Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पेंटागन ने हथियार उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश, ईरान युद्ध से घटा अमेरिकी स्टॉक
    विदेश

    पेंटागन ने हथियार उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश, ईरान युद्ध से घटा अमेरिकी स्टॉक

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पेंटागन ने हथियार उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश, ईरान युद्ध से घटा अमेरिकी स्टॉक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन
    पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) देश की डिफेंस इंडस्ट्री पर हथियारों का प्रोडक्शन तेज करने का दबाव डाल रहा है। कंपनियों से प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है ताकि गोला-बारूद और दूसरे हथियारों के तेजी से कम हुए स्टॉक को भरा जा सके। इसमें ईरान के साथ चल रही लड़ाई में इस्तेमाल हुए हथियार भी शामिल हैं। पेंटागन की यह कोशिश ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम पर दबाव की चर्चा है।

    पेंटागन प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने शनिवार को कहा कि विभाग गोला-बारूद की खरीद बढ़ाने पर काम कर रहा है ताकि हमारे सैनिकों को जरूरत के हिसाब से हथियार मिल सकें। उन्होंने इस प्रक्रिया को तेज करने के विभाग के प्रयासों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह आधुनिकीकरण के उस प्रयास का हिस्सा है, जो पांच महीने पुराने संघर्ष (ईरान युद्ध) से पहले ही शुरू हो गया था।

    हथियार कंपनियों पर दबाव
    द वॉशिंगटन पोस्ट को मिले एक मेमो के अनुसार, डिप्टी डिफेंस सेक्रेटरी स्टीव फीनबर्ग ने बुधवार को इंडस्ट्री के नेताओं को पत्र लिखकर उन्हें 21 दिन से ज्यादा का समय नहीं दिया है। इसी दौरान उनको महत्वपूर्ण क्षमताओं के लिए डिलीवरी शेड्यूल को काफी तेज और आक्रामक बनाने या प्रोडक्शन बढ़ाने की योजनाएं जमा करनी हैं
    फीनबर्ग ने लिखा, सालों तक चलने वाले डेवलपमेंट साइकल स्वीकार्य नहीं हैं। हमें अपने प्रोग्राम शेड्यूल को तेज करते हुए प्रोडक्शन क्षमता बढ़ानी होगी। यह मेमो ऐसे समय में आया है, जब ईरान के साथ लड़ाई में अमेरिकी सेना के एडवांस्ड मिसाइल इंटरसेप्टर का स्टॉक कम हो गया है। लड़ाई फिर शुरू होने पर अमेरिकी सैनिकों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

    अमेरिका पर एयर डिफेंस की कमी
    वॉशिंगटन के थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के अनुसार, पैट्रियट और THAAD इंटरसेप्टर का स्टॉक कम होने से अमेरिका और खाड़ी के उसके सहयोगी देशों को एयर डिफेंस सिस्टम को बचाने का जोखिम उठाना पड़ सकता है। अमेरिकी सेना अगर ईरान के ड्रोन और मिसाइलों के खिलाफ कम मिसाइलें लॉन्च करेगी तो हमले की संभावना बढ़ेगी।

    CSIS के पिछले महीने के एक अनुमान के मुताबिक, युद्ध से पहले अमेरिका की पैट्रियट इंटरसेप्टर की संख्या 2,330 थी। यह अप्रैल में सीजफायर लागू होने के समय घटकर 1,030 रह गई थी। हाल की लड़ाई के बाद अब इनका स्टॉक 759 से 827 के बीच होने का अनुमान है। यह संख्या संघर्ष शुरू होने से पहले की तुलना में कम से कम 65% घट गई है।

    CSIS ने बताया कि THAAD इंटरसेप्टर की संख्या युद्ध से पहले 452 थी, जो अप्रैल में सीजफायर की शुरुआत में घटकर 232 से 262 के बीच रह गई थी। अमेरिका कुछ इन्वेंट्री को फिर से भरकर इंटरसेप्टर की संख्या 234 से 278 के बीच करने में कामयाब रहा। इसके बावजूद यह स्टॉक संघर्ष से पहले की तुलना में 38 प्रतिशत कम है।

     

    News Desk

    Related Posts

    इजरायल ने सभी सैन्य छुट्टियां कीं रद्द, ईरान पर नए हमले की अटकलें तेज

    August 10, 2026

    ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश

    August 9, 2026

    ईरान की दो टूक- अमेरिका ने शर्तें नहीं मानीं तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

    August 9, 2026

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, BSF की गोली से बांग्लादेशी नागरिक की मौत का दावा

    August 9, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान ने रखीं 5 शर्तें, अमेरिका पर बढ़ा दबाव

    August 9, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान-ओमान में डील करीब, अस्थायी समुद्री रूट पर बनी सहमति

    August 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा

    August 10, 2026

    अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का मुनाफा 43% बढ़ा, सोमवार को डिफेंस स्टॉक पर रहेगी नजर

    August 10, 2026

    पेंटागन ने हथियार उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश, ईरान युद्ध से घटा अमेरिकी स्टॉक

    August 10, 2026

    250 साल में 120 किमी बदली कोसी की धारा, जानें क्यों कहलाती है बिहार का शोक

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.