Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ईरान युद्ध पर सट्टेबाजी से हिला व्हाइट हाउस, कर्मचारियों की जांच शुरू
    विदेश

    ईरान युद्ध पर सट्टेबाजी से हिला व्हाइट हाउस, कर्मचारियों की जांच शुरू

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान युद्ध पर सट्टेबाजी से हिला व्हाइट हाउस, कर्मचारियों की जांच शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    अमेरिका और ईरान इस वक्त युद्ध में उलझे हुए हैं। दुनिया की सबसे मजबूत और आधुनिक सेना रखने का दम भरने वाले अमेरिका को इस युद्ध से ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने ट्रंप प्रशासन को अंदर से हिलाकर रख दिया है। हां, वह है ईरान युद्ध पर लग रहे ऑनलाइन सट्टे ने। आलम यह है कि दुनिया के सबसे आधुनिक देश का तमगा लिए बैठे अमेरिका को अब अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के कर्मचारियों पर ही भरोसा नहीं है। वाइट हाउस में सभी की जांच हो रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी ने जानकारी को लीक तो नहीं कर दिया।

    वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को संदेह है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स पर सट्टेबाजी के जरिए पैसा कमाने के लिए किसी कर्मचारी ने वाइट हाउस के अंदर की बातें लीक कर दी हों। इस संदेह का सबसे बड़ा कारण तब बना था, जब सीजफायर को लेकर सट्टा बाजार में दांव लगा था। उस समय पर तीन अज्ञात लोगों ने अप्रैल में सीजफायर होने का दावा किया था। इसके बाद जब डोनाल्ड ट्रंप ने 8 अप्रैल को सीजफायर का ऐलान किया तो इन लोगों ने करीब 600,000 डॉलर की राशि जीती थी।

    गुमनाम रहता है सट्टेबाजी वेबसाइट का उपयोगकर्ता
    अमेरिकी अधिकारियों की सट्टाबाजार को लेकर दूसरी परेशानी यह है कि इसका पता नहीं लगाया जा सकता कि आखिर दांव खेल कौन रहा है। क्योंकि सट्टा लगवाने वाले बेवसाइट अपने उपयोगकर्ताओं को गुमनाम खाता बनाने की अनुमति देता है। इसलिए इनका पता नहीं लगाया जा सकता। वाइट हाउस के वकीलों ने बताया कि अब जबकि फिर से युद्ध शुरू हो गया है और बड़े स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा है। इसलिए वाइट हाउस के कर्मचारियों की स्क्रूटनी शुरू की गई है। इसमें एक कार्रवाई भी की गई है।

    ट्रंप के टेली प्रॉम्पटर ऑपरेटर को छुट्टी पर भेजा
    सट्टेबाजी में वाइट हाउस के अंदर की बातों के लीक होने के खतरे के देखते हुए सभी कर्मचारियों की स्क्रूटनी की गई। इसमें पता चला कि ट्रंप का टेली प्रॉम्पटर ऑपरेस करने वाले गैब्रियल पेरेज पहले से ही सट्टाबाजी में संलिप्त रहे हैं। इसके अलावा उनके ऊपर राष्ट्रपति के भाषणों पर पहले से पहुंच का फायदा उठाने का भी आरोप लगा है।

    मीडिया में जब यह खबरें आई, तो वाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लेविट से इसके बारे में पूछा गया। उन्होंने स्वीकार किया कि वाइट हाउस में किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन गैब्रियल को कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन के तहत जांच के घेरे में लाया गया। और पता चला कि उन्होंने सट्टे में करीब एक मिलियन डॉलर का दाव लगाया था।

    लैविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस बात से बेहद नाराज हैं कि उनके अपने प्रशासन के लोग ही अंदर की जानकारी का फायदा उठाकर सट्टेबाजी में पैसा कमा रहे हैं। जानकारी सामने आने के बाद पैरेज को बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया गया है। बता दें, पेरेजे ट्रंप के साथ 2016 से जुड़े हुए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    अफगानिस्तान ने बदला रास्ता, पाकिस्तान को अरबों डॉलर के व्यापार का झटका

    July 20, 2026

    ईरान में दिग्गज सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर की हत्या, जुमे की नमाज की अगुवाई करने वाले धर्मगुरु पर हमला

    July 20, 2026

    Hormuz Ship Blast: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों में धमाका, एक में तेल-LPG तो दूसरे में खाद थी लदी

    July 20, 2026

    ईरान संकट से मिस्र के गार्बेज सिटी का प्लास्टिक कारोबार चमका

    July 20, 2026

    आठवीं रात भी ईरान पर अमेरिकी हमले, 50 हजार सैनिक हाई अलर्ट पर

    July 20, 2026

    ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गायब, सत्ता संघर्ष हुआ तेज

    July 20, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने की पहल, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी ₹7,800 करोड़ की सहायता….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने की पहल, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी ₹7,800 करोड़ की सहायता….

    July 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.