Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला
    विदेश

    ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुवैत सिटी 
    ईरान ने अब अपने ही इंटरनेशनल पार्टनर चीन की फर्म पर हमला किया है. ये हमला कुवैत में हुआ है. कुवैत की सेना ने बताया कि गुरुवार सुबह ईरान के हमले में उत्तरी कुवैत में एक चीनी कंपनी की इमारत को निशाना बनाया गया, जिससे इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक कर्मचारी की मौत हो गई. यह घटना जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा ईरान से दागी गई पांच मिसाइलों को मार गिराए जाने के कुछ घंटों बाद हुई है। 

    ये हमले तब हुए जब अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने "ईरान के खिलाफ हमलों का एक बड़ा दौर" पूरा कर लिया है. ये हमले जॉर्डन में अमेरिकी ठिकाने पर ईरान द्वारा पहले किए गए मिसाइल हमले के जवाब में किए गए थे। 

    सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के "दर्जनों" ठिकानों पर हमले किए. इनमें मिलिट्री कमांड सेंटर, मिसाइल और ड्रोन फैसिलिटी, और तटीय निगरानी व डिफेंस साइटें शामिल थीं। 

    जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी 'पेट्रा' ने देश की सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि जॉर्डन द्वारा मिसाइलों को रोके जाने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

    ईरान और चीन के 'अच्छे' रिश्ते
    ईरान जंग के बीच चीन और ईरान के रिश्ते संतुलित रहे हैं. लेकिन इस बीच कुवैत में चीनी फर्म पर ईरान का हमला दोनों देशों के संबंधों को तनावपूर्ण कर सकता है.  कूटनीतिक रूप से चीन ने अमेरिका-इजराइल के हमलों की निंदा की, ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का समर्थन किया और युद्धविराम की अपील की. उसने पाकिस्तान के साथ मिलकर शांति प्रस्ताव दिए और ईरान को युद्ध रोकने के लिए प्रेरित भी किया। 

     चीन ने खुद को क्षेत्र में शांति बनाने वाला देश दिखाया, जबकि अमेरिका को अस्थिरता फैलाने वाला बताया. साथ ही उसने खाड़ी देशों के साथ भी संतुलन बनाए रखा, क्योंकि उसके वहां बड़े आर्थिक हित हैं। 

    ईरान को कंधे से दागी जाने वाली मिसाइलें मिलीं
    जहां तक ईरान की रक्षा जरूरतों का सवाल है तो चीन ने ईरान की काफी मदद की है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि चीन कुछ ही हफ्तों में कंधे से दागी जाने वाली 'शोल्डर-फायर्ड एयर-डिफेंस मिसाइल लॉन्चर' की पहली खेप तेहरान भेजने वाला है. चीन कुल मिलाकर 400 मिसाइलों की खेप ईरान को सप्लाई करने जा रहा है. लेकिन ऐन वक्त में ईरान द्वारा कुवैत में चाइनीज फर्म पर हमले की खबर आई है। 

    सऊदी का ईरान को संदेश
    ईरान और अमेरिका की लड़ाई शुरू होने के लगभग आधा साल पूरे होने को हैं. लेकिन इस लड़ाई का दायरा बढ़ता जा रहा है. अब इस युद्ध में सऊदी अरब की सीधी एंट्री हो गई है। 

    सऊदी अरब ने इराकी मिलिशिया पर पिछले कुछ दिनों में अपने तेल ठिकानों पर ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया है. इराकी मिलिशिया के एक ग्रुप ने शुरू में इन आरोपों से इनकार किया, जबकि ईरान समर्थित एक और ग्रुप यानी कि यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने एक अलग लेकिन संबंधित संघर्ष के तहत सऊदी एनर्जी साइट पर हमला किया था। 

    सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से अलग-अलग मुलाकात की। 

    सऊदी अरब ने ईरान यह संदेश दिया है कि वह ईरान या उसके प्रॉक्सी द्वारा सऊदी तेल उद्योग और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। 

    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.