Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»खतरों के खिलाड़ी 15 का आगाज, गौरव-रुबीना-ओरी करेंगे खतरनाक स्टंट
    मनोरंजन

    खतरों के खिलाड़ी 15 का आगाज, गौरव-रुबीना-ओरी करेंगे खतरनाक स्टंट

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खतरों के खिलाड़ी 15 का आगाज, गौरव-रुबीना-ओरी करेंगे खतरनाक स्टंट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीवी के सबसे फेसम  और खतरनाक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ दर्शकों को डराने और रोमांचित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 (KKK 15) का आधिकारिक तौर पर आगाज होने जा रहा है. यह शो 1 अगस्त, 2026 से कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. हाल ही में शो के मेकर्स ने कुछ नए और रोंगटे खड़े कर देने वाले प्रोमो रिलीज किए हैं.

    इन वीडियो में रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी जैसे कंटेस्टेंट्स मौत को छूकर वापस आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंट्स की राह बिल्कुल आसान नहीं होगी.

    गौरव खन्ना के शरीर में लगी आग
    शो के पहले प्रोमो में बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना बेहद ही खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में गौरव कहते हैं, 'मेरी मां बोल रही थी मत कर खतरों के खिलाड़ी.' इसके ठीक बाद उन्हें एक लाल रंग का स्पेशल सूट पहनाया जाता है और फिर पीछ से उनपर आग लगा दी जाती है. देखते ही देखते आग उनके पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लेती है और गौरव अपनी जान बचाने के लिए आग की लपटों के बीच तेजी से भागते हुए चीखते नजर आते हैं. वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी इसे देखकर दंग रह जाते हैं.

    ओरी की पार्टियां हुईं कैंसिल
    दूसरा प्रोमो हमेशा अपनी लग्जरी लाइफ और पार्टियों के लिए सुर्खियों में रहने वाले ओरी (Orhan Awatramani) का है. वीडियो की शुरुआत में ओरी केप टाउन की सड़कों पर हाथ में कॉफी मग लिए चश्मा लगाकर टशन में दिखते हैं और कहते हैं, 'नमस्ते दर्शकों, ओरी केप टाउन से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे हैं.' लेकिन इसके तुरंत बाद रोहित शेट्टी की आवाज गूंजती है, 'सॉरी ओरी, तुम्हारी सारी पार्टी कैंसिल.' इसके बाद ओरी को कीचड़ के दलदल से गुजरते हुए, तेज रफ्तार बोट के पीछे पानी में घिसटते हुए और स्विमिंग पूल के गहरे पानी में स्टंट करते दिखाया गया है. जहां ओरी दर्द से कराहते दिखते हैं.

    रुबीना दिलैक के साथ हुआ बड़ा हादसा
    तीसरे और सबसे चौंकाने वाले प्रोमो में शो की मजबूत कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक नजर आ रही हैं. रुबीना वीडियो में कहती हैं, 'हमारे डर के नए दौर का आगाज होने वाला है.' इसके बाद उन्हें एक उड़ते हुए हेलीकॉप्टर के नीचे लटके जाल पर चढ़कर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. नीचे गहरा पानी है और तेज हवाओं के बीच वह टास्क पूरा करने की कोशिश करती हैं.

    रोहित शेट्टी लगातार चिल्लाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं, 'रुबीना फास्टर, फास्टर.' लेकिन तभी रुबीना का बैलेंस बिगड़ता है और वह सीधे पानी में गिर जाती हैं. स्टंट के बाद का मंजर बेहद डरावना है.'

    News Desk

    Related Posts

    ₹370 बिरयानी विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे की वापसी

    August 7, 2026

    ‘काश वह तानाशाह होते…’ PM मोदी के समर्थन में अनुपमा फेम रुपाली गांगुली का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16 करोड़ के कर्ज पर बैंक ने संपत्ति नीलामी का नोटिस चिपकाया

    August 6, 2026

    राजपाल यादव पर बढ़ी मुसीबत, 16 करोड़ के कर्ज में संपत्ति नीलामी नोटिस

    August 6, 2026

    गजनी फेम प्रदीप रावत का निधन, बेटे ने बताया आखिरी पलों का दर्द

    August 6, 2026

    मिनी माथुर बनीं ‘द अलायंस’ की पहली विनर, जीती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये

    August 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर चांदी ₹2.28 लाख के पार; जानें अपने शहर के ताजा रेट

    August 7, 2026

    संन्यास के बाद रहाणे की नई पारी, यूरोपियन टी20 लीग में दिखेगा जलवा

    August 7, 2026

    हिमाचल में बारिश का कहर, 145 सड़कें बंद और 224 ट्रांसफार्मर ठप; अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं

    August 7, 2026

    Amazon Great Freedom Sale शुरू, Samsung-Xiaomi समेत फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.