Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»Vande Bharat बनी रेलवे की ‘Cash Cow’, 162 ट्रेनों ने बढ़ाया मुनाफा; 3.98 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
    देश

    Vande Bharat बनी रेलवे की ‘Cash Cow’, 162 ट्रेनों ने बढ़ाया मुनाफा; 3.98 करोड़ यात्रियों ने किया सफर

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Vande Bharat बनी रेलवे की ‘Cash Cow’, 162 ट्रेनों ने बढ़ाया मुनाफा; 3.98 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    भारतीय रेलवे के लिए वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ता मुनाफे का जरिया बन रही है और 'Cash Cow' बनी नजर आ रही है. जहां एक ओर इसे सेमी हाई स्पीड ट्रेन Vande Bharat से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की तादाद में भारी बढ़ोतरी हो रही है, तो वहीं कुछ कैटेगरी में ये लगातार रेलवे को कमाई करा रही हैं. खासतौर पर AC थ्री टियर और AC चेयर कार ने तेजी से लाभ कमाया है. आकर्षक डिजाइन वाली इन ट्रेनों की पॉपुलैरिटी में जोरदार इजाफा देखने को मिल रहा है। 

    अब तक 9 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सफर 
    Vande Bharat ट्रेनों की डिमांड को देखते हुए इसके नेटवर्क का भारतीय रेलवे द्वारा लगातार विस्तार किया जा रहा है. भारत में मेड इन इंडिया, सेमी-हाई स्पीड वाली वंदे भारत ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार के अलावा और भी बहुत शानदार सेवाएं यात्रियों को देती हैं. 2019 में अपनी शुरुआत के बाद से वंदे भारत ने मार्च 2026 तक एक लाख यात्राएं पूरी की हैं और इस नेटवर्क पर रेल यात्रियों की संख्या की बात करें, तो इन ट्रेनों से 9.1 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। 

    ये है Vande Bharat का सबसे व्यस्त रूट
    वित्त वर्ष 2026 में वंदे भारत नेटवर्क पर यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई और करीब 3.98 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की. यह वित्त वर्ष 2025 के 2.97 करोड़ यात्रियों की तुलना में 34% की मजबूत वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है. वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क में नई दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर सबसे व्यस्त मार्ग बना हुआ है, जिसमें अब तक 73 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं। 

    FY2025 के वित्तीय प्रदर्शन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो दो यात्री श्रेणियों में वंदे भारत ट्रेन ने जोरदार लाभ कमाया है. इनमें पहली AC थ्री-टियर है और दूसरी AC चेयर कार, एसी थ्री-टियर ने FY2023 से 2025 तक लगातार कमाई का सिलसिला जारी रखा है, जिससे लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को बढ़ावा मिला है। 

    कमाई के आंकड़े देखें, तो AC थ्री-टियर ने फाइनेंशियल ईयर 2025 में 3,645.44 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो वित्त वर्ष 2024 के 2,501.07 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 के 3,300.08 करोड़ रुपये से अधिक है. वहीं  एसी चेयर कार कैटेगरी ने वित्त वर्ष 2025 में 376.77 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 के 203.96 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 के 297.62 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई करता है. हालांकि, साधारण श्रेणी में भारी नुकसान उठाना पड़ा, जबकि फर्स्ट क्लास ने करीब 48.77 करोड़ रुपये का घाटा इस दौरान दर्ज किया है। 

    देश में चल रहीं 162 वंदे भारत
    देश में प्रीमियम रेल यात्रा की बढ़ती डिमांड में Vande Bharat Trains बड़ा रोल निभा रही हैं. वर्तमान में, देश भर में 162 वंदे भारत सेवाएं संचालित हैं और इनकी डिमांड के चलते ही भारत में वंदे भारत योजनाओं को गति भी मिल रही है. इसी साल जनवरी महीने में लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) सेवा शुरू की है. संचालन के पहले तीन महीनों के भीतर, इस सेवा ने 119 ट्रिप में 1.21 लाख यात्रियों को सफर कराया, जबकि 100% से अधिक की ऑक्यूपेंसी रेट बनाए रखा। 

    News Desk

    Related Posts

    गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड, जानें पैसे वापस पाने का तरीका

    September 7, 2026

    दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 15 स्पेशल ट्रेनें; टिकट बुकिंग शुरू

    September 7, 2026

    कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 2 किश्तों का बकाया DA, लीव एनकैशमेंट और 15% पेंशन बढ़ोतरी का ऐलान

    September 7, 2026

    उत्तराखंड में निकाह के नियम होंगे सख्त, पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह नहीं; रजिस्टर्ड मौलवी ही कराएंगे निकाह

    September 7, 2026

    Bank Holidays 2026: 7 से 13 सितंबर तक 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

    September 7, 2026

    PM Kisan 24वीं किस्त का इंतजार, लैंड सीडिंग में चूक हुई तो अटक सकता है ₹2,000

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मसूरी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अपर माल रोड की चार दुकानें ध्वस्त

    September 7, 2026

    भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’ धरना, गांधी पार्क में जुटे मंत्री और कार्यकर्ता

    September 7, 2026

    20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

    September 7, 2026

    चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.