Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»मेसी का जादू बरकरार! मिस्र को हराकर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, VAR फैसले पर मचा बवाल
    खेल

    मेसी का जादू बरकरार! मिस्र को हराकर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, VAR फैसले पर मचा बवाल

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेसी का जादू बरकरार! मिस्र को हराकर अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, VAR फैसले पर मचा बवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अटलांटा
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना का शानदार प्रदर्शन जारी है. 7 जुलाई (मंगलवार) को अटलांटा के अटलांटा स्टेडियम में आयोजित राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया. इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना 12 जुलाई को कैनसस सिटी के कैनसस सिटी स्टेडियम में कोलंबिया/स्विट्जरलैंड से होगा। 

    इस मुकाबले में 78वें मिनट तक अर्जेंटीना 0-2 से पिछड़ रहा था, लेकिन इसके बाद लियोनेल मेसी की अगुवाई में मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन टीम ने जोरदार वापसी की. 13 मिनट के अंदर तीन गोल कर अर्जेंटीना ने मिस्र की टीम पूरी तरह पस्त कर दिया। 

    अर्जेंटीना की जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने एक गोल दागने के अलावा एक गोल में असिस्ट दिया. मेसी ने 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो को गोल करने में असिस्ट दिया. इसके बाद मेसी ने 83वें मिनट में गोंजालो मोंटिएल के पास पर बेहतरीन गोल दागा. वहीं इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में एनजो फर्नांडीज ने लौटारो मार्टिनेज के पास पर गोल दाग अर्जेंटीना को 3-2 की निर्णायक लीड दिला दी। 

    FIFA नहीं चाहता था अर्जेंटीना बाहर हो
    फुटबॉल में साजिश की कहानियां नई नहीं हैं, लेकिन जब बात लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की होती है तो यह बहस खत्म होने का नाम नहीं लेती. 2022 के कतर विश्व कप में शुरू हुई 'रेफरी की मेहरबानी' वाली चर्चा अब 2026 फीफा विश्व कप में फिर भड़क उठी है. इस बार वजह बना प्री-क्वार्टर फाइनल, जहां अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. लेकिन मुकाबले के बाद जीत से ज्यादा चर्चा रेफरी और VAR (Video Assistant Referee) के फैसलों की होने लगी। 

    मिस्र का आरोप- FIFA मेसी को बाहर नहीं होने देना चाहता था
    मुकाबले में मिस्र ने 2-0 की बढ़त बनाने वाला गोल कर दिया था. 58वें मिनट में मुस्तफा जिको ने गेंद नेट में पहुंचाई, लेकिन VAR ने बिल्ड-अप में मारवान अटिया द्वारा लिसांद्रो मार्टिनेज पर कथित फाउल दिखाया. रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर ने ऑन-फील्ड रिव्यू के बाद गोल रद्द कर दिया। 

    यहीं से विवाद शुरू हुआ. अर्जेंटीना ने इसके बाद अंतिम 13 मिनट में तीन गोल दागकर मैच पलट दिया। मैच के बाद मिस्र के कोच होसम हसन ने बेहद गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था, 'शायद वे चाहते थे कि विश्व चैम्पियन टूर्नामेंट में बना रहे. शायद वे चाहते थे कि मेसी की दौड़ जारी रहे.' उन्होंने यहां तक कह दिया, 'अब मैं कभी विश्व कप नहीं देखूंगा, क्योंकि इस प्रतियोगिता में न्याय नहीं है। 

    गोल करने वाले मुस्तफा जिको भी रेफरी पर भड़क उठे. उनका कहना था कि रेफरी के फैसलों ने मिस्र की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया और टूर्नामेंट को अर्जेंटीना की ओर मोड़ दिया गया। 

    क्या VAR प्रोटोकॉल का गलत इस्तेमाल हुआ?
    विवाद सिर्फ गोल रद्द होने तक सीमित नहीं है. पूर्व प्रीमियर लीग रेफरी ग्राहम स्कॉट ने माना कि यह सामान्य फुटबॉल संपर्क था और इतनी दूर हुई घटना पर VAR को दखल नहीं देना चाहिए था. उनके अनुसार जिस फाउल के आधार पर गोल रद्द किया गया, उसके बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के पास गेंद वापस हासिल करने के कई मौके थे. ऐसे में इसे Attacking Possession Phase (APP) का हिस्सा मानना VAR प्रोटोकॉल के खिलाफ था। 

    पूर्व FIFA रेफरी फर्नांडो ग्युरेरो ने भी इसी राय का समर्थन किया. उनका कहना था कि रेफरी और VAR दोनों ने प्रोटोकॉल की गलत व्याख्या की, जिसका सीधा नुकसान मिस्र को हुआ। 

    यही नियम बाकी टीमों पर क्यों नहीं?
    यहीं से बहस और गहरी हो जाती है. कुछ ही दिन पहले FIFA के रेफरिंग प्रमुख पियरलुइजी कोलिना ने कहा था कि अधिकारियों को सामान्य शारीरिक संपर्क पर खेल नहीं रोकने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मैच की रफ्तार बनी रहे। 

