Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»Rishabh Pant की देर रात गुहार पर CM Dhami का एक्शन: क्रिकेटर ने की ये बड़ी मांग, मिला मदद का भरोसा
    खेल

    Rishabh Pant की देर रात गुहार पर CM Dhami का एक्शन: क्रिकेटर ने की ये बड़ी मांग, मिला मदद का भरोसा

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Rishabh Pant की देर रात गुहार पर CM Dhami का एक्शन: क्रिकेटर ने की ये बड़ी मांग, मिला मदद का भरोसा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून 

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं. वह टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं, जबकि वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं. इसी बीच पंत का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मदद की गुहार लगाई है। 

    पंत ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 12:46 बजे एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लंबा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपना बेस बनाने और अपना घर बनाने की इच्छा जाहिर की. पंत ने कहा कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं, लेकिन जमीन खरीदने की कोशिश में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में सीएम धामी का भी र‍िएक्शन आ गया है। 

    दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं:पंत 
    ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि लंबे समय से वह उत्तराखंड में जमीन खरीदकर अपना बेस दिल्ली से यहां शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड से स्थानीय तौर पर जुड़े हुए हैं और अपने राज्य से बेहद प्यार करते हैं। 

    पंत के मुताबिक, उन्हें ऐसी बड़ी और सुविधाजनक जगह नहीं मिल पा रही है, जहां वह रह सकें. उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने के प्रोसेस में मदद करने की अपील की. पंत ने लिखा कि जमीन हासिल करने को लेकर पिछले कुछ समय से स्थिति उनके लिए काफी मुश्किल हो गई है और प्रोसेस में क्लेयर‍िटी की भी कमी महसूस हो रही है। 

    3 साल से जमीन का इंतजार कर रहा हूं:पंत
    ऋषभ पंत ने दावा किया कि वह पिछले तीन साल से जमीन मिलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को देखने और उनकी मदद करने की अपील की। 

    पंत ने यह भी कहा कि उत्तराखंड को प्रमोट करने के दौरान जो कुछ जमीन से जुड़ी उम्मीदें या बातें थीं, वह उन्हें भी याद कर रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अब उत्तराखंड वापस लौटना चाहते हैं और अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं। 

    पहाड़ी लोगों के बीच लौटना चाहता हूं, पंत ने ऐसा क्यों कहा?
    पंत ने अपने संदेश में उत्तराखंड से अपने जुड़ाव को भी जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह अपने मूल स्थान पर वापस लौटना चाहते हैं और अपने 'पहाड़ी लोगों' के बीच रहना चाहते हैं। 

    उन्होंने लिखा कि वह उत्तराखंड के लिए कुछ करना और राज्य के आसपास निर्माण और विकास में योगदान देना चाहते हैं. इसी वजह से वह अपना बेस दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट करने की इच्छा रखते हैं। 

    सरकारी जमीन खरीदने का भी दिया सुझाव
    ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री के सामने एक और विकल्प रखा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें जमीन उपलब्ध कराने की अनुमति देती है तो वह उसे सरकार से तय सरकारी दर पर खरीदने के लिए भी तैयार हैं। 
    पंत ने इसे अपने लिए उत्तराखंड में पहला घर बनाने का मौका बताया. उनका कहना था कि अगर सरकार की तरफ से इस मामले में मदद मिलती है तो वह अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकेंगे। 

    पंत ने मुख्यमंत्री धामी से इस मामले में गंभीरता से ध्यान देने की अपील करते हुए पूछा कि इस प्रोसेस को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस काम को किस तरह पूरा किया जाए। 

    उत्तराखंड से पंत का पुराना जुड़ाव
    ऋषभ पंत का उत्तराखंड से खास जुड़ाव रहा है. उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से है और पंत कई मौकों पर राज्य के प्रति अपना लगाव जाहिर कर चुके हैं. अब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद मांगी है। 

    सीएम धामी का भी आया र‍िएक्शन 
    हालांकि बाद में इस पर सीएम धामी का भी र‍िएक्शन आया और उन्होंने जरूरी मदद की बात कही. उन्होंने अपने पोस्ट में ल‍िखा- प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं, आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है,  अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। 

    पंत इस समय भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

    अब देखना होगा कि ऋषभ पंत की इस अपील पर उत्तराखंड सरकार की ओर से क्या जवाब आता है और क्या उन्हें अपने गृह राज्य में जमीन खरीदकर अपना घर बनाने में मदद मिल पाती है. हालांकि, पंत के इस पोस्ट पर कई फैन्स कई फनी कमेंट कर रहे हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालिहा, रक्षिता को हराया

    August 8, 2026

    सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस: गुरुद्वारे में क्रिकेटर संग गुपचुप रचाई शादी, बाराती बने Arshdeep Singh

    August 8, 2026

    Afghanistan Qualifies for World Cup 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, वेस्टइंडीज पर मंडराया संकट!

    August 8, 2026

    ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी जमीन, बोले- दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं

    August 8, 2026

    टीम इंडिया से बाहर सरफराज का दर्द छलका, रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

    August 7, 2026

    संन्यास के बाद रहाणे की नई पारी, यूरोपियन टी20 लीग में दिखेगा जलवा

    August 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    PM Modi Raghav Chadha Meeting: सुबह-सुबह पीएम मोदी से मिले AAP सांसद राघव चड्ढा, भेंट किया खास तोहफा; लिखा-‘हमेशा याद रखूंगा’

    August 8, 2026

    कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालिहा, रक्षिता को हराया

    August 8, 2026

    Gen-Z की नब्ज समझ गए मोहन भागवत? जानिए कैसे युवा पीढ़ी और BJP के बीच मजबूत पुल बना RSS

    August 8, 2026

    Flipkart Freedom Sale शुरू, iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट का मौका

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.