Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»Afghanistan Qualifies for World Cup 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, वेस्टइंडीज पर मंडराया संकट!
    खेल

    Afghanistan Qualifies for World Cup 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, वेस्टइंडीज पर मंडराया संकट!

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Afghanistan Qualifies for World Cup 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, वेस्टइंडीज पर मंडराया संकट!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

      नई दिल्ली

    आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 अगस्त (शुक्रवार) को नॉर्दर्न आयरलैंड के ब्रेडी क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानी टीम ने 92 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में मेजबान टीम को जीत के लिए 300 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 33.4 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान की जीत के हीरो स्पिन गेंदबाज राशिद खान रहे, जिन्होंने 34 रन देकर 6 विकेट झटके। 

    इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. अफगानिस्तान आगामी वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन हासिल करने वाली 9वीं टीम है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका पहले ही वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुके थे. साथ ही साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान देश के तौर पर ऑटोमैटिक क्वालिफेशन मिला था। 

    अब वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री पाने के लिए सिर्फ एक स्पॉट बचा है, जिसके लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज रेस में हैं. हालांकि वेस्टइंडीज की टीम भी लगभग इस रेस से बाहर हो चुकी है. दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन टीम फिलहाल वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और 30 सितंबर की कटऑफ से पहले उसके पास सिर्फ दो वनडे मुकाबले बचे हैं. ये दोनों मैच सितंबर में भारत के खिलाफ होने हैं। 

    बांग्लादेश की एंट्री भी लगभग पक्की
    अगर बांग्लादेश और भारत के बीच सितंबर में प्रस्तावित वनडे सीरीज नहीं होती है, तो फिर वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भाग लेना तय हो जाएगा. भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ उसकी धरती पर 1 से 13 सितंबर के दौरान तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं. मौजूदा हालात में भारतीय टीम शायद ही बांग्लादेश का दौरा करे. ऐसे में रैंकिंग में नौवें पायदान पर काबिज बांग्लादेश की भी वर्ल्ड कप में एंट्री तय ही मानी जा रही है। 

    बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ICC ने बड़े बदलाव किए हैं. 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में क्वालिफायर से आने वाली टीमों को सीधे मुख्य ग्रुप में जगह नहीं मिलेगी. 10 टीमों के वर्ल्ड कप क्वालिफायर की विजेता टीम सीधे मुख्य चरण में पहुंचेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को एक अतिरिक्त बाधा पार करनी होगी. ICC ने जुलाई में नए फॉर्मेट की घोषणा की थी. इसके तहत क्वालिफायर में दूसरे से चौथे स्थान पर रहने वाली तीन टीमें वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर 'सुपर सीरीज' में उतरेंगी. इनमें से सिर्फ एक टीम आगे बढ़कर 12 टीमों वाले मुख्य स्टेज में जगह बनाएगी। 

    वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा और मुकाबले कुल 12 वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिला. वहीं एक अन्य मेजबान देश नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। 

    वर्ल्ड कप क्वालिफायर में कुल 10 टीमें उतरेंगी. इसमें 30 सितंबर 2026 की ICC वनडे रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाली दो फुल मेंबर टीमें शामिल होंगी. इनमें एक टीम आयरलैंड है, जबकि दूसरी टीम वेस्टइंडीज या बांग्लादेश होगी. इसके अलावा CWC League 2 की शीर्ष चार टीमों को क्वालिफायर में जगह मिलेगी. बाकी चार स्थान वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से आने वाली टीमों के लिए होंगे। 

    वेस्टइंडीज के लिए यह स्थिति इसलिए ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. हरारे में खेले गए क्वालिफायर में नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार उसके अभियान के लिए बड़ा झटका साबित हुआ था. अब दो बार की चैम्पियन टीम के सामने लगातार दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप से बाहर रहने का खतरा है। 

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.