किसानों को बड़ा तोहफा, ₹75 हजार तक का फसल कर्ज पूरी तरह माफ; 1.38 लाख किसानों को राहत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चेन्नई 

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने 75000 रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 75 हजार रुपये से 1 लाख रुपये के बीच के ऋणों पर भी 75,000 रुपये तक की छूट देने का ऐलान किया। थलपति विजय ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि राज्य की रीढ़ है और देश की समृद्धि किसानों के सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने वित्तीय बाधाओं के बावजूद उनकी सरकार ने किसानों को 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है।

    विधानसभा में नियम 110 के तहत इस ऋण माफी की घोषणा करते हुए थलपति विजय ने कहा कि सरकार ने मई में पद संभालने के 15 दिनों के भीतर 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए थे। बाद में इसे बढ़ाकर 75,000 रुपये तक के ऋणों को पूरी तरह माफ करने और 75,000 रुपये से अधिक के ऋणों पर 35,000 रुपये की छूट देने का फैसला किया गया जिससे 14.44 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ।

    थलपति विजय ने अपने बयान में क्या कहा
    मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त लाभों की घोषणा करते हुए कहा कि 7 अगस्त, 2026 को कृषि यूनियन के साथ बातचीत हुई। इसके बाद सरकार ने मौजूदा वित्तीय बाधाओं और भारतीय रिजर्व बैंक के उन दिशा-निर्देशों के बावजूद अतिरिक्त राहत देने का फैसला किया है, जिनके तहत सहकारी बैंकों के साथ जल्द निपटान करना आवश्यक था। उनकी घोषणा के अनुसार, अब 75 हजार रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

    कितने के कर्ज पर मिलेगी कितनी छूट
    थलपति विजय ने बताया कि 75,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच के कर्ज पर 75,000 रुपये तक की छूट मिलेगी और एक लाख रुपये से अधिक के ऋण पर अधिकतम 35,000 रुपये की कर्ज माफी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस पहल से 1.38 लाख से अधिक किसानों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। इसके तहत सरकार लगभग 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी और 13.34 लाख किसानों के लिए कुल ऋण माफी की राशि बढ़कर 6,220 करोड़ रुपये हो जाएगी।'

    News Desk

    Related Posts

    भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान

    September 15, 2026

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन

    September 15, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल

    September 14, 2026

    दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026

    महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.