Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
    मनोरंजन

    पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को यौम-ए-आजादी मनाया जाता है. पाकिस्तान की आवाम अपने देश की आजादी के दिन को जोरों-शोरों से मनाती है. पाकिस्तानी सितारे भी हर बार जश्न में डूबे नजर आते हैं. लेकिन इस बार पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने अपने देश की आजादी का जश्न मनाते वक्त कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद से उनकी खूब खिल्ली उड़ रही है.

    पाकिस्तानी हसीनाओं का उड़ रहा मजाक
    14 अगस्त का जश्न मनाते हुए पाकिस्तानी हसीनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि पांच हसीनाएं हाथ में पाकिस्तान का झंडे लिए खुशी से हंसती-झूमती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन उनके जश्न-ए-आजादी में भारत का गाना बज रहा है.

    जी हां, पाकिस्तानी हसीनाएं अपने देश के झंडे को आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' के गाने 'ऐ वतन… वतन मेरे..आबाद रहे तू…' पर लहरा रही हैं, जो भारतीय देशभक्ति गाना है. खास बात यह है कि आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' एक एंटी-पाकिस्तान फिल्म थी और ऐसी भारतीय फिल्म के गाने पर अपने देश की आजादी का जश्न मनाने पर पाकिस्तानी हसीनाएं जमकर ट्रोल हो रही हैं.

    इंफ्लुएंसर ने उठाए सवाल
    पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने पाकिस्तानी हसीनाओं का वीडियो शेयर करके उन्हें लताड़ लगाई है. इन्फ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने उनके गाने के चुनाव पर सवाल उठाया और कहा कि एक्ट्रेसेस को ज्यादा सावधान रहना चाहिए था, खासकर इसलिए क्योंकि वो जानी-मानी हस्तियां हैं.

    इन्फ्लुएंसर ने कहा- यह जो फिल्म का गाना है, वो पाकिस्तान-विरोधी था, तो यह सब नहीं चलता है. आप लोगों को पता होना चाहिए, आप लोग इतनी सीनियर एक्ट्रेसेस हैं. क्या हो गया है हम लोगों को यार? मतलब मजाक उड़ता है. इंडिया वाले भी हमारा मजाक उड़ाएंगे. मैंने इंडियन व्लॉगर्स की रील्स देखी हैं, वे हमारा मजाक उड़ा रहे हैं.

    इन्फ्लुएंसर ने कहा- क्या यह वाकई सही है? हमारी कुछ एक्ट्रेसेस का पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए भारतीय देशभक्ति गाने पर जश्न मनाना. इस पर एक वाजिब सवाल उठाता है. यह बॉलीवुड या भारतीय संगीत के खिलाफ होने की बात बिल्कुल नहीं है. लेकिन अपना राष्ट्रीय महत्व होता है.

     

    News Desk

    Related Posts

    Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा

    September 12, 2026

    27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

    September 12, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

    September 11, 2026

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात में कराने पर बोले परेश रावल, ‘क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं?’

    September 11, 2026

    बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर की एंट्री, 20 साल बाद फिर चमका ‘फेम गुरुकुल’ का सितारा

    September 11, 2026

    सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 160 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    September 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

    September 12, 2026

    एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

    September 12, 2026

    अफगानिस्तान सीरीज से पहले टॉप-3 पर बहस, रहाणे ने वैभव को दी सलाह

    September 12, 2026

    Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.