Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»रेगिस्तान में बसाया जादुई शहर, होगा लंदन से 17 गुना बड़ा; इस मुस्लिम देश ने कर दिया कमाल…
    विदेश

    रेगिस्तान में बसाया जादुई शहर, होगा लंदन से 17 गुना बड़ा; इस मुस्लिम देश ने कर दिया कमाल…

    By May 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेगिस्तान में बसाया जादुई शहर, होगा लंदन से 17 गुना बड़ा; इस मुस्लिम देश ने कर दिया कमाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अरब के रेगिस्तानों के बियाबानों की कहानियां अक्सर हमने सुनी है और फिल्मों में देखी भी है। मगर अरब के रेगिस्तानों की सूरत पूरी तरह बदल गई है।

    सऊदी अरब रेगिस्तानों का सीना चीर उन पर लंबी-लंबी सड़कें बना रहा है। आस-पास के टापुओं पर शानदार शहर बसा रहा है।

    पाम आइलैंड जैसे नए टापुओं का निर्माण कर रहा है। कुछ भी नहीं उगा पाने वाले जो रेगिस्तान अरब वासियों के लिए शाप थे, आज उसी रेगिस्तान की सैर करने के लिए लाखों में सैलानी अरब देश पहुंच रहे हैं।

    अब सऊदी अरब सैलानियों ने के लिए एक ऐसा शहर बसाने जा रहा जो लंदन से 17 गुना बड़ा होगा। सऊदी अरब 500 अरब डॉलर की लागत से तैयार निओम मेगासिटी का पहला हिस्सा इस साल तक सैलानियों के लिए खोल देगा।

    यहां आए सैलानी सिंदलाह में तैयार किए जाने वाले द्वीप रिसॉर्ट का अनुभव कर सकेंगे और वहां तैयार किए गए भव्य होटलों में से एक में ठहर सकेंगे। 500 बिलियन डॉलर की निओम मेगासिटी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है।

    क्राउन प्रिंस का सपना था यह मेगा सिटी
    क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा योजनाबद्ध यह द्वीप मिडिल ईस्ट के सबसे महत्वाकांक्षी मेगा सिटी डेवलपमेंट में से एक है। इसे तैयार करने वाले इस मेगा सिटी को लाल सागर के एक खास दरवाजे के रूप में पेश किया है।

    सिंदालाह प्रोजेक्ट को 2017 में क्राउन प्रिंस बिन सलमान द्वारा लॉन्च किया गया था। पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद यह स्मार्ट सिटी 26,500 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैल जाएगी, जो लंदन के आकार का लगभग 17 गुना है।

    क्या-क्या होंगी खासियतें
    अरब न्यूज के अनुसार, रविवार को चीनी निवेशकों के दौरे के अंत में यह खुलासा किया गया कि सिंदलाह इस साल जनता के लिए खुलेगा।

    यहां कई तरह की सुविआएं आने वाले लोगों को मुहैया कराई जाएंगी। यहां चमकदार रिसॉर्ट में बीच क्लब, यॉट क्लब, स्पा और वेलनेस सेंटर और 51 लक्जरी रिटेल आउटलेट, साथ ही 400 से अधिक कमरे और 300 सुइट्स वाले तीन भव्य होटल और एक बड़ा मरीना शामिल होगा।

    Related Posts

    BRICS समिट के बाद बांग्लादेश का यू-टर्न, PM तारिक रहमान बोले- हम भारत के साथ संबंधों को…

    September 14, 2026

    लीबिया के मिसराता एयरपोर्ट पर VVIP को ले जा रहा विमान क्रैश, सभी सुरक्षित

    September 14, 2026

    दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा, दो मिनीबसों की टक्कर में 21 लोगों की मौत

    September 14, 2026

    FATF बैठक से पहले पाकिस्तान का नया पैंतरा, मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम घोषित; उठे सवाल

    September 14, 2026

    अमेरिकी स्कूल का खौफनाक AI टेस्ट, धड़कन बढ़ी तो बच्चे हो जाएंगे फेल

    September 14, 2026

    ब्रिटेन टूटने की कगार पर? स्कॉटलैंड-वेल्स-उत्तरी आयरलैंड ने आजादी की राह खोली

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BRICS समिट के बाद बांग्लादेश का यू-टर्न, PM तारिक रहमान बोले- हम भारत के साथ संबंधों को…

    September 14, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

    September 14, 2026

    गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

    September 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.