Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»नोलन की फिल्म की एक्ट्रेस ने 16 साल बाद अपनाई नई पहचान, ट्रांसजेंडर मैन बनने के बाद बदला लुक
    मनोरंजन

    नोलन की फिल्म की एक्ट्रेस ने 16 साल बाद अपनाई नई पहचान, ट्रांसजेंडर मैन बनने के बाद बदला लुक

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नोलन की फिल्म की एक्ट्रेस ने 16 साल बाद अपनाई नई पहचान, ट्रांसजेंडर मैन बनने के बाद बदला लुक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का दुनियाभर में डंका बज रहा है. सिनेमैटिक एक्सपीरिंयस देती इस फिल्म में कनाडा के फेमस एक्टर एलियट पेज (Elliot Page) ने एक योद्धा सिनोन का किरदार निभाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं तकरीबन 16 साल बाद नोलन और एलियट ने साथ में काम किया है. इससे पहले उन्होंने 2010 में आई फिल्म इंसेप्शन (Inception) में काम किया था. लेकिन उस समय उनका जेंडर अलग था। 

    नोलन की इंसेप्शन एक कल्ट क्लासिक फिल्म थी. एलियट पेज ने उस फिल्म में ग्रैजुएट स्टूडेंट एरियाड्नी का रोल निभाया था. पर आपको जानकर हैरानी होगी. उस समय एलियट पेज का नाम एलेन पेज (Ellen Page) था और उनकी जेंडर आइडैंटिटी एक महिला की थी. लेकिन इन बीते 16 वर्षों में एलेन की जर्नी में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन हुआ और वो एलेन से एलियट बन गए। 

    एलेन से एलियट बनने की जर्नी

    एलेन अब एक ट्रांसजेंडर मैन हैं और उनका नाम अब एलियट है. दरअसल कोरोना काल के दौरान 2020 में उन्होंने अपनी सेक्सुअलिटी को पब्लिक किया था. उन्होंने इस पर खुलकर बात की थी और बताया था कि अब वो एलियट बन चुके हैं और इसके लिए उन्होंने टॉप सर्जरी कराई है. टॉप सर्जरी के प्रोसीजर में ब्रेस्ट टिश्यू को हटा दिया जाता है ताकि वे मैस्कुलिन नजर आए. ये एक तरह से जेंडर अफर्मिंग सर्जरी होती है. उनकी सोशल मीडिया पर कई सारी बेयर चेस्ट फोटोज देखने को मिलती हैं. एलियट ने ओपेरा विनफ्रे के शो में भी सर्जरी का जिक्र किया था। 

    उन्होंने कहा था कि अब जब मैं नहाकर बाहर आता हूं. कमर पर सिर्फ टॉवेल बंधा होता है. मैं खुद को आईने में देखकर कहता हूं- हां, यही मैं हूं. अब मुझे खुद को देखकर घबराहट या बेचैनी महसूस नहीं होती. उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा- मैं अपने सीने को छू सकता हूं. शायद पहली बार मैं अपने शरीर में सहज महसूस कर रहा हूं. ये खुशी के आंसू हैं। 

    ट्रांसजेंडर मैन बनने से पहले एलियट खुद को लेस्बियन भी बता चुके थे. 14 फरवरी 2014 को एलियट ने खुद की पहचान लेस्बियन के तौर पर की थी. एलियट के मुताबिक, कोविड के दौरान उन्होंने खुद को करीब से जाना. अपने जेंडर को डिस्कवर किया. ट्रांसजेंडर मैन होने की अपनी पहचान रिवील करने का फैसला उन्होंने ट्रांसजेंडर विरोधी कमेंट्स सुनने के बाद किया. एलियट LGBTQIA+ अधिकारों के समर्थक हैं और उनके राइट्स और मेंटल हेल्थ को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। 

    एलियट ने अपने जेंडर ट्रांजिशन को लेकर हमेशा खुलकर बात की है. उनके मुताबिक, ट्रांजिशन के बाद उन्हें पहली बार खुद की बॉडी में कंफर्टेबल फील हुआ है. अपनी बायोग्राफी पेजबॉय में एलियट ने लाइफ, करियर और ट्रांजिशन के एक्सपीरियंस पर बात की है। 

    कैसी है पर्सनल लाइफ?
    पर्सनल फ्रंट पर एलियट तलाकशुदा हैं. उन्होंने ओलिविया थिर्ल्ब्य, केट मारा को डेट किया है फिर 2018 में एलियट ने डांसर-कोरियोग्राफर एमा पोर्टनर संग शादी का खुलासा किया. ये रिश्ता लंबा नहीं चला. 2021 में उनका तलाक हुआ. मगर आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं. 2025 में एलियट ने एक्ट्रेस Julia Shiplett संग रिश्ते में होने की बात कही। 

    एलियट बचपन से काम कर रहे हैं. उन्होंने 10 साल की उम्र में पहली बार एक्टिंग की. उनकी हिट मूवीज में जूनो, इंसेप्शन, एक्स मैन सीरीज, हार्ड कैंडी शामिल हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर काम जारी

    August 16, 2026

    ‘मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं…’, 7 साल छोटे पति की इस आदत से परेशान हुईं गौहर खान?

    August 15, 2026

    मयूरी कांगो की कहानी: IIT छोड़ 90s में बनीं ‘नेशनल क्रश’, अब कॉरपोरेट दुनिया में बड़ा नाम

    August 15, 2026

    सेलेना गोमेज पर निवेशकों ने किया मुकदमा, 10 करोड़ रुपये के निवेश का मामला

    August 14, 2026

    19 साल बाद शिवम पंडित बन लौटे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

    August 14, 2026

    प्रेग्नेंसी में Kiara Advani ने की ‘Toxic’ की शूटिंग, Yash बोले- बॉडीगार्ड की तरह रखा ध्यान

    August 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत लागू, 3.39 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन

    August 16, 2026

    वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी

    August 16, 2026

    NLSIU दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष को बुलाने पर छात्रों-पूर्व छात्रों की आपत्ति

    August 16, 2026

    Sunshine Pictures IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इश्यू, ₹360 तक प्राइस बैंड; GMP ने बढ़ाई उम्मीद

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.