Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत
    खेल

    पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में दूसरे टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं. रविवार को 85 ओवर का खेल हुआ. ध्रुव जुरेल (7) और सारांश जैन (4) क्रीज पर मौजूद हैं.

    भारत के लिए एक बार फिर देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रनों की पारी खेली. देवदत्त पडिक्कल का यह लगातार दूसरे मैच में दूसरा शतक है. पडिक्कल के अलावा कप्तान गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. इस मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ दिया है.

    भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पराजित किया था. वो मुकाबला गॉल के गॉल में इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. अब भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी.

    ऐसी रही है भारत की पहली पारी
    भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. केएल राहुल सिर्फ 18 रनों के निजी स्कोर पर लाहिरू कुमार का शिकार बने. दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल लय में लग रहे थे, लेकिन असिथा फर्नांडो ने उनकी इनिंग्स पर ब्रेक लगा दिया. यशस्वी ने 9 चौके की मदद से 53 बॉल पर 45 रन बनाए.

    यहां से कप्तान शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी. असिथा फर्नांडो ने शुभमन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. शुभमन ने 6 चौके की मदद से 108 गेंदों पर 50 रन बनाए. शुभमन के आउट होने के समय भारत का स्कोर 186/3 था.

    भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड
    बल्लेबाज                              विकेट     रन
    केएल राहुल                             कॉट निरोशन डिकवेला बोल्ड लाहिरू कुमारा     18
    यशस्वी जायसवाल                 बोल्ड असिथा फर्नांडो     45
    देवदत्त पडिक्कल                      बोल्ड केशरा नुवांथा     117
    शुभमन गिल                           कॉट निरोशन डिकवेला बोल्ड असिथा फर्नांडो     50
    ऋषभ पंत                                 रिटायर्ड हर्ट     03
    रवींद्र जडेजा                               बोल्ड असिथा फर्नांडो     43
    ध्रुव जुरेल                                     नाबाद     07
    सारांश जैन                                   नाबाद     04

    विकेट पतन: 37-1 (केएल राहुल, 10.4 ओवर), 66-2 (यशस्वी जायसवाल, 16.6 ओवर), 186-3 (शुभमन गिल, 51.5 ओवर), 281-4 (देवदत्त पडिक्कल, 76.2 ओवर), 296-5 (रवींद्र जडेजा, 84.1 ओवर)

    इस मुकाबले के जरिए 33 वर्षीय सारांश जैन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है. सारांश को कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. ऑफ-स्पिनर सारांश को डेब्यू कैप रवींद्र जडेजा ने थमाई. वहीं श्रीलंका की ओर से कामिल मिशारा को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला.

    टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीाय टीम का पलड़ा काफी भारी रहा है. दोनों टीम्स के अब तक 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 23 मैचों में जीत दर्ज की. जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे. श्रीलंका ने केवल 7 मैच जीते. श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार अगस्त 2015 में गॉल टेस्ट में हराया था.

    भारत बनाम श्रीलंका (h2h)
    कुल टेस्ट मैच: 47
    भारत ने जीते: 23
    श्रीलंका ने जीते: 7
    ड्रॉ: 17

    भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

    श्रीलंका की प्लेइंग-11: कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.

    भारत का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी और गुरनूर बरार.

    श्रीलंका का स्क्वॉड: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो और विश्व फर्नांडो.

    News Desk

    Related Posts

    बोट ने तोड़ा उसेन बोल्ट का 100 मीटर रिकॉर्ड, 9.39 सेकंड में पूरी की रेस

    August 23, 2026

    Colombo में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सचिन-सहवाग के खास क्लब में बनाई जगह; धांसू रिकॉर्ड कायम

    August 23, 2026

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया

    August 23, 2026

    सेमीफाइनल की राह के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा

    August 23, 2026

    मिचेल स्टार्क का कहर, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदा

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मां से नाराज होकर घर से निकली विधायक रोहित पवार के PA की बेटी, अगले दिन नाले में मिली लाश

    August 23, 2026

    Bangladesh Hindu Family Murder: रंगपुर में एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, छत-सीढ़ियों-बेड के नीचे मिले शव

    August 23, 2026

    पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.