Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश
    विदेश

    ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश

    News DeskBy News DeskAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन
    अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने डिफेंस सेक्टर से हथियारों और गोला-बारूद का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ाने को कहा है। यह कदम अमेरिकी सैन्य भंडार में कमी की चिंताओं के बीच उठाया गया है। खासकर ईरान के साथ पिछले 5 महीने से जारी संघर्ष के दौरान बड़ी मात्रा में मिसाइल रोधी हथियारों के इस्तेमाल के बाद अमेरिकी भंडार पर दबाव बढ़ा है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि विभाग हथियारों की खरीद बढ़ाने पर काम कर रहा है, ताकि सैनिकों को खतरे के समय हथियार उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि हथियार उत्पादन में तेजी लाने की कोशिश पिछले एक सप्ताह में तेज हुई है। यह सैन्य आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है, जो ईरान संघर्ष से पहले ही शुरू हो चुका था।

    उप रक्षा मंत्री स्टीव फीनबर्ग ने बुधवार को रक्षा कंपनियों के प्रमुखों को पत्र भेजकर अधिकतम 21 दिनों के भीतर अपनी योजनाएं सौंपने को कहा है। पत्र में सैन्य क्षमताओं की आपूर्ति को काफी तेज करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आक्रामक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। फीनबर्ग ने कहा कि वर्षों तक चलने वाली विकास और उत्पादन प्रक्रिया अब स्वीकार्य नहीं है। अमेरिका को कार्यक्रमों की समयसीमा में भारी तेजी लाने के साथ उत्पादन क्षमता का तत्काल विस्तार करना होगा।

    क्या हथियारों के भंडार में आई कमी?
    सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के अनुसार, ईरान के साथ हालिया लड़ाई में अमेरिका के पहले से कम हो चुके मिसाइल रोधी हथियारों के भंडार में और कमी आई है। पैट्रियट और थाड मिसाइल रोधी प्रणालियों के सीमित भंडार के कारण अमेरिका और उसके मध्य-पूर्वी सहयोगियों को अपनी हवाई सुरक्षा के इस्तेमाल में अधिक जोखिम उठाना पड़ सकता है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो अमेरिकी सेना ईरान से आने वाले ड्रोन और मिसाइलों पर कम संख्या में अवरोधक मिसाइलें दाग सकती है, जिससे कुछ हमलावर हथियारों के लक्ष्य तक पहुंचने की आशंका बढ़ सकती है।

    CSIS के अनुमान के मुताबिक, युद्ध से पहले अमेरिका के पास 2330 पैट्रियट अवरोधक मिसाइलें थीं, जो अप्रैल में संघर्षविराम के समय घटकर 1030 रह गई थीं। हालिया लड़ाई के बाद यह संख्या 759 से 827 के बीच रह गई है। थाड मिसाइल रोधी प्रणाली का भंडार भी संघर्ष से पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है। युद्ध से पहले अमेरिका के पास 452 थाड अवरोधक मिसाइलें थीं, जो अप्रैल में संघर्षविराम की शुरुआत के समय घटकर 232 से 262 के बीच रह गई थीं। इसके बाद कुछ मिसाइलों की भरपाई की गई और भंडार 234 से 278 के बीच पहुंचा, लेकिन यह अभी भी युद्ध से पहले के स्तर से कम से कम 38 प्रतिशत नीचे है।

    News Desk

    Related Posts

    ईरान की दो टूक- अमेरिका ने शर्तें नहीं मानीं तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

    August 9, 2026

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, BSF की गोली से बांग्लादेशी नागरिक की मौत का दावा

    August 9, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान ने रखीं 5 शर्तें, अमेरिका पर बढ़ा दबाव

    August 9, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान-ओमान में डील करीब, अस्थायी समुद्री रूट पर बनी सहमति

    August 9, 2026

    क्या बांग्लादेश बन रहा है ‘दूसरा पाकिस्तान’? ISI, कट्टरपंथ और भारत की बढ़ती चिंता

    August 9, 2026

    स्ट्रेस कम करने के लिए महिला ने की ₹258 करोड़ की शॉपिंग, ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल करने पर पहुंची जेल

    August 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 9, 2026

    ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश

    August 9, 2026

    ईरान की दो टूक- अमेरिका ने शर्तें नहीं मानीं तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

    August 9, 2026

    सुनेत्रा पवार-प्रशांत किशोर की मुलाकात पर बोलीं सुप्रिया सुले, ‘यह उनका अंदरूनी मामला’

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.