    लेकिन अगर यही मानक है, तो फिर मिस्र का गोल क्यों रद्द हुआ? इसी सवाल ने पुराने विवाद भी फिर जिंदा कर दिए हैं। 

    कतर से शुरू हुई बहस, 2026 में फिर भड़की
        2022: पोलैंड के खिलाफ मेसी को मिला विवादित पेनल्टी
        2022: सऊदी अरब मैच में लंबे स्टॉपेज टाइम पर सवाल
        2026: ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी के गोल से पहले कथित फाउल पर VAR ने दखल नहीं दिया
        2026: अल्जीरिया के खिलाफ मेसी की चुनौती पर रेड कार्ड की समीक्षा नहीं हुई

    इन सभी घटनाओं को जोड़कर सोशल मीडिया पर लंबे समय से यह नैरेटिव बनाया जाता रहा है कि अर्जेंटीना को अहम मौकों पर रेफरी का फायदा मिलता है। 

    मिस्र को पेनल्टी भी नहीं मिली
    मिस्र का दावा है कि मैच के अंतिम दौर में मोहम्मद सलाह बॉक्स के अंदर संपर्क के बाद गिरे थे, जबकि एक अन्य खिलाड़ी की जर्सी भी खींची गई थी. इसके बावजूद VAR ने समीक्षा तक नहीं की। 

    पूर्व इंग्लैंड स्टार इयान राइट ने कहा कि यदि अर्जेंटीना के खिलाफ दूर हुई घटना पर गोल वापस लिया जा सकता है, तो मिस्र की पेनल्टी अपील की भी कम से कम समीक्षा होनी चाहिए थी। 

    क्या सचमुच अर्जेंटीना को मिल रही है विशेष छूट?
    फिलहाल इसका कोई ठोस सबूत नहीं है कि FIFA किसी टीम का पक्ष ले रहा है. बड़े टूर्नामेंटों में विवादित फैसले हमेशा बहस का विषय रहे हैं. लेकिन जब एक जैसी परिस्थितियों में अलग-अलग फैसले दिखते हैं, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। 

    मिस्र की हार के बाद यह बहस पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है. अब अर्जेंटीना के हर बड़े मैच में रेफरी और VAR के फैसले पहले से ज्यादा बारीकी से परखे जाएंगे. सवाल सिर्फ इतना है कि यह महज संयोग है या फिर वास्तव में विश्व चैम्पियन टीम को बाकी देशों से अलग नजरिए से देखा जा रहा है। 

    मेसी ने मिस की पेनल्टी
    मुकाबले के पहले हाफ में अर्जेंटीना को कई मौके मिले, लेकिन गोल दागने में मिस्र की टीम कामयाब रही. यासर इब्राहिम ने 15वें मिनट में गोल कर मिस्र को 1-0 से आगे कर दिया. इस गोल में असिस्ट मरवान अत्तिया ने दिया था. इसके बाद लियोनेल मेसी 21वें मिनट में पेनल्टी मिस कर गए। 

    मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने इस मौके पर शानदार बचाव किया. दूसरे हाफ में मोस्तफा जिको ने मिस्र की लीड 2-0 कर दी. 67वें मिनट में हैसम हसन के पास पर जिको ने ये गोल किया था. उसके बाद जो हुआ, उसे फैन्स काफी समय तक नहीं भूलेंगे। 

    लियोनेल मेसी  मौजूदा वर्ल्ड कप में कुल 8 गोल कर चुके हैं. मेसी गोल्डन बूट की रेस में अब सबसे आगे हैं. देखा जाए तो मेसी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 21 गोल दाग चुके हैं. मेसी ने इस मामले में अपने रिकॉर्ड को और बेहतर किया है. मेसी ऐसे पहले प्लेयर हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार छह नॉकआउट मैचों में गोल दागे हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे जाएगी टीम इंडिया, 23 जुलाई से सीरीज

    July 20, 2026

    लॉर्ड्स में खुली भारत की पोल, इंग्लैंड की आंधी में बेअसर हुई गेंदबाजी

    July 20, 2026

    फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी समारोह में ट्रंप का ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो

    July 20, 2026

    FIFA World Cup Final: स्पेन बना चैंपियन, ट्रंप जश्न के बीच पहुंचे तो FIFA चीफ ने किया किनारे

    July 20, 2026

    रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों पर शुभमन गिल ने दिया बड़ा जवाब

    July 20, 2026

    फुटबॉल का नया बादशाह बना स्पेन, फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना को हराकर रचा विश्व रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला

    July 20, 2026

    मता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 3 बैंक खाते फ्रीज, जेट-हेलीकॉप्टर खरीद मामले से जुड़ा विवाद

    July 20, 2026

    ईरान में दिग्गज सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर की हत्या, जुमे की नमाज की अगुवाई करने वाले धर्मगुरु पर हमला

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत मिले, सुसाइड की आशंका से मचा हड़कंप

    July 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.