Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»8th Pay Commission: ₹25 लाख नहीं, ₹75 लाख तक हो सकती है ग्रेच्युटी! कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांग
    देश

    8th Pay Commission: ₹25 लाख नहीं, ₹75 लाख तक हो सकती है ग्रेच्युटी! कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांग

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    8th Pay Commission: ₹25 लाख नहीं, ₹75 लाख तक हो सकती है ग्रेच्युटी! कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच फिटमेंट फैक्टर, मिनिमम और पेंशन के साथ अब ग्रेच्युटी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. कर्मचारी संगठन ने रिटायरमेंट पर मिलने वाली अधिकतम ग्रेच्युटी लिमिट को ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹75 लाख करने की डिमांड रखी है. अगर सरकार यह मांग मान ली जाती है, तो कर्मचारियों को मौजूदा लिमिट के मुकाबले 3 गुना तक ज्यादा ग्रेच्युटी मिल सकती है। 

    ₹25 लाख से ₹75 लाख करने की मांग
    केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 8वें वेतन आयोग के सामने ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। 

    NC-JCM ने कहा है कि रिटायरमेंट ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट मौजूदा ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹75 लाख की जाए. अगर सरकार इस मांग को मंजूरी देती है, तो लंबे समय तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय बड़ा फायदा मिल सकता है। 

    ग्रेच्युटी क्या होती है?
    आसान भाषा में समझें तो ग्रेच्युटी वह एकमुश्त रकम है, जो कर्मचारी को लंबे समय तक नौकरी में रहने  के बदले मिलती है. आमतौर पर यह रिटायरमेंट या नौकरी छोड़ने  के समय दी जाती है.कई कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी का पैसा रिटायरमेंट के बाद एक बड़ा सहारा होता है. इसलिए ग्रेच्युटी की लिमिट में बदलाव का सीधा असर कर्मचारियों की रिटायरमेंट प्लानिंग पर पड़ सकता है। 

    ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट कितनी है?

    फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा ₹25 लाख है. इसका मतलब है कि नियमों के हिसाब से कैलकुलेट की गई रकम अगर ₹25 लाख से ज्यादा भी बनती है, तो मौजूदा लिमिट के तहत पेमेंट ₹25 लाख तक ही होगा.कर्मचारी संगठन इसी लिमिट को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि बढ़ती सैलरी और महंगाई को देखते हुए ₹25 लाख की लिमिट अब काफी कम है। 

    ग्रेच्युटी लिमिट बढ़ाने की मांग क्यों?
    NC-JCM का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में कर्मचारियों की सैलरी, महंगाई और रहन सहन का खर्च काफी बढ़ा है. ऐसे में रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी की लिमिट में भी बदलाव जरूर होना चाहिए. संगठन के मुताबिक, मौजूदा ₹25 लाख की ग्रेच्युटी लिमिट आज की जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है. इसलिए इसे बढ़ाकर ₹75 लाख करने की मांग की गई है। 

    सिर्फ लिमिट नहीं, ग्रेच्युटी का फॉर्मूला भी बदलने की मांग
    NC-JCM की मांग केवल ग्रेच्युटी की अधिकतम ग्रेच्युटी लिमिट ही नहीं बल्कि इसके कैलकुलेशन के तरीके में भी बदलाव किए जाने को लेकर है.संगठन चाहता है कि ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन 30 दिनों के बजाय 25 वर्किंग डे की जाए. इसके साथ ही मौजूदा 16.5 गुना सैलरी वाली लिमिट को हटाने या बढ़ाने की मांग भी की गई है. यानी संगठन की मांग है कि कर्मचारियों को ग्रेच्युटी कैलकुलेशन में ज्यादा फायदा मिले और मौजूदा लिमिट को बदला जाए.लंबे समय तक नौकरी में रहने वाले और वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए यह मांग काफी अहम मानी जा रही है। 

    8वें वेतन आयोग को दिए गए अलग-अलग सुझावों में कई कर्मचारी और पेंशनर संगठनों ने भी ग्रेच्युटी में बदलाव की मांग की है.हालांकि सभी संगठनों की मांग एक जैसी नहीं है. कुछ संगठनों ने ग्रेच्युटी की सीमा ₹50 लाख करने की मांग की है, जबकि NC-JCM ने इसे सीधे ₹75 लाख तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। 

    हालांकि अभी ₹75 लाख की ग्रेच्युटी तय नहीं हुई है. यह फिलहाल कर्मचारी संगठन की ओर से 8वें वेतन आयोग के सामने रखी गई मांग है.वेतन आयोग अलग-अलग पक्षों से मिले सुझावों, और दूसरे पहलुओं पर विचार करेगा. इसके बाद अपनी सिफारिशें देगा.इस पर अंतिम फैसला सरकार को लेना होगा। 

    केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट बेनिफिट्स में हो सकता है बड़ा बदलाव

    अगर ग्रेच्युटी की सीमा ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹75 लाख करने की मांग मंजूर होती है, तो यह केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट बेनिफिट में बड़ा बदलाव होगा. अगर यह मांग स्वीकार होती है, तो रिटायरमेंट के समय मिलने वाली एकमुश्त रकम बढ़ सकती है .फिलहाल कर्मचारियों को इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसले का इंतजार करना होगा. अभी इसे सरकारी फैसला नहीं, बल्कि 8वें वेतन आयोग के सामने रखी गई मांग के तौर पर ही देखना चाहिए। 

    News Desk

    Related Posts

    लू को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का बड़ा फैसला! अब कुल 14 आपदाएं, जानें किसे और क्या मिलेगा फायदा

    August 15, 2026

    PM-KUSUM-2 पर किसानों को बड़ी राहत, सोलर पंप से होगी सिंचाई; खाली खेत से भी होगी कमाई

    August 15, 2026

    ‘WhatsApp-ईमेल पर दे रहे तलाक’, SC में ‘Virtual Divorce’ मामले पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

    August 15, 2026

    दुबई का भारत से था गहरा नाता, आजादी के बाद बदला खाड़ी का नक्शा

    August 15, 2026

    बाइक में 1-2 नहीं लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया एक्शन, Video हुआ वायरल

    August 15, 2026

    केंद्र सरकार की 1,847 बड़ी परियोजनाओं पर ₹21.97 लाख करोड़ खर्च, 709 प्रोजेक्ट्स में 80% काम पूरा

    August 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लू को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का बड़ा फैसला! अब कुल 14 आपदाएं, जानें किसे और क्या मिलेगा फायदा

    August 15, 2026

    Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं

    August 15, 2026

    तलाक हुआ तो जॉर्जिना को हर महीने मिलेंगे ₹1.10 करोड़! रोनाल्डो के साथ करोड़ों की डील की रिपोर्ट

    August 15, 2026

    LIC के बाद अब इन कंपनियों पर सरकार की नजर, हिस्सेदारी बिक्री से मिल सकता है कमाई का मौका

    August 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.