Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»लाल सागर में हूतियों की नाकेबंदी से बढ़ा संकट, सऊदी ही नहीं एशिया को भी लग सकता है बड़ा झटका
    विदेश

    लाल सागर में हूतियों की नाकेबंदी से बढ़ा संकट, सऊदी ही नहीं एशिया को भी लग सकता है बड़ा झटका

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाल सागर में हूतियों की नाकेबंदी से बढ़ा संकट, सऊदी ही नहीं एशिया को भी लग सकता है बड़ा झटका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई 

    अभी होर्मुज में तनाव बढ़ ही रहा है, हर रोज तेल जहाजों पर मिसाइल हमले हो रहे हैं, अमेरिका और ईरान दोनों ने नाकेबंदी कर रखी है. दुनिया फिर से तेल संकट की ओर मुंह बाए खड़ी है. ऐसे में यमन में बैठे ईरान के सहयोगी हूती ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है कि पूरा ग्लोबल तेल मार्केट डर गया है. हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊद अरब के जहाजों की घेराबंदी करके युद्ध का दायरा बढ़ाने की धमकी दी. हूती के लड़ाके वही करने की धमकी दे रहे हैं जो वह पहले कर चुके हैं- वे सऊदी जहाजों को लाल सागर के दक्षिणी एंट्री प्वाइंट, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे. हूती सऊदी की नब्ज दबाने को तैयार हैं लेकिन बड़ा झटका एशिया को लग सकता है. चलिए सब समझाते हैं। 
     
    होर्मुज बंद और ऐसे में सऊदी की नब्ज है बाब अल-मंदेब
    बाब अल-मंदेब लाल सागर का प्रवेश द्वार यानी एंट्री गेट है. यहां से दुनिया का लगभग 12% व्यापार होता है. दुनिया का एक-चौथाई कंटेनर व्यापार इसी 32-किलोमीटर चौड़े समुद्री रास्ते से होकर स्वेज नहर तक जाता है. हूती विद्रोहियों ने यहां पहले भी जहाजों की आवाजाही में बाधा डालने की अपनी क्षमता दिखाई है. गाजा में इजरायल-हमास युद्ध के दौरान उन्होंने महीनों तक जहाजों को निशाना बनाया और 100 से ज्यादा जहाजों पर हमले किए थे। 

    अमेरिका के टेक्सास स्थित रिस्टैड एनर्जी के अनुसार अगर हूती लाल सागर में नाकेबंदी कर देते हैं तो अब सऊदी का रोजाना का लगभग 25 लाख बैरल तेल का व्यापार खतरे में पड़ सकता है. बाब अल-मंदेब से आवाजाही में रुकावट आने पर शिपिंग कंपनियों को अपने जहाज दक्षिण अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप के रास्ते भेजने पड़ते हैं, जिससे लागत काफी बढ़ जाती है. अमेरिकी सरकार पहले भी कह चुकी है कि केप ऑफ गुड होप के रास्ते जाने से सऊदी अरब से अमेरिका तक की यात्रा में लगभग 4,345 किलोमीटर की दूरी बढ़ जाएगी। 

    सऊदी अरब के लिए इस नौसैनिक नाकेबंदी का मतलब है कि वे अब पूर्वी एशिया को तेल निर्यात करने के लिए बाब अल-मंदेब का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसका सऊदी अरब की सालाना तेल आय पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा. इसका मतलब यह भी है कि कोई भी देश या शिपिंग कंपनी सऊदी अरब को निर्यात नहीं कर पाएगी. अगर वे निर्यात करने की कोशिश करते हैं या बाब अल-मंदेब के जरिए सऊदी अरब के साथ व्यापार करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें बाब अल-मंदेब पर ही रोक दिया जाएगा और वापस भेज दिया जाएगा. अगर किसी ने नाकेबंदी को तोड़ते हुए गुजरने की कोशिश की तो हूती उन जहाजों पर हमला कर देगा। 

    सबसे बड़ा झटका एशिया को क्यों लगेगा?
    न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार वॉशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी के सीनियर फेलो नोआम रायदान ने कहा कि अगर हूती विद्रोही लाल सागर में सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी करते हैं, तो एशिया को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है. सऊदी अरब ने लाल सागर के यानबू बंदरगाह पर टैंकरों में जो कच्चा तेल और उससे जुड़े फ्यूल भरे हैं, उनमें से ज्यादातर बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से होते हुए भारत, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन की रिफाइनरियों तक भेजे गए हैं। 

    रायदान ने कहा कि हूती नाकेबंदी की स्थिति में सऊदी अरब को अपने शिपमेंट का रास्ता बदलकर स्वेज नहर और दक्षिणी अफ्रीका के रास्ते भेजना होगा. रायदान ने कहा कि इससे ट्रांसपोर्टेशन की लागत पर और दबाव पड़ेगा खासकर एशियाई बाजार के लिए। 

    News Desk

    Related Posts

    बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड टूटना तय! 109 मंजिल तक पहुंचा जेद्दा टावर, 1 KM होगी ऊंचाई

    September 8, 2026

    रूस से जंग के लिए पोर्न इंडस्ट्री का सहारा! यूक्रेन में अश्लील कंटेंट को कानूनी कर टैक्स वसूलने की तैयारी

    September 8, 2026

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.