Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले का दावा, भारत के निवेश पर बढ़ी चिंता
    विदेश

    चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले का दावा, भारत के निवेश पर बढ़ी चिंता

    News DeskBy News DeskJuly 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले का दावा, भारत के निवेश पर बढ़ी चिंता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    पश्चिम एशिया में चल रहा भीषण युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर आ गया है। अमेरिका ने अब ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद अहम चाबहार पोर्ट को तबाह करने का दावा किया है। इस पोर्ट पर भारत लंबे समय से निवेश करता आया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने शुक्रवार को चाबहार बंदरगाह पर कम से कम 3 मिसाइलें दागी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है।

    अमेरिकी हमले में बंदरगाह का एक निगरानी टॉवर बढ़ गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी सोशल मीडिया पर इस हमले की तस्वीरें भी साझा की है। वीडियो में धुएं और धूल के गुबार के बीच एक टॉवर जैसी संरचना भरभराकर गिरती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि ईरानी मीडिया ने बंदरगाह पर लगातार तीसरे दौर के हमलों की पुष्टि तो की है, लेकिन टॉवर के गिरने की बात को अभी आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

    अमेरिकी हमले में कई मरे
    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर बमबारी शुरू कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया है कि अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए लगातार छठी रात भी ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, रातों-रात हुए इन अमेरिकी हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से एएफपी ने बताया कि 22 जून को नए सिरे से शुरू हुई इस जंग में ईरान में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

    बुनियादी ढांचे को किया तबाह
    ईरान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने बुनियादी ढांचे पर हमले किए हैं। दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान में छह पुलों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा बंदर अब्बास के हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास 2 पुलों पर भी अमेरिकी बम गिरे हैं। इधर ईरान के एकमात्र सिविल न्यूक्लियर प्लांट वाले शहर बुशहर में भी 2 जोरदार धमाके सुने गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है।

    ईरान ने खाड़ी देशों को दहलाया
    अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी बड़ा पलटवार करने का दावा किया है। ईरान का दावा है कि उसने ओमान में स्थित 2 अमेरिकी रडार साइटों को निशाना बनाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इनमें से एक रडार का इस्तेमाल समुद्री निगरानी के लिए और दूसरे का हवाई निगरानी के लिए किया जाता था। ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाने की बात कही है। इस बीच जॉर्डन की सेना ने बताया कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में ईरान की तीन मिसाइलों को मार गिराया है। शुक्रवार तड़के बहरीन और कतर से भी हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

    चाबहार पोर्ट में भारत का निवेश
    गौरतलब है कि चाबहार ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित एक अहम बंदरगाह है। इस समुद्री क्षेत्र को भारत लंबे समय से एक रणनीतिक वैकल्पिक मार्ग के रूप में देखता रहा है। चाबहार पोर्ट इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के लिए काफी अहमियत रखता है। इस रूट से भारत की यूरोप तक पहुंच आसान हो जाती। वहीं रूस और खुद ईरान को भी इसका फायदा होता। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ईरान दौरे पर भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए चाबहार पोर्ट को विकसित और संचालित करने के लिए 55 करोड़ डॉलर निवेश का ऐलान भी किया था।

    News Desk

    Related Posts

    ट्रंप का चीन पर बड़ा आरोप, चुनावी दखल के सबूत सार्वजनिक करने का दावा

    July 17, 2026

    रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा

    July 17, 2026

    ईरान-सऊदी तनाव में फंसा पाकिस्तान, युद्ध में उतरने की बढ़ी आशंका

    July 17, 2026

    नेपाल में युवक की मौत पर बवाल, बालेन शाह सरकार पर बढ़ा जनता का दबाव

    July 17, 2026

    अमेरिका की महंगाई पर भारतीय दिग्गजों की नजर, फेड की खास टीम में रघुराम राजन समेत 3 विशेषज्ञ शामिल

    July 16, 2026

    कांगो में इबोला का कहर, 2,000 से ज्यादा संक्रमित; 754 मौतों ने बढ़ाई वैश्विक चिंता

    July 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले का दावा, भारत के निवेश पर बढ़ी चिंता

    July 17, 2026

    आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले, वैरिएंट जांच के लिए सैंपल भेजे

    July 17, 2026

    वोटर लिस्ट से नाम हटने पर नागरिकता खत्म नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट

    July 17, 2026

    गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार

    July 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.